UP ECCE Teacher Bharti 2025: यूपी परिषदीय विद्यालयों में ECCE शिक्षक के 8800 पदों पर भर्ती की सहमति

By: Monika

On: June 28, 2025

Follow Us:

UP ECCE Teacher Bharti 2025

UP ECCE Teacher Bharti 2025: उत्तर प्रदेश राज्य के उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक के पद पर संविदा की नौकरी करना चाहते हैं। बता दें उत्तर प्रदेश के 1.33 लाख परिषदीय विद्यालयों में से 70 हजार से ज्यादा को – लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इसमें बाल वाटिका के रूप में 3 से 6 साल तक के बच्चों की पढ़ाई होती है। इसलिए उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय में चल रही बालवाटिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE) शिक्षक के 8800 पदों पर भर्ती की जाएगी।

शिक्षा मंत्रालय ने इसकी सहमति देते हुए 113.30 करोड़ का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चयनित सभी शिक्षक 11 महीने के लिए संविदा पर रखे जाएंगे। ECCE शिक्षकों को प्रतिमाह 10,313 रुपए के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। अगर आप भी ईसीसीई शिक्षक के बनने के इच्छुक हैं तो इस भर्ती से संबंधित पूरी डिटेल्स में जानकारी इस पेज को पूरा पढ़कर जान सकते हैं।

UP ECCE Teacher Bharti 2025: कैसे होगा चयन?

उत्तर प्रदेश अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE) शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षा मंत्रालय में 10684 शिक्षकों को रखने की सहमति व बजट स्वीकृत कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के उप सचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली आठ सदस्य समिति ECCE Teacher का चयन करेगी।

इसमें डायरेक्ट प्राचार्य, बीएसए, जिला सेवायोजन अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से इनके चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस तरह नए शैक्षिक सत्र में बाल वाटिका को लगभग 20,000 शिक्षक मिलेंगे, जो बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सहयोग करेंगे।

इसे भी पढ़ें- RRB Technician Bharti 2025: आरआरबी टेक्नीशियन की आई भर्ती, आज से आवेदन शुरू, 10वीं पास भी..

UP ECCE Teacher Bharti 2025: योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: ईसीसीई शिक्षक के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक गृह विज्ञान मुख्य विषय के साथ 50 फ़ीसदी अंकों के साथ पास हों। या नर्सरी अध्यापक शिक्षा एनटीटी, सीटी नर्सरी, डीपीएसई का 2 साल का डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

UP ECCE Teachers का क्या काम होगा?

बेसिक शिक्षा विभाग के उप सचिव आनंद कुमार सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि ECCE शिक्षक संबंधित विद्यालयों के आंगनबाड़ी केंद्र को बालवाटिका के रूप में विकसित करने और नामांकित 3 से 6 साल के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा देने का काम करेंगे। यानी इनके प्रमुख काम व दायित्व निम्नलिखित प्रकार से होंगे:

  • यूपी के आंगनबाड़ी में नामांकित 3 से 6 साल के बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करना।
  • 5 से 6 साल के बच्चों पर ध्यान देते हुए निपुण भारत मिशन के लक्ष्य की प्राप्ति करना।
  • बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठकर बच्चों की प्रगति से अवगत कराना।
  • सभी बच्चों के विकास से संबंधित संकेतक चाइल्ड प्रोफाइल तैयार करना आदि।

11 महीने के लिए संविदा पर रखा जाएगा

वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए अभी 10,684 शिक्षकों की चयन प्रक्रिया चल रही है। परिषदीय प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में नियुक्त होने वाले ईसीसीई शिक्षक को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 11 महीने के लिए संविदा पर रखा जाएगा। और इन्हें 10,313 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से मानदेय मिलेगा। इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिए https://shasanadesh.up.gov.in/ वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- UP Scholarship Form 2025 Apply: यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, 31 दिसंबर तक आएगा पैसा

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment