UP ITI 2nd Merit List 2025: उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (UP ITI) में एडमिशन हेतु आवेदन किए हुए उम्मीदवारों के मेरिट लिस्ट को लेकर बड़ी खबर है। SCVT, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी आईटीआई की पहली मेरिट लिस्ट 2 जुलाई 2025 को जारी की गई थी। और उम्मीदवारों को 2 से 8 जुलाई 2025 तक अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना को कहा गया था। वहीं, जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं शामिल हुआ वे यूपी आईटीआई की दूसरी मेरिट लिस्ट 2025 में अपना नाम, सीट आवंटन की स्थिति जांच सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) जल्द ही 2nd मेरिट लिस्ट जारी करने वाला है। यह मेरिट लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो उत्तर प्रदेश की सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs) में 1 वर्षीय और 2 वर्षीय पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेना चाहते हैं। यदि आपने भी UP ITI Admission 2025 के लिए आवेदन किया है तो यह लेख आपको दूसरी मेरिट लिस्ट की स्थिति, जांचने की प्रक्रिया और आगे के कदमों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेगा।
UP ITI 2nd Merit List 2025: Overview
आपको इस जानकारी से अवगत करा दें कि यूपी आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया SCVT, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की जाती है, और यह पूरी तरह से मेरिट आधारित होती है। इसमें कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं (ट्रेड के आधार पर) में प्राप्त अंकों पर निर्भर करती है। इस साल यूपी आईटीआई के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2025 से शुरू होकर 22 जून 2025 को समाप्त हुई थी। SCVT की ओर से इसकी पहली मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को जारी की गई थी, और उम्मीदवारों को 2 से 8 जुलाई तक अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करने को कहा गया था। अब बची हुई सीटों को भरने के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी होने वाली है।
इसे भी पढ़ें- UPMSP Compartment Admit Card 2025: 10वीं – 12वीं छात्रों के लिए जरूरी अपडेट
UP ITI 2nd Merit List 2025 Latest Update
UP ITI 2nd Merit List Release Date: यूपी आईटीआई में एडमिशन पाने वाले उम्मीदवार 1 वर्षीय और 2 वर्षीय आईटीआई पाठ्यक्रमो जैसे इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक, वेल्डर आदि के लिए शामिल होंगे। लेकिन जारी की जाने वाली लिस्ट उम्मीदवारों के क्वालीफाइंग परीक्षा में प्राप्त अंकों, क्वालीफाइंग के दौरान भरे गए विकल्पों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर तैयार की जाती है।
यूपी आईटीआई की दूसरी मेरिट लिस्ट 2025 जारी होने की अभी आधिकारिक तिथि घोषित नहीं हुई है। विभिन्न स्रोतों से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जुलाई 2025 के मध्य में जारी की जा सकती है। आपको सेकंड मेरिट लिस्ट की नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर नियमित जांच करने की सलाह देते हैं।
UP ITI 2nd Merit List 2025 की जांच कैसे करें?
SCVT, उत्तर प्रदेश की ओर से अप आईटीआई की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने और जांचने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: scvtup.in या upvesd.gov.in पर जाएं।
- मेरिट लिस्ट सेक्शन खोजें: होम पेज पर “मेरिट लिस्ट/सीट आवंटन 2025” लिंक की खोज करें।
- लॉगिन करें: लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन पेज पर जाएं, और मांगी गई लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- मेरिट लिस्ट देखें: आपके लॉगिन करते ही UP ITI 2nd Merit List स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, जिसमें आपके सीट आवंटन का विवरण होगा।
- डाउनलोड और प्रिंट करें: मेरिट लिस्ट की पीडीएफ दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद क्या करें?
यूपी आईटीआई एडमिशन 2025 की सेकंड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, यदि आपका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट 2025 में आता है तो आप एडमिशन सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं:
- सीट आवंटन जांचे: आपको पहले आवंटित ITI और ट्रेड की जांच करना चाहिए। आपको सीट आवंटन पत्र पोर्टल या रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।
- विकल्प चुनें: Freeze (स्थिर)- यदि आप उसी संस्थान को अंतिम रूप से चुनते हैं तो फ्रीज का चयन करें। यदि और किसी संस्थान का इंतजार करना है तो Float (विकल्पित) का चयन करें।
- आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करें: सेकंड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद निर्धारित समय के अंदर आवंटित ITI में जाएं और आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- प्रवेश शुल्क जमा करें: संस्थान के दिशा निर्देशों के अनुसार शुल्क का भुगतान पूरा करें। आवेदन शुल्क सामान्य/OBC के लिए 250 रुपए और SC/ST के लिए 150 रुपए था, लेकिन पाठ्यक्रम शुल्क अलग से लागू हो सकता है।
ध्यान दें: तय किए गए निर्धारित तिथि और समय के अंदर संस्थान में रिपोर्ट न करने पर आपकी सीट रद्द हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- DSSSB Vacancy 2025: दिल्ली सरकार में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए आई भर्ती
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
- नियमित रूप से वेबसाइट जांचे: दूसरी मेरिट लिस्ट की तारीख अभी पक्की नहीं है, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर रोजाना अपडेट देखें।
- दस्तावेज पहले से तैयार रखें: अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, आईटीआई आवेदन पत्र 2025 का प्रिंट आउट, सीट आवंटन पत्र, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, फोटो, पहचान पत्र, प्रवेश शुल्क भुगतान रसीद आदि तैयार रखें।
- स्कॉलरशिप के अवसर: OBC/SC/ST/BPL छात्र यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अगली राउंड की जानकारी: यदि आपको दूसरे राउंड में सीट नहीं मिलती तो तीसरे या चौथे राउंड में भाग ले सकते हैं। (लेकिन सीटें खाली होनी चाहिए)
यूपी आईटीआई पाठ्यक्रम क्यों चुनें?
यूपी आईटीआई पाठ्यक्रम व्यावहारिक और उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करते हैं, जो रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाते हैं। 334 सरकारी और 3214 निजी आईटीआई संस्थानो के विशाल नेटवर्क के साथ, उम्मीदवारों को विनिर्माण, आटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि क्षेत्रों में करियर के लिए कई ट्रेड्स मिलते हैं। मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया निष्पक्षता सुनिश्चित करती है और इसमें प्रवेश परीक्षा ना होने से 8वीं, 10वीं या 12वीं पास छात्रों के लिए सुलभ बनाती है।
UP ITI 2nd Merit List 2025: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यूपी आईटीआई की दूसरी मेरिट लिस्ट 2025 कब आएगी?
अभी सटीक तारीख की घोषणा नहीं हुई है लेकिन जुलाई 2025 के मध्य तक जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार scvtup.in पर अपडेट देखें।
यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट जांचने की वेबसाइट क्या है?
यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट scvtup.in या upvesd.gov.in पर जाकर जांच की जा सकती है।
यूपी आईटीआई की मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होती है?
यह क्वालीफाइंग परीक्षा कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं में प्राप्त अंकों, काउंसलिंग के दौरान भरे गए विकल्पों और सीटों की उपलब्धता पर आधारित होती है।
अगर मेरा नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में ना आए तो क्या करें?
आप तीसरे या चौथे राउंड में भाग ले सकते हैं, यदि सीटें खाली रहती हैं।आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।
सीट आवंटन के बाद क्या ट्रेड बदल सकते हैं?
यदि आप Float विकल्प चुनते हैं तो आप अगले राउंड में ट्रेड या संस्थान अपग्रेड कर सकते हैं। Freeze चुनने पर विकल्प बदलना संभव नहीं है।







