NEET UG Result Kab Aayega 2025: जानिए नीट यूजी रिजल्ट की संभावित तारीख, अपडेट और ऑफिशियल लिंक

By: Monika

On: May 13, 2025

Follow Us:

NEET UG Result Kab Aayega 2025

NEET UG Result Kab Aayega 2025: जैसा कि हर साल लाखों छात्र NEET UG परीक्षा में शामिल होते हैं ताकि वे मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य हेल्थकेयर कोर्सेस में प्रवेश पा सकें। NEET UG 2025 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी है। यह परीक्षा 4 मई 2025 को देशभर के 500 से ज्यादा शहरों के 5453 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार नीट यूजी परीक्षा के लिए 22 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

अब परीक्षा दिए हुए सभी छात्र बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं – NEET UG Result Kab Aayega 2025?, अगर आप भी नीट रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है। यहां हम बताएंगे NEET UG Result 2025 की संभावित तारीख, रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका, स्कोरकार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी और ऑफिशियल वेबसाइट के अपडेट्स।

NEET UG Result 2025 कब आएगा?

NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित हुई थी। अब NTA (National Testing Agency) द्वारा रिजल्ट जारी करने की तैयारी चल रही है। उम्मीदवारों द्वारा प्रोविजनल आंसर की पर चुनौती दर्ज करने के बाद एक्सपर्ट पैनल द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी उसके बाद फाइनल आंसर की तैयार होगी और फिर उसी के आधार पर नीट यूजी रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। इन सब प्रक्रियाओं में अभी लगभग 15 दिन का समय लग सकता है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और स्रोतों से मिल रही लेटेस्ट जानकारी के अनुसार नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख 14 जून 2025 बताई जा रही है। हालांकि अभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से रिजल्ट जारी करने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।रिजल्ट की पुष्टि के लिए आप neet.ntaonline.in पर समय समय पर विजिट करते रहें।

रिजल्ट से पहले क्या-क्या जारी होगा?

  • Provisional Answer Key
  • Response Sheet
  • Final Answer Key
  • Result और Scorecard

NEET UG Result 2025 कैसे चेक करें?

  1. चेक करने के लिए neet.ntaonline.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “NEET UG 2025 Result” लिंक (Active होने के बाद) पर क्लिक करें।
  3. अपना Application Number और Date of Birth भरें।
  4. फिर Submit पर क्लिक करें।
  5. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, डाउनलोड कर लें।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

  • उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • विषयवार अंक (Physics, Chemistry, Biology)
  • कुल अंक और प्रतिशत
  • All India Rank (AIR) और Category Rank
  • क्वालिफाई स्टेटस

NEET 2025 Cut Off कितनी रह सकती है?

नीचे संभावित कट ऑफ दी गई है:

कैटेगरीसंभावित कट ऑफ स्कोर
जनरल145-150
OBC130-140
SC110-120
ST105-115

नोट: यह एक अनुमान है, असली कट ऑफ NEET रिजल्ट के साथ आएगी।

NEET Result 2025 के बाद क्या करें?

  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
  • MCC की वेबसाइट पर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • राज्य की काउंसलिंग वेबसाइट पर भी रजिस्टर करें।
  • कॉलेज चॉइस भरें और डॉक्युमेंट्स तैयार रखें।

NEET UG Counselling 2025

NEET रिजल्ट के बाद MCC द्वारा 15% AIQ सीटों और स्टेट बोर्ड द्वारा 85% राज्य कोटे की सीटों पर काउंसलिंग कराई जाएगी।

जरूरी निर्देश

  • रिजल्ट केवल ऑनलाइन जारी होगा।
  • स्कोरकार्ड को सुरक्षित रखें, यह काउंसलिंग के लिए जरूरी होगा।
  • केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।

निष्कर्ष

NEET UG Result Kab Aayega 2025? – इसकी संभावित तारीख 14 जून 2025 है। हालांकि, अंतिम तारीख के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in या neet.ntaonline.in पर नजर रखें।

👉 लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज को बुकमार्क करें और NEET 2025 की हर खबर सबसे पहले पाएं।

FAQs-

NEET UG 2025 Result Kab Aayega?

NEET UG 2025 का रिजल्ट संभवतः 14 जून 2025 को जारी होगा। हालांकि, इस तारीख की पुष्टि NTA द्वारा की जाएगी।

NEET UG 2025 Cut Off क्या हो सकती है?

NEET UG 2025 की कट ऑफ अनुमानित तौर पर जनरल कैटेगरी के लिए 145-150 अंक के बीच हो सकती है। अन्य कैटेगरी के लिए कट ऑफ में थोड़ी कमी हो सकती है।

NEET UG 2025 का स्कोरकार्ड कब मिलेगा?

NEET UG 2025 का स्कोरकार्ड रिजल्ट के साथ ही जारी किया जाएगा। आप इसे NEET की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Result 2025 कैसे चेक करें?

NEET UG 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए आपको neet.ntaonline.in वेबसाइट पर जाना होगा, अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि डालनी होगी, फिर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment