What Is APPAR ID For Students: जब से भारत सरकार द्वारा छात्रों के लिए एक विशेष पहचान प्रणाली (APAAR ID) की शुरुआत किया गया है, तब से छात्र अपार आईडी के बारे में खूब सर्च कर रहे हैं। और जानना चाहते हैं कि अपार आईडी क्या है?, इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या है?, हम अपार आईडी कैसे बनवा सकते हैं। तो इस लेख में हम इससे जुड़ी पूरी जानकारी आसान शब्दों में विस्तार से प्रदान करने वाले हैं।
बता दें भारत में डिजिटल शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने और छात्रों का एकीकृत शैक्षिक रिकार्ड तैयार करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) की शुरुआत की गई है। यह एक यूनिक डिजिटल आईडी है जो हर छात्र को दिया जाएगा और इससे छात्र की पूरी शैक्षणि के यात्रा एक ही प्लेटफार्म पर रिकॉर्ड होगी।
अगर आप अपार आईडी के बारे में और जानना चाहते हैं जैसे इसके क्या फायदे हैं और इसका रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं? तो ध्यानपूर्वक से इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। आपको पूरी जानकारी मिलेगी और आप भी अपार आईडी बनवाकर इसका लाभ ले सकेंगे।
अपार आईडी क्या है? (What Is APPAR ID)
APAAR ID एक यूनिक 12 अंकों की डिजिटल आईडी है जिसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों का शैक्षिक डाटा (Academic Data) एक ही प्लेटफार्म पर डिजिटल रूप से सुरक्षित करना है। यह आईडी डिजिलाकर (Digilocker) से जुड़ी होती है और इसमें छात्रों के स्कूल से लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालय तक के रिकॉर्ड शामिल रहेंगे। यह आईडी National Education Policy (NEP) 2020 के तहत बनाई गई है, इसमें हर छात्र का Academic Bank Of Credits (ABC) खाता भी जोड़ा जाता है।
इसे भी पढ़ें- Indian Army Agniveer Cut Off 2025: भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा के कट ऑफ पर एक नजर
अपार आईडी के फायदे:
- सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड एक जगह: छात्र के कक्षा 1 से लेकर उच्च शिक्षा तक की सारी डीटेल्स इस आईडी में सेव रहेगी।
- संस्थान बदलने पर आसानी: स्कूल/कॉलेज बदलने पर छात्रों को पुराने सर्टिफिकेट ले जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे सभी रिकार्ड आनलाइन उपलब्ध रहेंगे।
- फर्जी सर्टिफिकेट पर रोक: अपार आईडी के माध्यम से फर्जी सर्टिफिकेट या मार्कशीट पर लगाम लगेगी क्योंकि सब कुछ इसमें वेरीफाइड रहेगा।
- डिजिलॉकर से लिंक: अपार आईडी को डिजिलॉकर से जोड़ा जा सकेगा, जिससे प्रमाण पत्र तुरंत डाउनलोड किये जा सकते हैं।
- सरकारी योजनाओं में मदद: अपार आईडी के माध्यम से छात्रों को स्कॉलरशिप या अन्य योजनाओं का लाभ लेने में बड़ी आसानी होगी।
अपार आईडी कौन- कौन बनवा सकता है?
अगर आप सोच रहे हैं कि यह विशेष डिजिटल आईडी को कौन-कौन बनवा सकता है, तो केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई APAAR ID को भारत में पढ़ रहे वे सभी छात्र-छात्राएं (सरकारी या निजी स्कूल, कॉलेज, ITI, पॉलिटेक्निक, यूनिवर्सिटीज आदि) इस आईडी को बनवा सकते हैं। यहां तक की जो छात्र ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, वो भी इसका लाभ ले सकते हैं।
APAAR ID Registration की प्रक्रिया
जो छात्र अपार आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वो नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपार आईडी बनवा सकते हैं:
- स्टेप 1. स्कूल/कॉलेज से संपर्क करें: अवगत करा दें कि ज्यादातर स्कूल/कॉलेज छात्रों की अपार आईडी खुद बनवा रहे हैं छात्र को सिर्फ अनुमति पत्र भरना होता है।
- स्टेप 2. Digilocker अकाउंट बनाएं: अगर पहले से नहीं है तो ऑफिशियल वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in पर जाकर डिजिलॉकर अकाउंट बनाएं।
- स्टेप 3. ABC ID पोर्टल पर जाएं: https://abc.gov.in पर जाकर “Create My ABC ID” पर क्लिक करें।
- स्टेप 4. आधार से सत्यापन करें: स्टूडेंट का आधार कार्ड अनिवार्य है। ओटीपी (OTP) के माध्यम से वेरिफिकेशन करें।
- स्टेप 5. शैक्षणिक विवरण भरें: स्कूल/ कॉलेज का नाम, कक्षा, बोर्ड आदि की सभी जानकारी सही-सही भरें।
- स्टेप 6. अपार आईडी जनरेट करें: सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद 12 अंकों की अपार आईडी जारी होगी, जिसे डिजिलॉकर में लिंक किया जा सकता है।
छात्रों के लिए ध्यान देने योग्य बातें:
एक छात्र के लिए केवल एक अपार आईडी ही मान्य होगी। और यह आईडी आधार नंबर के बिना नहीं बनाई जा सकती है। APAAR ID बनवाने के पहले छात्र के अभिभावक की सहमति भी आवश्यक है, विशेष रूप से नाबालिक छात्रों के लिए। अपार आईडी बनवाने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क लागू नहीं है, यह फ्री में बनाई जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- MPBSE 12th Supplementary Result 2025: एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब आएगा? देखें अपडेट
सरकार की ओर से दिए गए निर्देश
हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि सभी छात्रों की अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनवाएं। कई राज्यों में 2025 से कॉलेज एडमिशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य की जा रही है। यदि आप छात्र हैं तो आपको इसके लिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लेना चाहिए।
What Is APPAR ID For Students: FAQs –
APAAR ID क्या है?
अपार आईडी एक यूनिक डिजिटल आईडी है, जो छात्रों की शैक्षणिक जानकारी को एक प्लेटफार्म पर एकत्र करती है।
क्या अपार आईडी बनवाना जरूरी है?
जी हां, कई राज्यों में कॉलेज एडमिशन और स्कॉलरशिप के लिए अपार आईडी अनिवार्य की जा रही है। आने वाले समय में यह छात्रों के लिए जरूरी हो सकती है।
अपार आईडी कैसे बनाएं?
छात्र abc.gov.in पर जाकर अपने आधार और शैक्षणिक जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए Digilocker अकाउंट भी जरूरी है।
क्या बिना आधार के अपार आईडी बन सकती है?
नहीं, बिना आधार कार्ड के अपार आईडी नहीं बन सकती है। क्योंकि वेरिफिकेशन आधार के माध्यम से ही होता है।
क्या अपार आईडी के लिए शुल्क जमा करना होता है?
जी नहीं, सरकार द्वारा अपार आईडी बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह फ्री की गई है।







