AIBE 20 Registration 2025: एआईबीई 20 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, परीक्षा 30 नवंबर

By: Monika

On: September 29, 2025

Follow Us:

AIBE 20 Registration 2025

AIBE 20 Registration 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने देशभर के लॉ ग्रेजुएट्स के लिए अच्छी खबर दी है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 20) का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस बार परीक्षा को AIBE-XX (20वीं परीक्षा) के रूप में आयोजित किया जाएगा। जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, AIBE 20 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को देशभर में आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो आवेदन के पहले एक बार AIBE 20 नोटिफिकेशन 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूर चेक करें। इस लेख में AIBE XX आवेदन प्रक्रिया एवं परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बताई गई है।

AIBE XX क्या है?

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) आयोजित करता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जिन्होंने LLB डिग्री पूरी कर ली है और भारत में वकालत करना चाहते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को Certificate of Practice (COP) दिया जाता है, जिसके बाद वे किसी भी भारतीय कोर्ट में वकालत कर सकते हैं।

AIBE 20: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

नोटिफिकेशन जारी हुआ27 सितंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू29 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि28 अक्टूबर 2025
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2025
आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि29 सितंबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025
परीक्षा की तिथि30 नवंबर 2025

Also Read-

AIBE 20: पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  1. उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से LLB (3 साल या 5 साल) डिग्री पास की हो।
  2. उम्मीदवार का नाम संबंधित स्टेट बार काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए।
  3. आवेदन के लिए कोई न्यूनतम अंक और आयु सीमा तय नहीं की गई है।

इस जानकारी से अवगत कराना चाहते हैं कि AIBE परीक्षा पास करने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 45% अंक पाने होंगे। जबकि एससी/एसटी और विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 40% अंक पाने होंगे।

AIBE 20 Registration 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज़

  1. शैक्षणिक प्रमाण पत्र (Educational Certificates)
    • LLB की मार्कशीट्स (सभी सेमेस्टर/वर्ष)
    • LLB डिग्री सर्टिफिकेट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट
  2. एनरोलमेंट सर्टिफिकेट (Enrollment Certificate)
    • स्टेट बार काउंसिल में पंजीकरण का प्रमाण पत्र (Enrollment Number के साथ)
  3. व्यक्तिगत पहचान प्रमाण (Identity Proof)
    • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक
  4. श्रेणी प्रमाण पत्र (Category Certificate) (यदि लागू हो)
    • SC / ST / OBC उम्मीदवारों को मान्य caste certificate अपलोड करना होगा।
  5. फोटो और हस्ताक्षर (Photograph & Signature)
    • हाल का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (JPEG/JPG फॉर्मेट में)
    • उम्मीदवार का स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
  6. डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट (PwD candidates only)
    • विकलांग उम्मीदवारों को मान्य डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट देना होगा।

AIBE 20: परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होती है। इसमें 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित  होते हैं। किसी प्रकार की कोई नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं होती है। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय होता है। परीक्षा में संवैधानिक कानून, इंडियन पीनल कोड, परिवार कानून, प्रशासनिक कानून, साइबर कानून, कराधान से संबंधित कानून जैसे 19 लॉ विषयों से प्रश्न आते हैं।

Application Fee for All India Bar Examination (AIBE)

आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा शुल्क/आवेदन शुल्क निम्नानुसार निर्धारित किया गया है:

General / OBC candidates₹3,500/-
SC / ST / PWD candidates₹2,500/-

सभी अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र जमा करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान केवल अधिकृत भुगतान गेटवे के माध्यम से करना आवश्यक है।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online for AIBE 20)

  1. सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट- allindiabarexamination.com पर जाएं।
  2. वहां पर “AIBE 20 Registration 2025” से सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
  4. सभी आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

AIBE 20 Admit Card 2025 कब आएगा?

इस बार AIBE 20 (AIBE XX) परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को आयोजित किया गया है। और परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना जरूरी है। AIBE 20 एडमिट कार्ड 15 नवंबर 2025 को जारी होने की तिथि निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे AIBE की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

निष्कर्ष (Conclusion)

AIBE 20 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। इस परीक्षा को पास करना देशभर के लॉ ग्रेजुएट्स के लिए जरूरी है ताकि वे कोर्ट में प्रैक्टिस कर सकें। अगर आप भी वकालत के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो तुरंत रजिस्ट्रेशन करें और सिलेबस के अनुसार तैयारी शुरू करें।आवेदन और अपडेट्स के लिए विजिट करें: allindiabarexamination.com

FAQs (AIBE 20 Registration 2025)

AIBE 20 रजिस्ट्रेशन 2025 कब से कब तक होगा?

रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर 2025 से 28 अक्टूबर 2025 तक किया जा सकता है।

AIBE 20 परीक्षा कब होगी?

AIBE 20 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

AIBE 20 एडमिट कार्ड कब आएगा?

एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 15 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

AIBE पास करने पर क्या मिलता है?

AIBE पास करने वाले उम्मीदवारों को Certificate of Practice (COP) मिलता है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment