Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: डायरेक्ट लिंक, जारी तिथि और डाउनलोड प्रक्रिया

By: Monika

On: September 13, 2025

Follow Us:

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को किया गया है। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे, क्योंकि यह भर्ती राज्य की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। कुल 53,749 पदों पर नियुक्ति के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा तिथि नजदीक आने के साथ ही RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025 जारी कर दिया गया है।

इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर एक्टिव होने की अपडेट मिल गई है। एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण को दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। अगर आप ने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो राजस्थान 4th ग्रेड एडमिट कार्ड जारी होने की स्थिति, डाउनलोड करने का तरीका व लिंक समेत जानकारी इस पेज पर देख सकते हैं।

राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2025: मुख्य बातें

भर्ती का नामRSMSSB 4th ग्रेड भर्ती 2025
पदों की संख्या53,749
आयोजक संस्थाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
परीक्षा तिथि19, 20 और 21 सितंबर 2025
एडमिट कार्ड जारी13 सितंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rsmssb.rajasthan.gov.in/

Also Read- Rajasthan Police Admit Card 2025 Release Date: कब जारी होगा एडमिट कार्ड? यहाँ जानें

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 OUT

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने  एडमिट कार्ड जारी होने की अपडेट पहले ही अपने X (पहले Twitter) प्लेटफॉर्म पर एक ट्वीट करके दे दिया था। ऐसे में RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025, 13 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कर दिया गया है। अब उम्मीदवार अपने आवेदन विवरण दर्ज करके इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

जैसे ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक सक्रिय किया गया। यहां उसका डायरेक्ट डाउनलोड लिंक अपडेट कर दिया गया है। या उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025 Link

इसे भी पढ़ें- Bihar STET 2025 Apply Online: बिहार एसटीईटी आवेदन शुरू, 19 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

  1. RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- recruitment.rajasthan.gov.in
  2. होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन चुनें।
  3. RSMSSB 4th Grade Bharti 2025 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपने Application ID और जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट करें।
  6. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट जरूर लें।

एडमिट कार्ड पर उपलब्ध जानकारी

डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार को निम्न जानकारियां मिलेंगी:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा तिथि और शिफ्ट
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश

परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • उम्मीदवार को एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/वोटर आईडी/पैन कार्ड आदि) साथ लाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें।
  • किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ आदि) परीक्षा केंद्र में ले जाना सख्त वर्जित है।
  • एडमिट कार्ड पर छपी फोटो और हस्ताक्षर साफ-साफ दिखाई देने चाहिए।

राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा पैटर्न

राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 के पैटर्न की बात करें तो परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में आयोजित की जाएगी। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की कुल संख्या 120 होगी, जिसके लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित होंगे। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इस भर्ती परीक्षा में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। पेपर का स्तर राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के स्तर का रहेगा।

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025- FAQs

राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 कब होगी?

यह परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

एडमिट कार्ड 13 सितंबर 2025 को जारी कर दिए गए हैं।

एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?

उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ से डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती में कुल कितनी रिक्तियां हैं?

इस भर्ती में कुल 53,749 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment