UP Anganwadi Bharti 2025 Apply Last Date: यूपी के इन जिलों में आवेदन की अंतिम तिथि नज़दीक, अभी भरें फॉर्म

By: Monika

On: November 14, 2025

Follow Us:

UP Anganwadi Bharti 2025 Apply Last Date

UP Anganwadi Bharti 2025 Apply Last Date: जैसा कि यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 प्रक्रिया जारी है। UP Anganwadi Bharti 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जिलेवार की जा रही है। उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती निकाली है। यदि आप 10+2 (इंटर पास) महिला उम्मीदवार हैं और सरकारी विभाग में नौकरी का मौका तलाश रही हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के तहत यूपी के हापुड़, प्रतापगढ़, अमरोहा, सिद्धार्थनगर और ललितपुर जिलों में रिक्त पदों पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि जिलेवार अलग-अलग है, इसलिए आवेदन करने में देर न करें। यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक हैं तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म समय रहते भर दें। अन्यथा अंतिम तिथि निकल जाने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यहां इस लेख में यूपी के किन- किन जिलों में अभी आवेदन जारी हैं, और उनकी अंतिम तिथि क्या है, कहां से कैसे आवेदन करें समेत महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

UP Anganwadi Bharti 2025 Highlights

विवरणजानकारी
विभागबाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश
पद का नामआंगनवाड़ी वर्कर / सहायक आंगनवाड़ी वर्कर
कौन आवेदन कर सकता हैकेवल महिलाएं
योग्यतान्यूनतम 10+2 (इंटरमीडिएट)
चयन प्रक्रियामेरिट आधार + दस्तावेज़ सत्यापन
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटupanganwadibharti.in

UP Anganwadi Bharti 2025 – जिलेवार रिक्तियां और अंतिम तिथि

नीचे तालिका में उन जिलों की सूची दी गई है जहाँ भर्ती चल रही है:

जिले का नामरिक्त पदों की संख्याऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिNotification PDF लिंक
हापुड़ (Hapur)4320 नवंबर 2025UP Hapur Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF
प्रतापगढ़ (Pratapgarh)1528 नवंबर 2025UP Pratapgarh Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF
अमरोहा (Amroha)1225 नवंबर 2025UP Amroha Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF
सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar)1324 नवंबर 2025UP Siddharthnagar Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF
ललितपुर (Lalitpur)2227 नवंबर 2025UP Lalitpur Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF

नोट: जैसे ही अंतिम तिथि निकल जाएगी, उस जिले का आवेदन पोर्टल बंद हो जाएगा। ऐसे में निर्धारित तारीख तक अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।

इसे भी पढ़ें- UP Home Guard Bharti 2025 OTR: यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू, लिंक जारी

योग्यता (Eligibility Criteria)

आवेदन वही महिलाएं कर सकती हैं जो:

  • भारतीय नागरिक हों
  • 10+2 (इंटरमीडिएट) पास हों
  • उसी ग्राम पंचायत/वार्ड की निवासी हों जहाँ भर्ती निकली है
  • आयु सीमा जिला-नोटिस के अनुसार (सामान्यतः 18-35 वर्ष)

आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required)

  • आधार कार्ड
  • हाई स्कूल / इंटरमीडिएट मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • बैंक पासबुक (कुछ जिलों में मांगी जाती है)

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान है:

  1. आधिकारिक साइट पर जाएँ: upanganwadibharti.in
  2. अपना जिला चुनें
  3. Apply Online / आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें
  4. सभी जानकारी सही-सही भरें
  5. दस्तावेज़ अपलोड करें
  6. फॉर्म सबमिट करें और acknowledgment डाउनलोड कर लें
UP Anganwadi Bharti 2025 Apply Link
UP Anganwadi Bharti Official Website

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

UP Anganwadi Bharti 2025 में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें उनके शैक्षणिक अंकों (10+2) और स्थानीयता (उसी ग्राम/वार्ड की निवासी होने) को प्राथमिकता दी जाएगी। योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार होने के बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा, और सभी दस्तावेज़ सही पाए जाने पर अंतिम चयन सुनिश्चित किया जाएगा।

UP Anganwadi सैलरी (Salary)

  • आंगनवाड़ी वर्कर: ₹8,000 – ₹10,000/माह (जिले के अनुसार)
  • मिनी आंगनवाड़ी वर्कर: ₹6,000 – ₹7,500/माह (अनुमानित)

सैलरी में समय-समय पर वृद्धि भी होती है। सैलरी की डिटेल्स में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या भर्ती नोटिफिकेशन देखें।

UP Anganwadi Bharti 2025 – FAQs

UP Anganwadi Bharti 2025 आवेदन की अंतिम तिथि कब है?

ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि जिलेवार अलग-अलग है, जो नवम्बर 2025 अंतिम सप्ताह तक ही है।

आवेदन कहाँ करें?

upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकतें हैं।

क्या पुरुष आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, केवल महिलाएँ आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

क्या कोई परीक्षा होगी?

नहीं, भर्ती मेरिट आधारित है।

निष्कर्ष

UP Anganwadi Bharti 2025 महिलाओं के लिए सरकारी विभाग में जुड़ने का बड़ा अवसर है। जिलेवार अंतिम तिथि नज़दीक है – इसलिए यदि आप पात्र हैं, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment