Haryana CET 2025 Exam Date Admit Card: हरियाणा सीईटी परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट

By: Monika

On: July 2, 2025

Follow Us:

Haryana CET 2025 Exam Date Admit Card

Haryana CET 2025 Exam Date Admit Card: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित होने वाली हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 हरियाणा सरकार की विभिन्न Group C और Group D पदों पर भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। CET परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को क्लर्क, चपरासी, जूनियर इंजीनियर, माली, स्टाफ नर्स और अन्य तकनीकी व गैर तकनीकी पदों के लिए योग्यता निर्धारित करने का अवसर मिलता है।

इस साल 2025 में HSSC की ओर से CET के लिए आवेदन 28 मई से 14 जून 2025 तक लिए गए थे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2025 शाम 6:00 बजे तक निर्धारित थी, उसके बाद से आवेदन विंडो क्लोज कर दी गई। आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार Haryana CET 2025 के लिए कुल 13 लाख 48 हजार 697 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अगर आप भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं तो आपको भी CET Exam Date 2025 और Admit Card से संबंधित लेटेस्ट जानकारी की तलाश होगी। इस लेख में हम परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड के अलावा परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की भी जानकारी देने वाले हैं। इसलिए यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण होगा, इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

Haryana CET 2025: संक्षेप में जानकारी

HSSC CET 2025 का आयोजन हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में निकलने वाली Group C और Group D पदों की भर्ती के लिए किया जा रहा है। इस परीक्षा का स्कोर 3 वर्ष तक मान्य रहेगा, इसी के आधार पर आप विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2025 को समाप्त हो चुकी है। इस साल 13,48,697 उम्मीदवारों ने CET 2025 के लिए आवेदन किया है, जो इसकी लोकप्रियता और महत्व को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: CUET UG Result 2025 Update: सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर अभी करें चेक

Haryana CET 2025 Exam Date (परीक्षा तिथि)

हरियाणा सीईटी 2025 के लिए आवेदन किए हुए लाखों उम्मीदवार अब परीक्षा तिथि के बारे में खूब सर्च कर रहे हैं। लेकिन HSSC ने अभी तक हरियाणा CET 2025 की आधिकारिक परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं किया है। हालांकि इन दिनों कुछ स्रोतों जैसे की X पर की गई कुछ पोस्टों ने संकेत दिया है कि परीक्षा जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह तक आयोजित हो सकती है। वहीं, कुछ विश्वसनीय वेबसाइट ने अनुमान लगाया है की परीक्षा अगस्त या सितंबर 2025 तक आयोजित होगी।

पिछले साल 2024 में CET की परीक्षा 5 और 6 नवंबर को आयोजित हुई थी। इस आधार पर, 2025 में भी इसी तरह का समय संभव हो सकता है, लेकिन जुलाई- अगस्त में परीक्षा की संभावना अधिक प्रबल है। आपको सलाह देते हैं की परीक्षा तिथि की नवीनतम अपडेट के लिए hssc.gov.in या onetimeregn.haryana.gov.in पर नियमित रूप से चेक करते रहें। क्योंकि आयोग इसी वेबसाइट पर घोषणा करेगा।

Haryana CET 2025 Admit Card (प्रवेश पत्र)

हरियाणा CET 2025 Admit Card परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके बिना उन्हें परीक्षा हाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड पर परीक्षा तिथि एवं समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता समेत पूरी डिटेल्स दर्ज होगी। CET Admit Card 2025 परीक्षा से 10- 15 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in या onetimeregn.haryana.gov.in पर जारी किया जाएगा। उसके बाद छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: PTET Result Date Kya Hai 2025: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट इस डेट को जारी होगा, ऐसे कर सकेंगे चेक

CET प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • पहले HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • Home Page पर What’s New सेक्शन में “Haryana CET Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर उम्मीदवार का पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करते हुए सबमिट कर देना है।
  • इतना करते ही सीईटी परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड पर दर्ज महत्वपूर्ण विवरण (नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, समय आदि) की जांच करें।
  • दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लें।

Haryana CET 2025: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

जो भी अभ्यर्थी हरियाणा सीईटी 2025 के लिए आवेदन किए हैं उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझना महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए मददगार साबित होता है। हमने नीचे परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के बारे में डिटेल्स में जानकारी दी है, जिसे आप ध्यान पूर्वक देख व समझ सकते हैं:

परीक्षा पैटर्न –

  • प्रश्नों की संख्या: 100 (MCQs)
  • कुल अंक: 97.5 (प्रत्येक प्रश्न 0.975 अंक का)
  • निर्धारित समय: 1 घंटा 45 मिनट
  • नकारात्मक अंकन: कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता
  • परीक्षा मध्यम: ऑफलाइन (OMR आधारित)
  • भाषा: द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी)

सिलेबस –

75% वेटेज के साथ, सिलेबस में सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, क्वानटेटिव एबिलिटी, अंग्रेजी/हिंदी व कंप्यूटर ज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। 25% वेटेज हरियाणा सामान्य ज्ञान से होंगे, जिसमें हरियाणा का इतिहास, संस्कृत, भूगोल, साहित्य और वर्तमान घटनाएं शामिल होंगी।

Group D के लिए सिलेबस समान है लेकिन प्रश्न कक्षा दसवीं के अस्तर के होते हैं और इसमें कंप्यूटर ज्ञान विषय शामिल नहीं होता है।

Haryana CET 2025 तैयारी के टिप्स

  • समय प्रबंधन: एक अध्ययन समय सारणी बनाएं और प्रत्येक विषय के लिए समय निर्धारित करें।
  • NCERT पुस्तकें: सामान्य विज्ञान और हरियाणा GK के लिए NCERT की पुस्तकों का उपयोग करें।
  • हरियाणा GK पर ध्यान: 25% वेज के कारण हरियाणा से संबंधित समाचार और किताबें पढ़ें।
  • पिछला पेपर: पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें, ताकि पैटर्न, परीक्षा प्रश्न स्तर की समझ आए।

निष्कर्ष:

हरियाणा CET 2025 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो हरियाणा सरकार की ओर से निकाली जाने वाली स्थाई नौकरियों की परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं। आयोग (HSSC) की ओर से CET 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। उसके बाद ही प्रवेश पत्र उपलब्ध होगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप परीक्षा की तैयारी करते रहें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। सही रणनीति और समय प्रबंधन के साथ आप सफलता जरूर प्राप्त करेंगे।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment