IB Security Assistant Admit Card 2025 का इंतज़ार अब अपने आखिरी चरण में है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने एडमिट कार्ड से पहले Exam City Intimation Slip जारी कर दी है। आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती 2025 में आवेदन किए हुए उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर परीक्षा तिथि एवं शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। IB की ओर से इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 एवं 30 सितंबर 2025 को देशभर में कई निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया है। जो उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा में भाग लेकर सफलता प्राप्त करेगा, वो IB Security Assistant टियर 2 परीक्षा के लिए क्वालीफाई होगा।
गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से इस भर्ती में आवेदकों की बड़ी संख्या होने के कारण टियर 1 परीक्षा 4 शिफ्टों में आयोजित की गई है। परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा तिथि, पाली एवं समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है। इस आर्टिकल में हम आपको एडमिट कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे, जैसे – एडमिट कार्ड जारी होने की स्थिति, कैसे डाउनलोड करें, और परीक्षा पैटर्न कैसा रहेगा।
IB Security Assistant Bharti 2025- महत्वपूर्ण तिथियाँ
| नोटिफिकेशन जारी | 25 जुलाई 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 26 जुलाई 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
| फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 19 अगस्त 2025 |
| सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी | 15 सितंबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी | 22 से 26 सितंबर 2025 के बीच (Tentative) |
| परीक्षा तिथि | 29 एवं 30 सितंबर 2025 |
इसे भी पढ़ें-
- SBI Clerk Admit Card 2025 Download, Download your Admit Card from sbi.bank.in
- SSC MTS 2025 Exam Update: एसएससी एमटीएस हवलदार परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट अपडेट
- Railway NTPC UG Answer Key 2025 जारी, ऐसे डाउनलोड करें आंसर की (CEN 06/2024)
IB Security Assistant Exam 2025 City Slip Out
एडमिट कार्ड से पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो ने Exam City Intimation Slip जारी कर दिया है। इसे आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको वही User ID और Password इस्तेमाल करना होगा जो रजिस्ट्रेशन के समय बनाया था। इस स्लिप में केवल यह जानकारी मिलेगी कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी। City Slip जारी होने का उद्देश्य यह है कि उम्मीदवार पहले से यात्रा और ठहरने की तैयारी कर सकें। ध्यान रखें कि Exam City Slip और Admit Card दोनों अलग दस्तावेज़ हैं। City Slip परीक्षा शहर बताती है, जबकि Admit Card से आपको परीक्षा केंद्र, रोल नंबर और रिपोर्टिंग टाइम जैसी पूरी जानकारी मिलेगी।
IB Security Assistant Admit Card 2025 लेटेस्ट अपडेट
उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि एडमिट कार्ड कब आएगा। तो IB Security Assistant एडमिट कार्ड परीक्षा से 3–7 दिन पहले जारी किया जाएगा। यानी इसे 22 से 26 सितंबर 2025 के बीच MHA (Ministry of Home Affairs) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। ध्यान रहे केवल ऑनलाइन मोड से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा, डाक द्वारा कोई कॉपी नहीं भेजी जाएगी। परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दर्ज रिपोर्टिंग टाइम पर पहुंचना अनिवार्य है।
IB Admit Card 2025 डाउनलोड कैसे करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को MHA की वेबसाइट पर जाना होगा। प्रक्रिया इस प्रकार है:
- आधिकारिक वेबसाइट खोलें- mha.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज पर What’s New या Vacancies सेक्शन पर क्लिक करें।
- लिंक एक्टिव होने के बाद “IB Security Assistant/Excutive Admit Card 2025” पर क्लिक करें।
- Login पेज खुलेगा, यहाँ आपको User ID (Registration No./Application No.) और Password/Date of Birth भरनी होगी।
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका Admit Card दिखाई देगा।
- “Download” बटन पर क्लिक करके PDF सेव करें। प्रिंट निकालकर परीक्षा दिन साथ रखें।
IB Security Assistant Exam Pattern 2025
परीक्षा पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है ताकि परीक्षा में कोई परेशानी न हो।
- प्रश्नों की संख्या: 100
- कुल अंक: 100
- समय: 1 घंटा
- नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
- विषय:
- General Awareness
- Quantitative Aptitude
- Reasoning
- English Language
परीक्षा में ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
एडमिट कार्ड के अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कुछ और दस्तावेज भी साथ रखने होंगे:
- प्रिंटेड IB Admit Card 2025
- एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- पासपोर्ट साइज की 2 ताज़ा फोटो
- पारदर्शी बोतल में पानी और जरूरी स्टेशनरी (अगर अनुमति हो)
IB Security Assistant Admit Card 2025 Link
IB Security Assistant/Executive Bharti 2025: कितने पदों पर भर्ती होगी?
इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक सुरक्षा/कार्यकारिणी भर्ती 2025 के जरिए कुल 4987 पदों पर भर्ती होगी। रिक्तियों में अनारक्षित श्रेणी के 2471 पद, ओबीसी 1015 पद, ईडब्ल्यूएस 501, एससी 574 और एसटी श्रेणी के 426 पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती की टियर 1 परीक्षा में पास होगा वो टियर 2 परीक्षा के लिए क्वालीफाई होगा। और दोनों परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद इंटरव्यू में शामिल होगा। सभी चरणों के आधार पर फाइनल लिस्ट जारी होगी।
निष्कर्ष-
IB Security Assistant Admit Card 2025 परीक्षा के लिए सबसे अहम दस्तावेज है। बिना इसके किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए जैसे ही यह MHA की वेबसाइट पर जारी हो, तुरंत इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें। एडमिट कार्ड में लिखे सभी विवरण ध्यान से पढ़ें और अगर किसी तरह की गलती हो तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।
अब परीक्षा की तारीख नज़दीक है, ऐसे में समय का सही उपयोग करते हुए रिवीजन करें और परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ शामिल हों।







