RRB Technician Bharti 2025: खुशखबरी, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB टेक्नीशियन भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इसमें टेक्नीशियन ग्रेड- 1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड- 3 के कुल 6180 से 6374 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों और उत्पादन इकाइयों में तकनीकी पदों को भरने के लिए आई है।
इस भर्ती में 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास संबंधित ट्रेड में ITI या मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा/बी.एससी/बी.ई./बीटेक होना चाहिए। आरआरबी की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी 28 जून 2025 से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप भी आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते हैं तो भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे- आवेदन की अंतिम तिथि, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा समेत पूरी जानकारी इस लेख में पहले देख लीजिए।
RRB Technician Bharti 2025: संक्षेप में विवरण
भर्ती का नाम | RRB टेक्नीशियन भर्ती 2025 (Technician Grade -1 Signal & Grade 3) |
पदों की संख्या | 6180 से 6374 (अस्थाई) |
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 27 जून 2025 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 28 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
चयन प्रक्रिया | 1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 2. दस्तावेज सत्यापन 3. मेडिकल परीक्षा |
नोट:
- पदों की संख्या अंतिम अधिसूचना के आधार पर बदल सकती है
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/ क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ UPI) के माध्यम से होगा।
- सभी अभ्यर्थियों को सलाह देते हैं कि केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें और फर्जी स्रोतों से सावधान रहें।
इसे भी पढ़ें- UPPSC LT Grade Teacher Recruitment 2025: खुशखबरी, 9,017 पदों का अधियाचन भेजा गया, पूरी जानकारी पढ़ें
RRB Technician Bharti 2025: पदों के अनुसार भर्ती की रिक्तियां
आरआरबी की तरफ से रेलवे में टेक्नीशियन की भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू किया गया है। रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन 28 जून से 28 जुलाई 2025 तक लिया जाएगा। इस भर्ती के जरिए रेलवे के विभिन्न जोन में 6180 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इसमें पद के अनुसार टेक्नीशियन ग्रेड- 3 के लिए 6000 पद एवं टेक्निशियन ग्रेड- 1 के लिए 180 पद आरक्षित हैं। रेलवे के क्षेत्रीय रिक्तियों में सबसे ज्यादा साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) में 1215 एवं सबसे कम ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) में 31 पद हैं।
RRB Technician Bharti 2025: पात्रता मानदंड
- शैक्षिक योग्यता: टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस, आईटी, में बीएससी या संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड- 3 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI होना चाहिए।
- आयु सीमा: 1 जुलाई 2025 के आधार पर ग्रेड – 1 सिग्नल के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए। जबकि ग्रेड-3 के लिए 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों (OBC /SC/ST) को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
- आवेदन शुल्क: आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग/ एससी/ एसटी/ महिला/ ट्रांसजेंडर/ अल्पसंख्यक/ पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित है। जबकि अन्य श्रेणियों को आवेदन शुल्क ₹500 जमा करना होगा। (CBT में शामिल होने पर आवेदन शुल्क वापस किया जा सकता है)
- चयन प्रक्रिया: इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) फिर दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और अंत में मेडिकल परीक्षा (Midical Examination) शामिल है।
इसे भी पढ़ें- UP Scholarship Form 2025 Apply: यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, 31 दिसंबर तक आएगा पैसा
RRB Technician Bharti 2025 Online Apply कहां से करें?
अगर आप आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 में आवेदन करने के योग्य हैं और उपरोक्त बताई गई सभी योग्यताएं पूरी करते हैं तो आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- स्टेप 1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2. वेबसाइट के मुख्य पेज पर उपलब्ध “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3. और मांगे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करते हुए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- स्टेप 4. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन, आईडी पासवर्ड की मदद से पुनः आवेदन के लिए लॉगिन करें।
- स्टेप 5. आवश्यक सभी विवरण भरें और मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
- स्टेप 6. फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फाइनल सबमिट करें।
- स्टेप 7. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
RRB Technician Bharti 2025 Apply Link
RRB Technician की Salary कितनी होती है?
रेलवे ग्रेड – 1 सिग्नल के पद पर चयनित अभ्यर्थी का वेतन (Salary) 29,200 रुपए प्रतिमाह होता है। जबकि ग्रेड- 3 के पद पर चयनित अभ्यर्थी का वेतन 19,900 रुपए प्रतिमाह होता है। इसके साथ ही आरआरबी की तरफ से दिए जाने वाले सभी भत्ते (DA, HRA, TA) और मेडिकल सुविधा भी मिलती है। टेक्नीशियन ग्रेड- 1 सिग्नल के अभ्यर्थी को पे लेवल 5 एवं टेक्निशियन ग्रेड- 3 के अभ्यर्थी को पे लेवल 2 में रखा जाता है।