Rajasthan 4th Grade Result Date 2025: कब आएगा रिजल्ट? अपेक्षित तिथि और पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

By: Monika

On: January 15, 2026

Follow Us:

Rajasthan 4th Grade Result Date 2025

Rajasthan 4th Grade Result Date 2025: जैसा कि Rajasthan 4th Grade (Group D) भर्ती परीक्षा 2025 के रिजल्ट का इंतजार लाखों उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं। और हाल ही में भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से रिजल्ट जारी करने की अपडेट दे दी गई है। इसकी डिटेल्स में जानकारी इस पेज पर नीचे देख सकते हैं। बता दें इस बार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 के लिए परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को किया गया था।

इस भर्ती के पहले चरण की लिखित परीक्षा में बड़ी संख्या में 21 लाख 17 हजार 198 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब सभी की निगाहें सिर्फ एक सवाल पर टिकी हैं आखिर “Rajasthan 4th Grade Result 2025 कब आएगा?” तो इस लेख में इसी विषय को लेकर आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचाई जा रही है। लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें और राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट 2025 जारी होने की अपेक्षित तिथि, चेक करने का तरीका और आगे की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।

Rajasthan 4th Grade Recruitment 2025- कितने पदों पर भर्ती होगी?

इस बार राजस्थान सरकार ने कुल 53,749 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती परीक्षा का आयोजन और रिजल्ट जारी करने की जिम्मेदारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ली है, जो भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कर रहा है। इसमें –

  • 48,199 पद Non-TSP (सामान्य क्षेत्र) के लिए हैं।
  • 5,550 पद TSP (अनुसूचित क्षेत्र) के लिए हैं।

इतने बड़े पैमाने पर निकली भर्ती ने प्रतियोगिता को और भी कठिन बना दिया है।

Rajasthan 4th Grade Result Date 2025 – कब आएगा रिजल्ट?

अभी तक बोर्ड ने ऑफिशियल डेट घोषित नहीं की है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक परीक्षार्थी ने मांग की थी कि राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा का रिजल्ट पुलिस, पटवारी और वीडियो भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित किया जाए। जिसपर भर्ती बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि पटवारी भर्ती के बाद या वीडियो भर्ती के बाद जारी किया जाएगा। वहीं तमाम मीडिया रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट के मुताबिक, परिणाम जल्द ही जारी होने की संभावना है। हालाँकि, सटीक तारीख का ऐलान RSMSSB अपनी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर ही करेगा। इसलिए आपको सलाह है कि नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें और किसी भी फेक न्यूज़ पर भरोसा न करें।

कट-ऑफ कितनी रह सकती है?

अभी तक ऑफिशियल कट-ऑफ जारी नहीं हुई है, यह रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड्स को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी कट-ऑफ सामान्य कैटेगरी के लिए थोड़ी ज्यादा रह सकती है। संभवत: 95+ क्योंकि इस बार परीक्षा में शामिल होने वालों की संख्या अधिक रही है। वहीं, OBC, SC और ST उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ कुछ एक्सपर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कट ऑफ 85+ रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-

रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा?

जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, उम्मीदवारों को कट-ऑफ लिस्ट और मेरिट लिस्ट भी देखने को मिलेगी। इसके आधार पर ही यह तय होगा कि कौन सा उम्मीदवार अगले चरण के लिए चुना जाएगा। राजस्थान की ग्रेड-4 भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए पूरी की जाएगी। यानी अगर आपका नाम मेरिट लिस्ट में आता है, तो आपको आगे दस्तावेज़ों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।

रिजल्ट चेक करने के लिए क्या-क्या जरूरी है?

  • रोल नंबर
  • एप्लीकेशन आईडी
  • पासवर्ड/जन्म तिथि
  • इंटरनेट कनेक्शन वाला मोबाइल/कंप्यूटर

बिना इन डिटेल्स के रिजल्ट चेक करना मुश्किल हो सकता है।

Rajasthan 4th Grade Result 2025 कैसे चेक करें?

RSSB की ओर से रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं-

  1. रिजल्ट के लिए सबसे पहले rsmssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाना है।
  2. मुख्य पेज पर नीचे उपलब्ध “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. उसके बाद “Rajasthan 4th Grade Result 2025” से संबंधित लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  4. रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  5. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

सारांश-

संक्षेप में कहें तो, Rajasthan 4th Grade Result Date 2025 का इंतजार अब ज़्यादा लंबा नहीं है। 53,749 पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट जल्द ही आने की संभावना है। रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, तो अब कुछ ही दिनों का इंतजार और बाकी है। बस आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और जैसे ही रिजल्ट आए, तुरंत डाउनलोड करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) – Rajasthan 4th Grade Result Date 2025

Rajasthan 4th Grade Result 2025 जारी होने की तिथि क्या है?

अभी तक ऑफिशियल डेट घोषित नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि रिजल्ट जल्द ही जारी होगा।

Rajasthan 4th Grade Result 2025 कहां से चेक करें?

उम्मीदवार अपना रिजल्ट सिर्फ और सिर्फ RSMSSB (Rajasthan Staff Selection Board) की आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक करें: rsmssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan 4th Grade Bharti 2025 में कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 53,749 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें से 48,199 पद Non-TSP क्षेत्र और 5,550 पद TSP क्षेत्र के लिए हैं।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment