Rajasthan VDO Cut Off 2025: कितने नंबर पर होगा सेलेक्शन? जानें पूरी जानकारी

By: Monika

On: November 7, 2025

Follow Us:

Rajasthan VDO Cut Off 2025

Rajasthan VDO Cut Off 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB / RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 की परीक्षा 2 नवंबर 2025 को एक ही पाली में सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है। इस भर्ती में कुल 850 रिक्त पद जारी किए गए हैं। परीक्षा पूरी होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों का सबसे बड़ा सवाल है-

  • इस बार Rajasthan VDO Cut Off 2025 कितनी जा सकती है?
  • कितने नंबर पर सेलेक्शन होने की संभावना है?

अगर आप भी इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ हम अनुमानित कट-ऑफ, पिछले वर्षों की कट-ऑफ, न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स और कट-ऑफ चेक करने की प्रक्रिया को आसान भाषा में समझा रहे हैं।

Rajasthan VDO Bharti Exam 2025: संक्षिप्त विवरण

जानकारीविवरण
विभागRajasthan Staff Selection Board (RSMSSB/RSSB)
पोस्ट का नामग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer – VDO)
कुल पद850
परीक्षा तिथि02 नवंबर 2025
रिजल्ट मोडऑनलाइन
कट-ऑफ रिलीजजल्द ही
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rssb.rajasthan.gov.in/

Cut Off क्या होती है और इसका महत्व क्यों है?

कट ऑफ वह न्यूनतम स्कोर होता है जिसे प्राप्त करने पर ही उम्मीदवार अगले चरण (Merit List/ Document Verification) के लिए चयनित होते हैं। RSMSSB अलग-अलग श्रेणियों (GEN/OBC/SC/ST/TSP/ Non-TSP) के लिए अलग-अलग कट ऑफ जारी करता है। कट ऑफ तय करने में इन बातों का योगदान होता है:

  • परीक्षा की कठिनाई स्तर
  • कुल रिक्त पदों की संख्या
  • उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या
  • पिछली कट ऑफ का ट्रेंड

Rajasthan VDO Minimum Qualifying Marks (न्यूनतम अंक)

श्रेणीन्यूनतम अंक (%)
सामान्य / OBC / EWS40%
SC / ST / OBC (TSP)36%
ST (TSP Area)30%

ध्यान रखें: इन अंको से कम स्कोर होने पर भी रिजल्ट में नाम शामिल नहीं होगा, भले ही कट ऑफ कम क्यों ना हो।

Rajasthan VDO Expected Cut Off 2025 (अनुमानित कट-ऑफ)

इस वर्ष परीक्षा का लेवल Moderate से थोड़ा कठिन रहा, इसलिए कट-ऑफ बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगी। पिछले वर्षों और छात्र प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए अनुमानित कट-ऑफ नीचे दी गई है।

CategoryExpected Cut Off (Marks) – 2025
General160 – 165 Marks
OBC155 – 160 Marks
EWS165 – 150 Marks
SC148 – 153 Marks
ST142 – 148 Marks
MBC150 – 160 Marks

TSP Area -Expected Cut Off 2025

Categoryअनुमानित कट-ऑफ
General150 – 163 Marks
SC142 – 135 Marks
ST130 – 143 Marks

जो उम्मीदवार 150+ स्कोर कर रहे हैं, उनके चयन होने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है (सामान्य श्रेणी के लिए)।

पिछले वर्षों की Rajasthan VDO Cut Off (Previous Cut Off)

नीचे दी गई टेबल से आपको अंदाजा लगेगा कि इस बार कट ऑफ का ट्रेंड कैसा रह सकता है।

वर्षGeneralOBCSCST
VDO Prelims 2022125.53124.54102.4299.80
VDO Mains 2022130.3935114.1072107.6436105.9321

इस बार कट ऑफ पिछले वर्षों की अपेक्षा ज्यादा रहने की संभावना है।

यहाँ देखें-

Rajasthan VDO Cut Off 2025 कैसे चेक करें?

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कट ऑफ और रिजल्ट जारी होने पर यहां प्रक्रिया फॉलो करें:

  1. RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें: https://rssb.rajasthan.gov.in/
  2. “Results” या “Latest News” सेक्शन में जाएँ।
  3. वहां “VDO Cut Off 2025 PDF” लिंक पर क्लिक करें।
  4. आपकी श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ देख लें।
  5. चाहें तो PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट से पहले किस चीज पर ध्यान दें?

  • अपने OMR/Answer Key के आधार पर स्कोर कैलकुलेट करें
  • ऊपर दी गई Expected Cut Off Table से तुलना करें
  • अगर स्कोर कट ऑफ से ज्यादा है तो अपने डॉक्यूमेंट तैयार रखें

निष्कर्ष-

Rajasthan VDO Cut Off 2025 में इस बार 160+ Marks (General Category) के आसपास कट ऑफ रहने की संभावना है। हालांकि अंतिम कट ऑफ RSSB रिजल्ट के साथ PDF में जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों का स्कोर 160+ है, उनके सिलेक्शन की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है। आधिकारिक कट ऑफ आने पर हम इस लेख को अपडेट करेंगे।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment