IBPS PO Result 2025 का इंतज़ार कर रहे लाखों उम्मीदवारों का जल्द ही खत्म होने को है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग एंड पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रेलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार क्वालीफाइंग स्टेटस चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर चेक कर सकतें हैं। बता दें IBPS ने इस साल इस भर्ती की प्री-परीक्षा का आयोजन 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था।
आयोजित हुई प्रीलिम्स परीक्षा में देशभर से लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब सभी की नज़रें इस पर टिकी हैं कि रिजल्ट कब आएगा और मेन्स परीक्षा की तैयारी के लिए कितना समय मिलेगा। क्योंकि IBPS PO Mains परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित होनी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख़, भर्ती पदों की संख्या, कटऑफ, और रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया।
IBPS PO Result 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) हर साल की तरह इस बार भी Probationary Officer (PO) भर्ती परीक्षा का आयोजन कर रहा है।
- प्रीलिम्स परीक्षा तिथियाँ: 17, 23 और 24 अगस्त 2025
- रिजल्ट जारी होने की संभावना: सितंबर 2025 के अंतिम हफ़्ते तक
- मेन्स परीक्षा तिथि: 12 अक्टूबर 2025
यानि रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों के पास मेन्स की तैयारी के लिए लगभग दो से ढाई हफ़्ते का समय होगा।
इसे भी पढ़ें-
- IB Security Assistant Admit Card 2025, Download Exam City Slip, Admit Card from mha.gov.in
- RRB NTPC UG Cut Off Marks 2025: जानिए कितनी जा सकती है कट-ऑफ? रेलवे NTPC UG Category Wise, Zone Wise
- SBI Clerk Admit Card 2025 Download, Download your Admit Card from sbi.bank.in
IBPS PO Result 2025 Latest Update
इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा आयोजित Probationary Officer (PO) भर्ती 2025 की प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की तिथि की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सितंबर 2025 के अंतिम सप्ताह (25- 30 तारीख) तक रिजल्ट जारी होने की प्रबल संभावना है। क्योंकि मेंस परीक्षा की तिथि पहले ही जारी की जा चुकी है। आपको सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर समय-समय पर चेक करते रहें। रिजल्ट जारी होते ही लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करते हुए रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स भी चेक कर सकेंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस साल कुल 5208 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये सभी पद देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में Probationary Officer (PO) के लिए हैं। अगर पिछले सालों की तुलना करें तो यह संख्या काफ़ी संतुलित है और प्रतिस्पर्धा भी उतनी ही कड़ी रहने वाली है।
कटऑफ और मेरिट लिस्ट
IBPS हर साल प्रीलिम्स परीक्षा के बाद कटऑफ जारी करता है। कटऑफ राज्यवार और कैटेगरीवार अलग-अलग होती है।
- सामान्य (General) कैटेगरी में कटऑफ हमेशा थोड़ी ऊँची रहती है।
- वहीं SC, ST और OBC उम्मीदवारों को आरक्षण नियमों के अनुसार छूट मिलती है।
इस साल पेपर का लेवल मॉडरेट से टफ माना गया है, इसलिए कटऑफ पिछले साल से थोड़ा कम रहने की संभावना है।
How To Check IBPS PO Result 2025?
जब रिजल्ट घोषित हो जाएगा, तो उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर लिंक मिलेगा – “IBPS PO Prelims Result 2025”।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्मतिथि / पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
IBPS PO Prelims Result 2025 के बाद क्या होगा?
जो उम्मीदवार IBPS PO प्रीलिम्स में सफल होंगे, उन्हें मेन्स परीक्षा (12 अक्टूबर 2025) के लिए बुलाया जाएगा। फिर मेन्स परीक्षा पास करने वालों को इंटरव्यू राउंड में शामिल किया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन मेरिट लिस्ट (मेन्स + इंटरव्यू के आधार पर) तैयार की जाएगी। यानि, रिजल्ट केवल पहली सीढ़ी है, असली परीक्षा तो अभी बाकी है।
IBPS PO की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुझाव
- टाइम मैनेजमेंट पर ज़्यादा ध्यान दें – खासकर मेन्स में प्रश्नों की संख्या और कठिनाई स्तर ज़्यादा होता है।
- करंट अफेयर्स और बैंकिंग अवेयरनेस की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
- पिछले साल के पेपर्स और मॉक टेस्ट नियमित रूप से हल करें।
- रिजल्ट का इंतज़ार करते हुए पढ़ाई में ढिलाई न करें, सफलता की कुंजी लगातार मेहनत ही है।
निष्कर्ष (Conclusion)
IBPS PO Result 2025 का बेसब्री से इंतज़ार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं। सितंबर के आख़िरी हफ़्ते तक रिजल्ट घोषित होने की पूरी संभावना है। इस बार कुल 5208 पदों पर भर्ती निकली है, ऐसे में प्रतियोगिता बहुत कड़ी होगी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे, उनके लिए यह बैंकिंग करियर की दिशा में बड़ा कदम होगा। इसलिए अभी से मेन्स की तैयारी पर फोकस करें और रिजल्ट आने का इंतज़ार करते हुए भी पढ़ाई जारी रखें।







