IB SA Result 2025, MHA will release the result soon, check roll number and cutoff here

By: Monika

On: November 21, 2025

Follow Us:

IB SA Result 2025

IB SA Result 2025: Intelligence Bureau (IB) द्वारा आयोजित Security Assistant/Executive परीक्षा 2025 का परिणाम अब जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, उनके लिए यह खबर काफी अहम है, क्योंकि गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs – MHA) जल्द ही IB Security Assistant Result 2025 जारी करने जा रहा है। IB SA का रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। इस PDF में केवल उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाएंगे जो अगले चरण यानी टियर-2 परीक्षा के लिए चयनित होंगे।

इस भर्ती के तहत कुल 4987 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब सभी को अपने परिणाम का इंतजार है। यहां लेख में IB SA रिजल्ट जारी होने की स्थिति, चेक करने की प्रक्रिया और अपेक्षित Cut Off Marks से जुड़ी सभी जानकारी बिल्कुल आसान शब्दों में दी गई है।

IB SA परीक्षा कब हुई थी?

गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित IB Security Assistant Exam 2025 का आयोजन 29 और 30 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में हजारों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, और सभी का मकसद Security Assistant/Executive पद पर चयन होने का है। लेकिन जो उम्मीदवार टियर-1 में सफल होंगे, केवल उन्हें ही टियर-2 परीक्षा में शामिल किया जाएगा। यह दूसरा चरण उम्मीदवारों की डिस्क्रिप्टिव स्किल और जॉब-संबंधित योग्यता की जांच के लिए आयोजित किया जाता है।

IB SA Cut Off 2025: कितनी जा सकती है कटऑफ?

IB Security Assistant Exam 2025 का कटऑफ प्रत्येक राज्य और श्रेणी (General, OBC, SC, ST, EWS) के अनुसार अलग-अलग जारी किया जाएगा। हालांकि, पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए इस साल की अपेक्षित कटऑफ (Expected Cut Off) नीचे दी गई है-

श्रेणीअनुमानित कटऑफ (Out of 100)
General68 – 74
EWS62 – 68
OBC64 – 70
SC58 – 64
ST54 – 60

ध्यान दें कि यह कटऑफ अनुमानित (Expected) है। वास्तविक कटऑफ IB SA Result 2025 PDF जारी होने के बाद ही आधिकारिक रूप से घोषित की जाएगी।

IB Security Assistant परिणाम कब जारी होगा?

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) सिक्योरिटी असिस्टेंट (SA) भर्ती परीक्षा 2025 दिए हुए उम्मीदवारों का परिणाम MHA जल्द ही जारी करेगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी रिजल्ट जारी करने की तिथि का ऐलान नही किया है। लेकिन विश्वसनीय रिपोर्ट्स के अनुसार, IB SA Result 2025 को नवंबर 2025 के तीसरे या अंतिम सप्प्ताह तक जारी किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in या www.ncs.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगा, जिसमें टियर 2 के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।

इसे भी पढ़ें-

IB SA Result 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?

MHA की ओर से जब रिजल्ट जारी हो जाए, तो उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं-

  1. रिजल्ट के लिए सबसे पहले www.mha.gov.in या www.ncs.gov.in पर जाना है।
  2. होमपेज पर “IB Security Assistant Result 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे।
  4. इस फाइल को डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर सर्च करें।
  5. अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप टियर-2 परीक्षा के लिए चयनित हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.mha.gov.in/
वैकल्पिक वेबसाइटhttps://www.ncs.gov.in/

निष्कर्ष (Conclusion)

IB SA Result 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अक्टूबर- नवंबर का महीना बेहद अहम रहेगा। रिजल्ट के पहले अपेक्षित कट ऑफ देखकर अंदाजा लगाएं एवं रिज़ल्ट जारी होते ही गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति ज़रूर चेक करें। जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट PDF में होगा, वे टियर-2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इसलिए अभी से तैयारी तेज़ कर दें, क्योंकि इस बार प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने वाली है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment