SSC CHSL Exam City Admit Card 2025 जारी, Exam City स्लिप डाउनलोड लिंक यहां से चेक करें

By: Monika

On: November 5, 2025

Follow Us:

SSC CHSL Exam City Admit Card 2025

SSC CHSL Exam City Admit Card 2025: अगर आप SSC CHSL 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। Staff Selection Commission (SSC) ने SSC CHSL Exam City Admit Card 2025 या कहें Exam City Intimation Slip जारी कर दिया है। इस स्लिप के जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर (Exam City) और परीक्षा केंद्र की लोकेशन पहले ही जान सकते हैं, ताकि यात्रा की तैयारी समय से हो सके। जबकि असली Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होता है, Exam City स्लिप आने के बाद छात्रों की सबसे बड़ी चिंता- मेरा परीक्षा शहर कहाँ आएगा?- दूर हो जाती है।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका Exam Center किस शहर में आया है, कैसे डाउनलोड करना है, Direct Link कहाँ मिलेगा और Admit Card कब जारी होगा, तो यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें। यहाँ आपको Exam City Slip Download करने का आसान तरीका, जरूरी निर्देश, लिंक सब कुछ Step–by–Step समझाया गया है।

SSC CHSL 2025 परीक्षा तिथि, समय और शिफ्ट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा इस भर्ती के जरिए लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुल 3131 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के पहले चरण की टियर 1 परीक्षा 12 नवंबर 2025 से देशभर के कई निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 10:00 तक, दूसरा शिफ्ट 1:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और तीसरा शिफ्ट शाम 5:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के 90 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा।

SSC CHSL Exam City Admit Card 2025 क्या है?

SSC CHSL Exam City Admit Card / Exam City Slip वह दस्तावेज़ है जिसमें:

  • आपका Exam Center किस शहर में होगा
  • किस दिन / किस शिफ्ट में आपकी परीक्षा है
  • Region (zone) की जानकारी

यह जानकारी पहले जारी की जाती है ताकि छात्र समय रहते अपनी यात्रा की तैयारी कर सकें।

SSC CHSL Admit Card 2025 कब से होगा डाउनलोड?

SSC CHSL Exam City Slip परीक्षा से लगभग 7-10 दिन पहले जारी की जाती है और उसके बाद SSC CHSL Admit Card 2025 परीक्षा शुरू होने के करीब 3-4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होता है। यानी जैसे ही Exam City Slip आ जाती है, कुछ ही दिनों में Admit Card भी SSC की regional websites पर एक्टिव हो जाता है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने Registration Number और Date of Birth डालकर Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read-

Exam City Slip / Admit Card डाउनलोड कैसे करें? (Step-by-Step)

  1. SSC की Official Website पर जाएँ।
  2. होम पेज पर “CHSL Exam City / Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. Login करें:
    • Registration Number और Roll Number
  4. Verification कोड डालें और Submit करें।
  5. स्क्रीन पर आपका Exam City Slip / Admit Card दिखाई देगा।
  6. PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

ध्यान रखें – Admit Card के साथ एक Valid Photo ID (Aadhaar Card / Driving License / PAN Card / Voter ID) जरूर लेकर जाएँ।

SSC CHSL Exam City / Admit Card 2025Click Here
SSC Official Websitehttps://ssc.gov.in/

SSC CHSL Exam Day Important Guidelines

  • Admit Card + ID Proof + Passport size Photo लेकर जाएँ।
  • Reporting Time से कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचें।
  • Exam Hall में मोबाइल, Bluetooth devices, Smartwatch, Calculator सख्त प्रतिबंधित हैं।
  • Admit Card पर दिए गए “Self-Declaration Form” को निर्देशानुसार भरें।

Exam Pattern (Tier-1)

SSC CHSL Tier-1 परीक्षा का प्रश्न पत्र चार भागों में विभाजित होगा, प्रत्येक विषय से 25- 25 प्रश्न आएंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी, और समय अवधि 60 मिनट की निर्धारित होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 80 मिनट का समय मिलेगा।

SectionQuestionsMarks
General Intelligence2550
General Awareness2550
Quantitative Aptitude2550
English Language2550

FAQ – आपकी सबसे पूछी जाने वाली Queries

SSC CHSL Exam City Slip और Admit Card में क्या फर्क है?

Exam City Slip – City बताती है, और Admit Card – Final Exam Center + Seat नंबर देता है।

अगर Admit Card डाउनलोड नहीं हो पा रहा है तो क्या करें?

अपने region के SSC Office से संपर्क करें।

SSC CHSL में कितने पदों पर भर्ती होगी?

Staff Selection Commission (SSC) ने SSC CHSL 2025 के लिए कुल 3,131 पदों (vacancies) पर भर्ती की घोषणा की है।

Final Words

SSC ने Exam City Slip जारी कर दी है और Admit Card अगले कुछ दिनों में आने वाला है। लिंक active होते ही तुरंत डाउनलोड करें और Exam Center की planning कर लें। फोन में PDF सेव और एक प्रिंट कॉपी हमेशा साथ रखें। All the Best – आपकी मेहनत रंग लाए!

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment