RRB Group D Exam 2025 Application Status: चेक करें अपना आवेदन फॉर्म स्टेटस, कहीं रिजेक्ट तो नहीं

By: Monika

On: September 24, 2025

Follow Us:

RRB Group D Exam 2025 Application Status

RRB Group D Exam 2025 Application Status: रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों के बड़े काम की खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा 2025 में आवेदन किए हुए आवेदकों का एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन फॉर्म भरा है अब वो स्टेटस चेक कर सकते हैं कि उनका आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हुआ है या स्वीकार किया गया है। जानकारी से अवगत करा दें की रेलवे की तरफ से ग्रुप डी की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर 2025 से शुरू हो रहा है और यह परीक्षा दिसंबर 2025 तक चलेगी।

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से रेलवे ग्रुप डी में 32438 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती बोर्ड जिन उम्मीदवारों का आवेदन फॉर्म स्वीकार किया है, सिर्फ उन्हीं लोगों का परीक्षा शहर सूचना स्लिप (Exam City Intimation Slip) व एडमिट कार्ड जारी करेगा। अगर आप भी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए अपना आवेदन फार्म भरे हैं तो बिना देरी किए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.in पर जाकर एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का आसान तरीका व डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध किया गया है यहां से भी चेक कर सकते हैं। साथ ही रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी देख सकते हैं।

RRB Group D Exam Date 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ग्रुप डी परीक्षा 2025 का आयोजन 17 नवंबर 2025 से दिसंबर अंत तक निर्धारित किया गया है। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदन किए हुए उम्मीदवारों की परीक्षा किस तिथि को और किस शहर में आयोजित होगी इसके लिए परीक्षा तिथि से पहले बोर्ड की ओर से 10 दिन पहले परीक्षा तिथि एवं शहर की सूचना जारी की जाएगी। और परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होगा, जिसमें परीक्षा तिथि, समय, पाली समेत पूरी डिटेल्स दर्ज होगी।

यह भी पढ़ें-

परीक्षा केंद्र पर आधार लिंक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण होगा

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरा है उन्हें बताना चाहते हैं कि RRB ने नॉटी जारी कर साफ कहां है कि परीक्षा केदो पर आधार लिंक बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (प्रमाणीकरण) किया जाएगा। ऐसे में आपको अपना ओरिजिनल आधार कार्ड या ई वेरीफाइड आधार कार्ड का प्रिंट आउट भी ले जाना है। यदि आपने आधार कार्ड वेरिफिकेशन नहीं किया है तो आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ अपनी पहचान प्रमाणीकरण करें जिससे परीक्षा केंद्र में प्रवेश आसानी से हो सके।

RRB Group D Exam 2025 Application Status कैसे चेक करें?

  1. एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Login” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  4. सबमिट बटन दबाएं।
  5. स्क्रीन पर आपका एप्लीकेशन स्टेटस दिखाई देगा, जिसमें यह पता चलेगा कि आपका फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हुआ है या नहीं।

RRB Group D Exam Application Status Direct Link

RRB Group D Exam 2025 Application Status
RRB Official Website

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2025 का पैटर्न क्या है?

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 में आवेदन किए हुए उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना आवश्यक है। जिससे परीक्षा की तैयारी अच्छे से हो सके। यह भर्ती परीक्षा CBT मोड में आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, इसमें जनरल साइंस व अंकगणित से 25- 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल इंटेलिजेंस व रिजनिंग से 30 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काट लिया जाएगा। परीक्षा के बाद नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू होगी और कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

RRB Group D Minimum Passing Marks

रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2025 में सभी कैटिगरी के उम्मीदवारों का न्यूनतम पासिंग मार्क्स निर्धारित किया गया है। लेकिन नॉर्मलाइजेशन के बाद बोर्ड की ओर से निर्धारित होने वाले कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक मार्क्स लाने पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। कैटेगरी वाइज न्यूनतम पासिंग मार्क्स नीचे टेबल में देख सकते हैं:

Category Minimum Passing Marks
UR40
EWS40
OBC30
SC30
ST30

RRB Group D में किन पदों पर होगी भर्ती?

RRB ग्रुप D भर्ती 2025 के जरिए कुल 32,438 पदों पर भर्ती होगी। इनमें सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी.वे., असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्स मैन बी ट्रैक मेंटेनर IV, असिस्टेंट (एस एंड टी) जैसे पद भरे जाएंगे।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment