UPSC NDA 2 Result 2025 Today Update: UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित NDA & NA II 2025 परीक्षा के रिजल्ट का इंतज़ार खत्म होने वाला है। यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को पूरे देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। बता दें NDA परीक्षा देश के सबसे प्रतिष्ठित और कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, क्योंकि इसके जरिए भारतीय सेना (Army), नौसेना (Navy) और वायु सेना (Air Force) में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका मिलता है।
अब लिखित परीक्षा दिए हुए सभी उम्मीदवारों की नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर NDA 2 Result 2025 कब जारी होगा। तो आयोग जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम घोषित करने वाला है और उम्मीदवार अपना रिजल्ट PDF के रूप में देख पाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें? और आगे की प्रक्रिया क्या है, इसकी डिटेल्स में जानकारी पेज पर नीचे देख सकते हैं।
NDA 2 Result 2025 Today Latest Update
मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के अनुसार, UPSC NDA 2 Result 2025 को लेकर सबसे बड़ी खबर यह है कि आयोग इसे अब कभी भी जारी कर सकता है। चूँकि परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित हो चुकी है और लगभग 2- 3 हफ्ते के भीतर इसका रिजल्ट जारी किया जाता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट आज या कल तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर लगातार नज़र रखें, क्योंकि रिजल्ट एक PDF फाइल के रूप में जारी किया जाएगा जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
Result Kahan Dekhein?
परिणाम केवल UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर ही जारी होगा। रिजल्ट एक PDF फाइल के रूप में होगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाएंगे। अगर आपका रोल नंबर उस सूची में आता है तो इसका मतलब है कि आप अगले चरण यानी SSB Interview के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें- NDA 2 Result 2025 Kab Aayega? यहाँ देखें UPSC NDA & NA 2 Result की लेटेस्ट अपडेट
NDA 2 Result 2025 PDF Kaise Download Karein?
UPSC द्वारा परिणाम जारी होते ही उम्मीदवार निम्न स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रिजल्ट पीडीएफ चेक व डाउनलोड कर सकते हैं:
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर “What’s New” या “Examination – Written Results” सेक्शन में जाएं।
- वहां पर “NDA & NA II 2025 Result” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। (एक्टिव होने पर)
- एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें सभी क्वालिफाइड उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
- PDF को डाउनलोड करें और Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
- भविष्य के लिए इस PDF को सुरक्षित रख लें।
NDA 2 2025 Selection Process
NDA परीक्षा का चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है:
- Written Exam (लिखित परीक्षा)
- यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
- इसमें Mathematics और General Ability Test (GAT) के पेपर शामिल थे।
- SSB Interview
- जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट PDF में होगा, उन्हें Services Selection Board (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- SSB इंटरव्यू में मनोवैज्ञानिक टेस्ट, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे।
- Medical Examination
- SSB इंटरव्यू पास करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
NDA 2 Result 2025 ke Baad Kya Hoga?
रिजल्ट घोषित होने के बाद UPSC क्वालिफाइड उम्मीदवारों को SSB Interview के लिए कॉल लेटर भेजेगा। हालांकि SSB Interview की डेट्स अलग-अलग बोर्ड के अनुसार जारी होंगी। अंत में UPSC फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा, जिसमें उम्मीदवारों की ऑल इंडिया रैंक और अकादमी आवंटन (Army, Navy, Air Force) होगा।
कितने पदों पर भर्ती होगी?
UPSC NDA 2 Bharti 2025 के तहत कुल 406 पदों के लिए भर्ती की जा रही है, जो भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और भारतीय नौसेना अकादमी (INA) में विभाजित है। यह भर्ती अभियान NDA और INA दोनों के लिए है, और इसमें महिला उम्मीदवारों के लिए भी सीटें आरक्षित की गई हैं।
UPSC NDA 2 Result 2025: Direct Link
जैसे ही UPSC NDA 2 Result 2025 घोषित करेगा, यहां सीधा लिंक उपलब्ध होगा:
Conclusion
UPSC NDA 2 Result 2025 का इंतज़ार अब बस खत्म होने वाला है। रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है और उम्मीदवारों को चाहिए कि वे नियमित रूप से UPSC की वेबसाइट चेक करते रहें। रिजल्ट आने के बाद अगले चरण यानी SSB Interview की तैयारी शुरू कर देना ही बेहतर होगा।
FAQs – UPSC NDA 2 Result 2025
UPSC NDA 2 Result 2025 kab tak aayega?
UPSC NDA 2 Result 2025 किसी भी समय घोषित हो सकता है। संभावना है कि परिणाम 30 सितंबर या 1 अक्टूबर 2025 तक जारी हो जाए।
NDA 2 Result 2025 kaise check karein?
रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर “Written Results” सेक्शन में PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
NDA 2 Result ke baad agla step kya hoga?
रिजल्ट आने के बाद क्वालिफाइड उम्मीदवारों को SSB Interview के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन होगा और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।







