RSSB 4th Grade Uttar Kunji 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी उत्तर कुंजी शिफ्ट-वाइज PDF डाउनलोड लिंक जल्द

By: Monika

On: September 24, 2025

Follow Us:

RSSB 4th Grade Uttar Kunji 2025

RSSB 4th Grade Uttar Kunji 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 19, 20 और 21 सितंबर को राज्यभर में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। तीन दिनों तक चली इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। अब सभी परीक्षार्थी बेसब्री से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती उत्तर कुंजी 2025 का इंतजार कर रहे हैं, जिसे बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी करने वाला है। बोर्ड की तरफ से इस परीक्षा आंसर की (उत्तर कुंजी) पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगी।

आंसर की जारी होते ही परीक्षा दिए हुए अभ्यर्थी लॉगिन डीटेल्स दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। यह उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने और रिजल्ट आने से पहले अपनी परफॉर्मेंस को परखने का मौका देगी। RSSB द्वारा निर्धारित होने वाले कट ऑफ अंक के बराबर या उससे ज्यादा अंक पाने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा कब और कैसे हुई?

परीक्षा तिथि19, 20 और 21 सितंबर 2025
कुल शिफ्ट6 शिफ्टें (सुबह और दोपहर)
परीक्षा केंद्र38 जिले
कुल आवेदन24,71,066
उपस्थित उम्मीदवार21,17,198 (85.86%)
अनुपस्थित3,53,868
भर्ती पद53,749

इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की मौजूदगी इस परीक्षा को राजस्थान की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक बनाती है।

परीक्षा पैटर्न और विषय पर एक नजर

इस परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रश्न निम्नलिखित विषयों से आए:

  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • राजस्थान सामान्य ज्ञान
  • सामान्य गणित
  • बेसिक कंप्यूटर

RSSB 4th Grade Uttar Kunji 2025 पर लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही राजस्थान 4th Grade भर्ती परीक्षा की आंसर की 2025 जारी करने वाला है। वैसे तो परीक्षा संपन्न होने के कुछ ही दिनों के भीतर बोर्ड द्वारा प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी जाती है। अनुमान है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह तक उत्तर कुंजी उपलब्ध करा दी जाएगी। उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिलेगा। आपत्ति दर्ज करने के बाद बोर्ड उन्हें जांचेगा और फिर फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

RSSB 4th Grade उत्तर कुंजी PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपनी शिफ्ट के अनुसार उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड हर शिफ्ट की अलग-अलग PDF जारी करेगा। डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सर्वप्रथम RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है: rssb.rajasthan.gov.in।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध ‘Candidate Corner’ सेक्शन में जाकर Answer Key पर क्लिक करें।
  3. Answer Key Section में Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025 PDF से संबंधित तिथि एवं पाली का चयन करें।
  4. और सामने डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  6. फिर आप मार्किंग स्कीम के अनुसार अपने उत्तरों का मिलान करें।

उत्तर कुंजी से संभावित अंक कैसे निकालें?

  1. सबसे पहले अपनी शिफ्ट की उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करें।
  2. अपने OMR शीट/रफ कॉपी से सभी दिए गए उत्तर मिलाएं।
  3. हर सही उत्तर के लिए +1 अंक जोड़ें।
  4. हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक घटाएं।
  5. अंत में कुल अंक निकालकर अनुमान लगाएं कि आपका स्कोर कितना होगा।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि किसी प्रश्न या उसके उत्तर में उम्मीदवार को गड़बड़ी लगती है तो वह बोर्ड को आपत्ति भेज सकता है। इसके लिए RSMSSB पोर्टल पर “Objection Window” ओपन होगी। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित शुल्क (आमतौर पर ₹100 प्रति प्रश्न) देना होगा। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद बोर्ड फाइनल उत्तर कुंजी पहले या रिजल्ट के साथ जारी करेगा।

रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया

जैसा कि उत्तर कुंजी के बाद उम्मीदवारों का सबसे बड़ा इंतजार रिजल्ट जारी होने को लेकर रहता है। बता दें बोर्ड पहले प्रोविजनल उत्तर कुंजी, फिर फाइनल उत्तर कुंजी और उसके बाद नतीजे (Result) घोषित करेगा।

  • रिजल्ट में उम्मीदवार की प्राप्त अंक और कटऑफ मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।
  • इस भर्ती के तहत कुल 53,749 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
  • सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति प्रक्रिया से गुजरना होगा।

निष्कर्ष-

RSSB 4th Grade Uttar Kunji 2025 लाखों उम्मीदवारों के लिए अहम दस्तावेज साबित होगी। इससे उन्हें न केवल अपने अंकों का अनुमान लगाने का मौका मिलेगा बल्कि आगे की तैयारी की दिशा भी तय होगी। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर लगातार नजर बनाए रखें और अपनी शिफ्ट के अनुसार उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करना न भूलें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment