SSC MTS 2025 Exam Update: एसएससी एमटीएस हवलदार परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट अपडेट

By: Monika

On: September 25, 2025

Follow Us:

SSC MTS 2025 Exam Update

SSC MTS 2025 Exam Update: जैसा कि SSC( Staff Selection Commission) द्वारा Multi Tasking Staff (MTS) भर्ती परीक्षा लगभग हर साल आयोजित की जाती है। वर्ष 2025 की MTS Havaldar भर्ती परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में उत्साह और जिज्ञासा बढ़ी हुई है। आयोग द्वारा शुरुआत में जारी किए गए आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, यह परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।

क्योंकि अभी तक परीक्षा शहर सूचना एवं एडमिट कार्ड जारी होने की अपडेट नहीं दी गई। इस भर्ती में आवेदन किए हुए उम्मीदवारों के लिए अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि परीक्षा कब होगी और एडमिट कार्ड कब जारी होगा। इस आर्टिकल में हम SSC MTS 2025 की वर्तमान स्थिति, रिक्तियों, SSC MTS Havaldar भर्ती की नई परीक्षा तिथि एवं एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित लेटेस्ट अपडेट विस्तार पूर्वक प्रदान कर रहे हैं।

SSC MTS 2025 Exam Update- वर्तमान स्थिति

  • परीक्षा तिथि: प्रारंभिक रूप से 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 बताई गई थी।
  • एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर: अभी तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं आई है।
  • स्थिति का निष्कर्ष: परीक्षा फिलहाल स्थगित हो सकती है या अंतिम तिथि अभी निश्चित नहीं हुई है।

SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नियमित रूप से चेक करते रहें। जैसे ही नई तिथियाँ घोषित हों, एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी तुरंत अपडेट होगी।

इसे भी पढ़ें-

SSC MTS Havaldar Bharti 2025 New Exam Date

SSC MTS भर्ती 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवार लगातार नई परीक्षा तिथि को लेकर अपडेट खोज रहे हैं। हालांकि SSC की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि नई तिथि की घोषणा जल्द ही SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर की जाएगी। बताया जा रहा है कि परीक्षा अब अक्टूबर/नवम्बर 2025 में शिफ्ट की जा सकती है। इसका मुख्य कारण यह है कि सितंबर के अंत तक SSC CGL Tier-1 और उसके तुरंत बाद SSC CHSL परीक्षा आयोजित हो रही है। ऐसे में एक ही परीक्षा केंद्र और संसाधनों पर तीनों परीक्षाएँ एक साथ कराना संभव नहीं है। सलाह है की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें, जल्द ही नई तिथि घोषित होगी।

SSC MTS Havaldar 2025 रिक्तियाँ

इस भर्ती अभियान में रिक्तियों की संख्या बढ़ाई गई है, ऐसे में अब कुल 8,021 पद उपलब्ध हैं:

  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)- 6810 पद
  • हवलदार (CBIC & CBN)- 1211 पद

SSC MTS 2025 एडमिट कार्ड कब आएगा?

SSC MTS 2025 परीक्षा के लिए Admit Card की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, पिछले वर्षों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि परीक्षा की नई तिथि से 4 से 5 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। आपको सलाह है कि SSC MTS 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की जारी तिथि की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें। जैसे ही SSC नई परीक्षा तिथि घोषित करेगा, एडमिट कार्ड भी उसी के अनुसार जारी किए जाएंगे। अभी के लिए, SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

उम्मीदवार अभी क्या करें?

उम्मीदवारों के लिए अभी सबसे जरूरी है परीक्षा की तैयारी जारी रखना और परीक्षा की नई तिथि का इंतजार करना। इसे “रिकवरी पीरियड” समझें, जहां आप अपनी कमजोरी सुधार सकते हैं और तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। अपनी तैयारी को बीच में रोकने की बजाय स्मार्ट तरीके से तैयारी जारी रखनी चाहिए। यहाँ कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं:

  1. सिलेबस कवर करें- गणित, रीजनिंग, सामान्य अंग्रेज़ी और सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक को रोज़ाना पढ़ें। कठिन टॉपिक पर ज़्यादा समय दें।
  2. पिछले साल के पेपर और मॉक टेस्ट- पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें। मॉक टेस्ट से समय प्रबंधन और परीक्षा पैटर्न समझें।
  3. करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान- दैनिक समाचार पढ़ें, पिछले 6–12 महीनों के करंट अफेयर्स नोट कर लें।
  4. हेल्दी रूटीन- पर्याप्त नींद लें। हेल्दी डाइट और हल्की एक्सरसाइज करें।
  5. आधिकारिक अपडेट चेक करें- SSC की वेबसाइट https://ssc.gov.in/ नियमित रूप से चेक करें। जैसे ही नई परीक्षा तिथि घोषित होगी, उसी के अनुसार तैयारी के आखिरी चरण पर ध्यान दें।

Conclusion

SSC MTS 2025 परीक्षा अभी अधिकारिक रूप से स्थगित या अंतिम तिथि घोषित नहीं हुई है, इसलिए उम्मीदवारों को धैर्य रखना होगा। तैयारी जारी रखना जरूरी है, ताकि जैसे ही नई तिथि घोषित हो, आप पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment