Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025: जैसा कि राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से तीनों तिथियों के Shiftwise Question Paper PDF जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर मास्टर प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। या इस पर बताए गए तरीके व उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक से भी हर एक शिफ्ट की सीरीज वाइज पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें यह भर्ती परीक्षा राज्य के 38 जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 3 दिन (19, 20 और 21 सितंबर) 6 शिफ्टों में आयोजित हुई थी। परीक्षा में कुल 21,17,198 उम्मीदवारों ने भाग लिया। अब जो परीक्षा दिए हैं और जो नहीं दिए हैं दोनों के लिए ये मास्टर प्रश्न पत्र महत्वपूर्ण है। जो परीक्षा में शामिल हुए हैं उन्हें अपने उत्तर मिलाने के लिए जरूरी है। और जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी तैयारी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बता दें राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2025 के जरिए कुल 53,749 पदों पर भर्ती होनी है।
Rajasthan 4th Grade Bharti 2025 का अवलोकन
| भर्ती का नाम | राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 |
| भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| कुल रिक्तियां | 53,749 |
| परीक्षा तिथियां | 19, 20 और 21 सितंबर 2025 |
| परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या | 21,17,198 |
| प्रश्न पेपर जारी होने की तिथि | 21 सितंबर 2025 |
3 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने छोड़ी परीक्षा
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए कुल 24 लाख 71 हजार 66 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लेकिन परीक्षा में 21 लाख 17 हजार 198 उम्मीदवार ही शामिल हुए। यानी 3 लाख 53 हजार 868 उम्मीदवारों ने परीक्षा छोड़ दिया। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 53 हजार 749 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। इसमें 48,199 पद नॉन टीएसपी के हैं, और 5550 पद टीएसपी के लिए शामिल है। परीक्षा एक से अधिक चरणों में संपन्न होने की वजह से उम्मीद है कि भर्ती बोर्ड नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपना सकता है।
Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?
- शिफ्ट वाइज प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए आप पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Candidate Corner सेक्शन में जाएं।
- अब आप Question Paper लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र की पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
- अब आप सीरीज वाइस उपलब्ध मास्टर प्रश्न पत्र पीडीएफ फाइल के सामने डाउनलोड पर क्लिक करें।
- मास्टर प्रश्न पत्र डाउनलोड हो जाएगा। भविष्य के लिए प्रश्न पत्र का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025 Download Link
इसे भी पढ़ें-
- Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025: 53,749 पदों के लिए कितनी जा सकती है कट-ऑफ?
- EMRS Bharti 2025: एकलव्य स्कूलों में Teaching और Non-Teaching पदों पर भर्ती, 10वीं 12वीं पास भी करें आवेदन
- RRB NTPC UG Cut Off Marks 2025: जानिए कितनी जा सकती है कट-ऑफ? रेलवे NTPC UG Category Wise, Zone Wise
कब जारी होगी आंसर की (Answer Key)?
राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 का अंतिम पेपर 21 सितंबर 2025 को समाप्त हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इसी सप्ताह प्रोविजनल 4th Grade Exam Answer Key 2025 जारी कर सकता है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके अपने उत्तर का मिलान कर सकेंगे। जो उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की ओर से निर्धारित कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेगा, उसे इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण (दस्तावेज सत्यापन) के लिए बुलाया जाएगा।







