EMRS Bharti 2025: एकलव्य स्कूलों में Teaching और Non-Teaching पदों पर भर्ती, 10वीं 12वीं पास भी करें आवेदन

By: Monika

On: September 21, 2025

Follow Us:

EMRS Bharti 2025

EMRS Bharti 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बड़ी खुशख़बरी है। Eklavya Model Residential School (EMRS) ने 2025 में Teaching और Non-Teaching पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है। इस भर्ती में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2025 से शुरू होकर 23 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आधिकारिक nests.tribal.gov.in पर जाकर भर सकते हैं।

बता दें इस भर्ती के जरिए TGT, PGT, Principal और नॉन टीचिंग के कुल 7267 पद भरें जाएंगे। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो आइए विस्तार से जानते हैं EMRS Recruitment 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां और आवेदन करने का आसान तरीका।

EMRS Bharti 2025 Highlights

संस्था का नामEklavya Model Residential School (EMRS)
पद का नामTeaching & Non-Teaching
पदों की संख्या7267 पद
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 10वीं/12वीं पास (पद के अनुसार अलग-अलग)
आवेदन शुरू होने की तिथि19 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि23 अक्टूबर 2025
आवेदन प्रक्रियाOnline
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nests.tribal.gov.in/

इसे भी पढ़ें-

EMRS Bharti 2025 में कौन-कौन से पद हैं?

इस भर्ती में टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों तरह के पद शामिल हैं। जिनमें मुख्य पद इस प्रकार हो सकते हैं:

  • Teaching पद:
    • PGT (Post Graduate Teacher)
    • TGT (Trained Graduate Teacher)
    • Principal
    • Physical Education Teacher
  • Non-Teaching पद:
    • Clerk / LDC
    • Hostel Warden
    • Lab Attendant
    • Staff Nurse
    • Driver / Cook / Supporting Staff

विस्तृत पदों की संख्या और कैटेगरी-वाइज डिटेल आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • Teaching पदों के लिए: स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री + B.Ed+ CTET पास आवश्यक (पद के अनुसार)।
  • जूनियर सचिवालय सहायक (क्लर्क) और लैब अटेंडेंट पदों के लिए: न्यूनतम 10वीं या 12वीं पास।
  • कंप्यूटर नॉलेज और संबंधित अनुभव को वरीयता दी जाएगी।

आयु सीमा (Age Limit)

राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (EMRS) की ओर से तमाम पदों निकाली गई इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसमें प्रधानाचार्य के लिए 50 वर्ष, PGT शिक्षक के लिए 40 वर्ष, TGT और छात्रावास वार्डन 35 वर्ष, महिला स्टाफ नर्स 35 वर्ष, लैब अटेंडेंट जूनियर और जूनियर सचिवालय सहायक के लिए 30 वर्ष निर्धारित है। हालांकि सरकारी नियम अनुसार आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान लागू होगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

Post Name/CategoryApplication Fees
Femal /SC / ST / PwBDनिःशुल्क
Principal Post (Others Candidate)₹2,000
PGT / TGT₹1,500
Non-Teaching Posts₹1000

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. सबसे पहले EMRS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  4. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  7. फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।

EMRS Bharti 2025: चयन कैसे होगा?

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (टियर 1, टियर 2), स्किल टेस्ट, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन समेत कई चरण शामिल है। टियर 1 परीक्षा में उम्मीदवारों से रिजनिंग और न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, अंग्रेजी व हिंदी भाषा और सामान्य जागरूकता आदि विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए 100 अंक होंगे। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को टियर 2 के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

लेख का सारांश

EMRS Bharti 2025 उन सभी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। अगर आप 10वीं, 12वीं पास हैं या स्नातक/स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुके हैं तो इस भर्ती में आपके लिए उपयुक्त पद जरूर होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2025 है, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना न भूलें।

FAQs – EMRS Bharti 2025

EMRS Bharti में आवेदन की अंतिम तिथि कब है?

23 अक्टूबर 2025 तक आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या 10वीं, 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं?

हां, जूनियर सचिवालय सहायक और लैब अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

EMRS Bharti 2025 में पदों की संख्या कितनी है?

समिति की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर कुल 7267 पद भरे जाएंगे।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment