NDA 2 Result 2025 Kab Aayega: जैसा कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) हर साल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा का आयोजन करता है। इस बार NDA 2 Exam 2025 का आयोजन 14 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हुआ था। लाखों उम्मीदवारों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लिया और अब सभी को सिर्फ एक सवाल परेशान कर रहा है कि “UPSC NDA 2 Result 2025 कब आएगा?”, रिजल्ट को लेकर ऑफिशियल अपडेट क्या है? तो NDA & NA 2 रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
यह रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी होने वाला है। जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में पास होंगे उन्हें SSB इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आइए इस आर्टिकल में हम आपको रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, संभावित डेट, रिजल्ट चेक करने का तरीका और आगे की प्रक्रिया के बारे में बताते हैं।
NDA Result क्यों है इतना अहम?
NDA परीक्षा भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसका कारण यह है कि इस परीक्षा के जरिए चयनित उम्मीदवारों को सीधे आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में अधिकारी स्तर की ट्रेनिंग और करियर बनाने का मौका मिलता है।
- NDA में चयन सिर्फ नौकरी ही नहीं, बल्कि सम्मान और गौरव की बात भी है।
- यही कारण है कि लाखों युवा हर साल इस परीक्षा में शामिल होते हैं और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
NDA 2 Result 2025 कब जारी होगा? लेटेस्ट अपडेट
यूपीएससी आमतौर पर किसी भी बड़ी परीक्षा का रिजल्ट आयोजन के लगभग 20-30 दिनों के भीतर जारी करता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि NDA 2 Result 2025 अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक घोषित हो सकता है। हालाँकि, सही तारीख आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर ही जारी की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से साइट चेक करते रहें। जैसे ही रिजल्ट जारी होता है आप तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर चेक कर सकेंगे।
Read Also-
- AIBE 20 Registration 2025: एआईबीई 20 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, परीक्षा 30 नवंबर
- Bihar Constable Jail Warder Vacancy 2025: 4128 पदों पर नई भर्ती, ऐसे करें आवेदन
NDA 2 Result 2025 कैसे जारी होगा?
- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा।
- इसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे।
- रिजल्ट में नाम नहीं बल्कि सिर्फ रोल नंबर होंगे, इसलिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड से रोल नंबर मैच करना होगा।
- रिजल्ट जारी होने के बाद अगले चरण यानी SSB Interview के लिए उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
NDA 2 Result 2025 Expected Cut Off
हर साल UPSC NDA की कट-ऑफ अलग होती है और यह परीक्षा की कठिनाई स्तर तथा उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करती है। अगर हम पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो NDA 2 लिखित परीक्षा की कट-ऑफ 340 से 360 अंकों के बीच रही है, जबकि फाइनल मेरिट के लिए कुल मिलाकर (लिखित + SSB) कट-ऑफ लगभग 700 से 720 अंकों तक जाती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी NDA 2 Cut Off 2025 लगभग इसी रेंज में रह सकती है।
NDA & NA 2 Result 2025 कैसे चेक करें?
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बिल्कुल आसान है। UPSC NDA 2 Result 2025 PDF जारी होने के बाद, आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है:
- अपने डिवाइस से गूगल सर्च बार में UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in टाइप कर सर्च करें।
- UPSC की वेबसाइट खुलेगी। होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में जाएँ।
- वहाँ आपको “NDA & NA II Result 2025” से संबंधित लिंक मिलेगा।
- उस पर क्लिक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।
NDA 2 Result 2025 के बाद क्या होगा?
रिजल्ट आने के बाद चयनित उम्मीदवारों को SSB Interview प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें उम्मीदवारों की पर्सनालिटी, इंटेलिजेंस और फिजिकल फिटनेस की गहन जांच होती है।
- SSB Interview लगभग 5 दिनों तक चलता है।
- सफल उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
- इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
यानी NDA रिजल्ट सिर्फ पहला कदम है, असली चुनौती आगे SSB और मेडिकल में होती है।
महत्वपूर्ण लिंक
| UPSC Official Website |
| NDA 2 Result 2025 (जल्द सक्रिय होगा) |
सारांश-
संक्षेप में कहा जाए तो, NDA 2 Result 2025 अक्टूबर के पहले/दूसरे सप्ताह तक जारी होने की पूरी संभावना है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आएगा और उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के बाद SSB इंटरव्यू और मेडिकल प्रक्रिया होगी, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट निकलेगी। इसलिए अगर आप भी NDA 2 परीक्षा 2025 में शामिल हुए हैं, तो धैर्य बनाए रखें और नियमित रूप से UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।







