MP Board 2025 Supplementary Result: एमपी बोर्ड (मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल) द्वारा इस साल 2025 में आयोजित की गई 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक किया गया था। सप्लीमेंट्री परीक्षा में वो छात्र शामिल हुए थे जो मुख्य परीक्षाओं में असफल होकर सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन किये थे। यह परीक्षाएं पेन और पेपर मोड में राज्य भर के निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई, परीक्षा में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया है।
अब परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का “MP Board 10th, 12th Supplementary Result 2025” को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। MPBSE की ओर से रिजल्ट जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी की जा रही हैं। आइए इस लेख में एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब जारी होगा?, कहां से चेक किया जा सकता है और किन स्टेप्स का पालन करना होगा, समेत जानकारी डिटेल्स में प्राप्त करते हैं।
Latest अपडेट्स: MP Board सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025
जैसा कि जुलाई 2025 का पहला सप्ताह बीत चुका है। अब जो छात्र एमपी बोर्ड 10वीं या 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 दिए हैं, वो बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। आज एमपी बोर्ड के कुछ कर्मचारियों से मिली लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जुलाई 2025 के तीसरे या अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि रिजल्ट जारी करने की तिथि को लेकर अभी तक ऑफिशियल डेट जारी नहीं की गई है।
इसे भी पढ़ें- MPBSE 12th Supplementary Result 2025: एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब आएगा? देखें अपडेट
रिजल्ट कहां जारी होगा?
MP Board 10th, 12th Supplementary Result 2025 इन ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा:
- mpbse.nic.in
- mpresults.nic.in
रिजल्ट में क्या-क्या देखने को मिलेगा?
MPBSE द्वारा 10th 12th सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 ऑनलाइन जब जारी होगा, उसके बाद ऊपर दी गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके रिजल्ट में अपना नाम, रोल नंबर, पास/ फेल की स्थिति, ग्रेड या डिविजन समेत पूरी जानकारी देख पाएंगे।
Also Read- Agniveer GD Cut Off 2025 Result: देखें अग्निवीर जीडी की Male/Female कट ऑफ, रिजल्ट जल्द
MP Board 2025 Supplementary Result कैसे चेक करें?
एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपने परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं:
- MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “10th/12th Supplementary Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर भरें।
- फिर सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
- अपना रिजल्ट चेक करें आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट आउट ले सकते हैं।
| MP Board 2025 Supplementary Result | जुलाई 2025 के तीसरे या अंतिम सप्ताह में |
| MPBSE Official Website Link | https://mpbse.nic.in/ |
रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास हो जाते हैं वो अब अगली कक्षा में प्रवेश लेने ले सकते हैं। वहीं, जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण रह जाते हैं उन्हें अगले साल की मुख्य परीक्षा में बैठना होगा या एमपी बोर्ड ओपन स्कूल का विकल्प चुनना होगा, जिसकी परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित होगी।
इसे भी पढ़ें- What Is APPAR ID For Students: अपार आईडी के फायदे और Registration प्रक्रिया
MP Board 2025 Supplementary Result: ओरिजिनल मार्कशीट कब और कैसे मिलेगी?
MPBSE की तरफ से सप्लीमेंट्री रिजल्ट पहले ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाता है जो प्रोविजनल मार्कशीट होती है। रिजल्ट जारी होने के 3 से 4 सप्ताह बाद स्कूलों को ओरिजिनल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट भेज दिए जाते हैं। छात्र अपने स्कूल से संपर्क करके अपनी ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
FAQs – MP Board 2025 Supplementary Result
MP Board सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 कब आएगा?
MPBSE की ओर से 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जुलाई 2025 के तीसरे या अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
सप्लीमेंट्री रिजल्ट कहां से चेक करें?
एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जा सकते हैं।
एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 तिथि क्या थी?
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जून से 26 जून एवं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक चली थी।







