Agniveer GD Cut Off 2025 Result: देखें अग्निवीर जीडी की Male/Female कट ऑफ, रिजल्ट जल्द

By: Monika

On: July 11, 2025

Follow Us:

Agniveer GD Cut Off 2025 Result

Agniveer GD Cut Off 2025 Result: भारतीय सेना की ओर से इस साल 2025 में आयोजित की गई अग्निवीर जीडी परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अग्निवीर GD परीक्षा 30 जून 2025 को आयोजित की गई थी। बाकी अन्य पदों पर निकाली गई भर्ती परीक्षा का शेड्यूल 10 जुलाई 2025 तक निर्धारित किया गया। अब जो उम्मीदवार अग्नि वीर जीडी की परीक्षा दे चुके हैं वे “Indian Army Agniveer GD Cut Off 2025 Kitna Jayega” खूब सर्च कर रहे हैं। Agniveer GD की कट ऑफ आधिकारिक रूप से रिजल्ट के साथ जल्द ही जारी की जाएगी।

उसके पहले हमने पिछले वर्षों की कट ऑफ को देखते हुए इस साल की अग्निवीर जीडी अनुमानित कट ऑफ 2025 तैयार किया है। क्योंकि परीक्षा के अगले चरण फिजिकल और मेडिकल में चयन होने के लिए आधिकारिक रूप से निर्धारित किए गए कट ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करना उम्मीदवारों के लिए जरूरी है। आइए इस लेख में अग्निवीर जीडी की कट ऑफ और रिजल्ट जारी होने से संबंधित लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करते हैं।

Agniveer GD Cut Off 2025: कट ऑफ क्या है?

इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CEE Exam 2025) 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) निर्धारित किया गया। इस परीक्षा में देशभर से लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया है। परीक्षा दे चुके छात्र अब कट ऑफ 2025 के बारे में सर्च कर रहे हैं कि “Agniveer GD Ka Cut Off 2025” क्या रहने वाला है, तो सबसे पहले जान लेते हैं कि कट ऑफ क्या है? कट ऑफ वह न्यूनतम अंक या रंक है, जो उम्मीदवारों को अगले चरण (जैसे शारीरिक परीक्षा या मेडिकल टेस्ट) के लिए योग्य होने के लिए प्राप्त करना आवश्यक है।

Read More: Indian Army Agniveer Cut Off 2025: भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा के कट ऑफ पर एक नजर

2025 की अग्निवीर जीडी कट-ऑफ इन कारकों पर निर्भर करेगी

भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर जीडी 2025 की Cut Off लिखित परीक्षा के रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। यह कट ऑफ निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती है, जैसे:

  • परीक्षा की कठिनाई स्तर
  • आवेदन किये उम्मीदवारों की संख्या
  • खाली पदों की संख्या
  • उम्मीदवारों का समग्र प्रदर्शन
  • कैटेगरी (जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी आदि)

Agniveer GD Expected Cut Off 2025

हमारी टीम के विषय विशेषज्ञों के अनुसार, 2025 की अग्निवीर जीडी कट ऑफ पुरुषों के लिए 65-70 अंकों के बीच जा सकती है। वहीं, Agniveer GD Women Cut Off 50-55 अंक तक जाने की उम्मीद है। हालांकि यह एक अनुमानित कट ऑफ है, इसलिए 2025 के लिए थोड़ा अधिक या कम हो सकता है। आइए पिछले साल की अग्निवीर कट ऑफ पर नजर डालते हैं।

Agniveer GD Previous Cut Off (2023-2024)

इंडियन आर्मी अग्निवीर जीडी की पिछले साल 2023/2024 में आयोजित की गई परीक्षा के कट ऑफ को देखें तो अग्निवीर जीडी के लिए 50% कट ऑफ गई थी। जबकि अग्निवीर जीडी (महिला सैन्य पुलिस) महिला उम्मीदवारों की कट ऑफ़ 40% देखने को मिली थी।

Also Read: DSSSB Vacancy 2025: दिल्ली सरकार में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए आई भर्ती

Agniveer GD Result 2025: कब आएगा रिजल्ट?

अग्निवीर जीडी (GD- General Duty) की Cut Off 2025 आधिकारिक रूप से अभी जारी नहीं की गई है, उपरोक्त कट ऑफ अनुमानित तौर पर बताई गई है। अग्निवीर जीडी की कट ऑफ, रिजल्ट के साथ ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी की जाएगी। इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा का रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के 20 से 25 दिनों के बाद घोषित किया जाता है। इस आधार पर अग्निवीर जीडी 2025 का रिजल्ट जुलाई 2025 के अंत तक या अगस्त 2025 की शुरुआत में अपेक्षित है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment