CBSE 10th 12th Result 2025 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 दे चुके छात्र रिजल्ट जारी होने की तिथि को लेकर बड़े उत्साहित हैं। और होना भी चाहिए, क्योंकि रिजल्ट जारी होने की तिथि नजदीक है। इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी हो चुकी है।
और लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि CBSE 10th 12th Result 2025 कब आएगा?, इसकी तिथि क्या है?। इस लेख में हम आपको CBSE रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जिसमें रिजल्ट की संभावित तिथि, चेक करने की प्रक्रिया, आधिकारिक वेबसाइट और ग्रेडिंग सिस्टम शामिल है।
CBSE 10th 12th Result 2025: परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
शैक्षणिक वर्ष | 2024-25 |
कक्षाएं | 10वीं और 12वीं |
परीक्षा तिथि | 15 फरवरी 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक |
छात्रों की संख्या | 35 लाख+ (10वीं और 12वीं मिलाकर) |
रिजल्ट की संभावित तिथि | 10 से 15 मई 2025 के बीच |
रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | cbseresults.nic.in, cbse.gov.in |
CBSE 10th 12th Result 2025 Date: रिजल्ट कब आएगा?
CBSE बोर्ड आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के करीब 50-55 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर देता है। अगर हम इस वर्ष की बात करें, तो CBSE की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल 2025 को समाप्त हुई थीं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित की जा सकती है। सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट की संभावित तारीखें नीचे देख सकतें हैं:
- CBSE 10वीं रिजल्ट 2025: 10 से 15 मई 2025 के बीच
- CBSE 12वीं रिजल्ट 2025: 15 से 20 मई 2025 के बीच
हालांकि, यह केवल संभावित तिथियां हैं। आधिकारिक तिथि की घोषणा CBSE द्वारा उसकी वेबसाइट और प्रेस रिलीज के माध्यम से की जाएगी।
CBSE 10th 12th Result 2025: ऑफिशियल वेबसाइट्स
छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स के जरिए अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- https://cbseresults.nic.in
- https://cbse.gov.in
- https://results.gov.in
- https://digilocker.gov.in
CBSE Result 2025 चेक करने का आसान तरीका
CBSE 10th और 12th रिजल्ट 2025 को ऑनलाइन चेक करना बेहद आसान है। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाना है।
- होमपेज पर ‘CBSE Class 10 Result 2025’ या ‘CBSE Class 12 Result 2025’ लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, और एडमिट कार्ड ID भरें।
- और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
SMS और DigiLocker से रिजल्ट कैसे चेक करें?
CBSE छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट को SMS और DigiLocker के जरिए भी उपलब्ध कराता है।
SMS से रिजल्ट पाने के लिए:
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टाइप करें:
CBSE10 <Roll Number> <School Number> <Centre Number>
और भेजें 7738299899 पर।
DigiLocker से रिजल्ट चेक करने के लिए:
- https://www.digilocker.gov.in/ वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें।
- CBSE सेक्शन में जाएं और संबंधित कक्षा का रिजल्ट देखें।
- आपका मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी यहीं मिलेगा।
पिछले वर्षों के CBSE Result Release Trends
वर्ष | 12वीं रिजल्ट तिथि | 10वीं रिजल्ट तिथि |
---|---|---|
2024 | 12 मई | 20 मई |
2023 | 5 मई | 12 मई |
2022 | 22 जुलाई | 22 जुलाई |
इस ट्रेंड को देखकर कहा जा सकता है कि 2025 में रिजल्ट मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक आने की प्रबल संभावना है।
CBSE Result 2025: Grading सिस्टम
CBSE बोर्ड में ग्रेडिंग सिस्टम लागू है, जो छात्रों की प्रदर्शन को अंक की बजाय ग्रेड के रूप में दर्शाता है।
अंक प्रतिशत (%) | ग्रेड |
---|---|
91-100 | A1 |
81-90 | A2 |
71-80 | B1 |
61-70 | B2 |
51-60 | C1 |
41-50 | C2 |
33-40 | D |
Below 33 | E (Fail) |
CBSE 10th 12th Compartment Exam 2025
जिन छात्रों को एक या दो विषयों में अंक कम मिलते हैं या वे फेल हो जाते हैं, उनके लिए CBSE Compartment परीक्षा आयोजित करता है।
- CBSE Compartment Exam Date 2025: जुलाई 2025 (संभावित)
- रिजल्ट: अगस्त 2025 के पहले सप्ताह तक
सीबीएसई रिजल्ट आने के बाद क्या करें?
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि:
- रिजल्ट का स्क्रीनशॉट न लें, बल्कि PDF फॉर्म में डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
- अगर कोई गलती दिखती है, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
- 12वीं पास करने वाले छात्र कॉलेज एडमिशन, CUET, NEET, JEE जैसे एग्जाम्स की प्रक्रिया पर ध्यान दें।
- 10वीं पास करने वाले छात्र स्ट्रीम चयन में सोच-समझकर निर्णय लें – साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स।