AISSEE 2026 Registration: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 (AISSEE 2026) में भाग लेने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू है और अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
यदि आवेदन फार्म में किसी प्रकार की गलती हो जाती है तो इसमें संशोधन करने की तिथि 2 नवंबर से 4 नवंबर तय की गई है। बता दें देशभर के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। अगर आप भी इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो सबसे पहले आवेदन करना होगा, जिसकी संपूर्ण डिटेल्स इस लेख में देखकर आवेदन कर सकते हैं।
AISSEE 2026 Registration Class 6 & 9 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
| विवरण | तिथियाँ |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 10 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 अक्टूबर 2025 |
| एप्लीकेशन करेक्शन विंडो | 2 नवंबर से 4 नवंबर 2025 |
| परीक्षा की संभावित तिथि | जनवरी 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से कुछ दिन पहले |
सैनिक स्कूल में एडमिशन कैसे मिलेगा?
सैनिक स्कूल कक्षा 6 या 9 में एडमिशन के लिए सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें। इस बार आवेदन 10 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2025 तय की गई है। उसके बाद आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा विभाग ले सकेंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को देश के 33 प्रमुख सैनिक स्कूलों में से किसी एक में कक्षा 6 या कक्षा 9 में एडमिशन का मौका मिलेगा। यह स्कूल छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ एक उज्ज्वल करियर की दिशा में तैयार करते हैं।
इसे भी पढ़ें- School Holidays October 2025: अब अक्टूबर में आने वाली तिथियों पर स्कूलों में छुट्टियों की भरमार
AISSEE 2026 Registration: पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- कक्षा 6वीं में एडमिशन के लिए–
- छात्र की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- जन्म तिथि 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 के बीच होनी चाहिए।
- कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए–
- छात्र की आयु 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- जन्म तिथि 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 के बीच होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी ने कक्षा 8वीं पास की होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य / रक्षा / ओबीसी (NCL): ₹850
- एससी / एसटी वर्ग: ₹700
आवेदन करने की प्रक्रिया (How To Apply For AISSEE 2026)
सैनिक स्कूल एडमिशन 2026 के लिए आवेदन NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/ पर जाकर कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं- exams.nta.nic.in
- होम पेज पर उपलब्ध Registration For AISSEE 2026 Examination विकल्प पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, “New Registration” पर क्लिक करें और दी गई जानकारी पढ़ें और Proceed पर क्लिक करें।
- अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करते हुए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- लॉगिन पासवर्ड की मदद से पुनः लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जन्म प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
AISSEE 2026: परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
- कक्षा 6 के लिए: परीक्षा में कुल 125 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 300 अंक निर्धारित होंगे। इसमें गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धिमत्ता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी।
- कक्षा 9 के लिए: इस कक्षा की परीक्षा में 150 प्रश्न आएंगे, जिसके लिए 400 अंक होंगे। इसमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की रहेगी।
- परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाएँ होंगी।
AISSEE 2026 परीक्षा का आयोजन
AISSEE 2026 परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 में किया जाएगा। यह परीक्षा NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में आयोजित होगी। परीक्षा देशभर के 190 शहरों में कराई जाएगी, ताकि छात्रों को अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र पर सुविधा मिल सके। एआईएसएसईई 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा के बाद NTA ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करेगी और उसके बाद सैनिक स्कूलों में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
निष्कर्ष
अगर आप एक एक अविभावक हैं और चाहते हैं कि आपका बच्चा भविष्य में भारतीय सेना या किसी रक्षा सेवा में अधिकारी बने, तो सैनिक स्कूल में एडमिशन एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है। AISSEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अक्टूबर 2025 तक खुले हैं, इसलिए आखिरी तारीख का इंतज़ार न करें और जल्द से जल्द आवेदन करें।







