Railway NTPC UG Answer Key 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board – RRB) ने देशभर में NTPC अंडरग्रेजुएट (UG) भर्ती परीक्षा CEN 06/2024 का सफल आयोजन 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक किया था। इस भर्ती परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया और अब सभी को बेसब्री से RRB NTPC UG Answer Key 2025 का इंतजार था। ताज़ा जानकारी के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड ने 15 सितंबर 2025 शाम 4 बजे आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया।
आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें अपनी रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अपने उत्तरों की जांच कर सकें। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आंसर की कैसे डाउनलोड करें, मार्किंग स्कीम क्या है और आपत्ति दर्ज करने का तरीका क्या होगा।
Railway NTPC UG Answer Key 2025- संक्षिप्त जानकारी
| भर्ती बोर्ड | Railway Recruitment Board (RRB) |
| भर्ती का नाम | NTPC UG (CEN 06/2024) |
| परीक्षा तिथि | 7 अगस्त – 9 सितंबर 2025 |
| Answer Key जारी होने की तिथि | 15 सितंबर 2025 (शाम 4 बजे) |
| आपत्ति (Objection) दर्ज करने की अंतिम तिथि | 20 सितंबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.rrbcdg.gov.in और सभी रीजनल RRB वेबसाइटें |
इसे भी पढ़ें-
- SSC MTS 2025 Exam Update: एसएससी एमटीएस हवलदार परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट अपडेट
- RRB NTPC UG Cut Off Marks 2025: जानिए कितनी जा सकती है कट-ऑफ? रेलवे NTPC UG Category Wise, Zone Wise
- Rajasthan Police Constable Cut Off 2025: कितना जाएगा कट ऑफ? देखें पुलिस परीक्षा का संभावित कटऑफ
आंसर की क्यों है महत्वपूर्ण?
RRB द्वारा जारी की गई Answer Key उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम होती है। इससे उम्मीदवार यह समझ पाते हैं कि उन्होंने कितने प्रश्न सही हल किए हैं और कितने गलत। इससे उन्हें यह अनुमान लगाने में मदद मिलती है कि उनका स्कोर लगभग कितना हो सकता है। इसके अलावा, Answer Key की मदद से उम्मीदवार यह तय कर सकते हैं कि भर्ती के चयन की दौड़ में उनकी स्थिति कैसी है।
RRB NTPC UG Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर “CEN 06/2024 NTPC UG Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।
- अब आपकी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
Railway NTPC UG Marking Scheme 2025
NTPC UG परीक्षा में मार्किंग स्कीम को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार अपने अंक निकाल सकते हैं।
- सही उत्तर पर: +1 अंक
- गलत उत्तर पर: -⅓ अंक (यानी 0.33 अंक काटे जाएंगे)
- न हल किए गए प्रश्न पर: 0 अंक
उदाहरण के लिए, अगर आपने 100 प्रश्न हल किए, जिनमें से 70 सही और 20 गलत हैं, तो आपका स्कोर इस तरह होगा:
- सही उत्तर: 70 × 1 = 70
- गलत उत्तर: 20 × 0.33 = 6.6 (कटे हुए अंक)
- कुल अंक = 70 – 6.6 = 63.4 अंक
NTPC UG Answer Key 2025 Link
Railway NTPC UG Answer Key 2025- आपत्ति (Objection) दर्ज करने का तरीका
RRB द्वारा जारी की गई Answer Key प्रावधिक (provisional) होती है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि कोई उत्तर गलत है, तो वह उस पर आपत्ति दर्ज कर सकता है।
- Answer Key जारी होते ही आपत्ति दर्ज करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
- उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके objection raise कर पाएंगे।
- आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रूपये शुल्क भी देना होगा।
- समय सीमा पूरी होने के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
RRB सभी आपत्तियों की जांच करेगा और फिर फाइनल Answer Key जारी की जाएगी।
Railway NTPC UG Result 2025
Answer Key पर दर्ज की गई आपत्तियों के निपटान के बाद RRB फाइनल Answer Key जारी करेगा। इसी के आधार पर RRB NTPC UG Result 2025 तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपडेट देखते रहें।
सारांश-
Railway NTPC UG Answer Key 2025 का जारी होना उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट है। इससे उन्हें न केवल अपने अंकों का अंदाज़ा लगाने का मौका मिलेगा बल्कि अगर कोई उत्तर गलत पाया गया तो उस पर आपत्ति दर्ज करने का भी अवसर मिलेगा। अगर आपने भी NTPC UG परीक्षा दी है, तो तुरंत अपने रीजनल RRB की वेबसाइट पर जाकर Answer Key डाउनलोड करें और अपने अंकों का अनुमान लगाएं।







