How to Check CM Shri School Admission Test Result 2025 Class 6, 7, 8 Merit List and Latest Updates

By: Monika

On: September 28, 2025

Follow Us:

CM Shri School Admission Test Result 2025

CM Shri School Admission Test Result 2025 का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम और मेरिट लिस्ट सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह तक जारी होने की अपडेट है। इस परीक्षा के ज़रिए कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं में प्रवेश मिलेगा। अगर आपने भी यह टेस्ट दिया था, तो अब आपका रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देखा जा सकता है। बता दें शिक्षा निदेशालय, दिल्ली द्वारा सीएम श्री स्कूलों में एडमिशन के लिए एडमिशन टेस्ट का आयोजन करता है। इस बार की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को सिंगल शिफ्ट में किया गया था।

अब इस प्रवेश परीक्षा में जो छात्र पास होंगे, उन्हें सीएम श्री स्कूल में प्रवेश मिलेगा। स्कूलों में एडमिशन के लिए आधी सीटें सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों के लिए रिजर्व रहती हैं। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद आगे क्या करना है लेख में देख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको रिजल्ट चेक करने का तरीका, मेरिट लिस्ट PDF, कट-ऑफ और एडमिशन से जुड़ी जानकारी विस्तार से बताएंगे।

CM Shri School Admission Test 2025 – मुख्य बातें

परीक्षा का नामCM Shri Schools Admission Test 2025
कक्षाएं6वीं, 7वीं और 8वीं
प्रवेश परीक्षा की तिथि13/09/2025
रिजल्ट की तारीखसितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह तक (संभावित)
रिजल्ट फॉर्मेटMerit List PDF
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://edudel.nic.in/

इसे भी पढ़ें-

रिजल्ट कब और कहां जारी होगा?

CM Shri School Admission Test 2025 का परिणाम शिक्षा विभाग द्वारा सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह तक घोषित किए जाने की अपडेट है। हालांकि रिजल्ट जारी करने का समय नहीं दिया गया है, सबसे सटीक जानकारी के लिए आपको दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखनी चाहिए। यह रिजल्ट किसी व्यक्तिगत लॉगिन से नहीं बल्कि Merit List PDF के रूप में जारी होगा। इसमें चयनित छात्रों के नाम, रोल नंबर और आवंटित स्कूल का विवरण दिया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र या उनके अभिभावक मेरिट लिस्ट देखने के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

CM Shri School Admission Test Result 2025 ऐसे चेक करें

रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएँ:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएँ।

2. होमपेज पर “CM Shri School Admission Test Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

3. अब Class 6, 7, 8 Merit List PDF का विकल्प चुनें।

4.PDF फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम या रोल नंबर चेक करें।

5. चयनित होने पर आपको आगे की एडमिशन प्रक्रिया के लिए कॉल लेटर भी मिलेगा।

Merit List PDF में क्या होगा?

मेरिट लिस्ट में केवल उन्हीं छात्रों के नाम होंगे जिन्होंने परीक्षा में क्वालिफाई किया है। इसमें निम्न जानकारी रहेगी:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर/पंजीकरण संख्या
  • श्रेणी (General/SC/ST/OBC)
  • आवंटित स्कूल का नाम
  • प्राप्त अंक या रैंक

Cut Off और Selection Process

हर साल की तरह इस बार भी चयन कट-ऑफ मार्क्स और उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा। कट-ऑफ क्लास और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होगी। सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। जो छात्र मेरिट लिस्ट में शामिल होंगे, उन्हें आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

एडमिशन प्रोसेस 2025

चयनित छात्रों को मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद निर्धारित तारीखों के भीतर संबंधित स्कूल में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान उन्हें नीचे दिए गए दस्तावेज़ जमा करने होंगे:

  • एडमिट कार्ड की कॉपी
  • मेरिट लिस्ट में नाम का प्रूफ
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

छात्रों के मन में उठ रहे सवाल

रिजल्ट किस तारीख को जारी होगा?

सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह तक (संभावित)।

मेरिट लिस्ट कहां मिलेगी?

ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर।

चयनित होने के बाद क्या करना होगा?

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रोसेस पूरी करनी होगी।

सारांश-

CM Shri School Admission Result 2025 का इंतज़ार अब खत्म हो चुका है। कक्षा 6, 7 और 8 के लिए आयोजित एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट 30 सितम्बर से अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह के बीच जारी होने की उम्मीद है। छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट से मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप चयनित होते हैं तो समय पर दस्तावेज़ों के साथ रिपोर्ट करना ना भूलें। यही सही मौका है CM Shri Schools में दाखिला लेकर बेहतर शिक्षा पाने का।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment