Bihar Board 12th Exam Admit Card 2026: बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। Bihar Board 12th Final Admit Card 2026 को लेकर छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं की फाइनल परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com जारी कर दिया है।
बोर्ड द्वारा पहले ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जा चुका है, जिसके अनुसार इंटरमीडिएट की थ्योरी परीक्षा 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक संपन्न होगी। खास बात यह है कि इससे पहले बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड 6 जनवरी 2026 को जारी किया गया था।
Bihar Board 12th Exam 2026: क्यों है एडमिट कार्ड इतना जरूरी?
इंटरमीडिएट परीक्षा किसी भी छात्र के जीवन का एक अहम पड़ाव होती है। इसी परीक्षा के आधार पर आगे कॉलेज एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाएं और कई सरकारी भर्तियों का रास्ता खुलता है। ऐसे में Bihar Board 12th Admit Card 2026 सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि परीक्षा में शामिल होने की सबसे जरूरी पहचान है।
एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को इसे लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
Bihar Board 12th Final Admit Card 2026 जारी
10वीं का हॉल टिकट पहले ही जारी हो चुका है, इसलिए इंटर के छात्रों का भी प्रवेश पत्र (Admit Card) अब जारी कर दिया गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इंटर छात्रों की परीक्षा का एडमिट कार्ड 16 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा।
छात्र खुद डाउनलोड कर सकते हैं या स्कूल से मिलेगा एडमिट कार्ड?
यह सवाल हर साल छात्रों के मन में रहता है, इसलिए आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं का फाइनल एडमिट कार्ड छात्र खुद ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर सकते। यह एडमिट कार्ड केवल स्कूल या कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद स्कूल की मुहर और हस्ताक्षर लगाकर छात्रों को एडमिट कार्ड दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे अपने स्कूल से संपर्क कर प्रवेश पत्र प्राप्त करें।
Bihar Board 12th Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
ध्यान देने वाली बात यह है कि इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड छात्र सीधे डाउनलोड नहीं कर सकते। इसे केवल स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल डाउनलोड कर सकतें हैं। डाउनलोड करने की प्रक्रिया (स्कूल के लिए):
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: intermediate.biharboardonline.com
- होम पेज पर “Senior Secondary Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
- स्कूल यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
- सभी छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
- प्रिंट लेकर मुहर और हस्ताक्षर के बाद छात्रों को वितरित करें
Bihar Board 12th Admit Card 2026 में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
जब आपको एडमिट कार्ड मिलेगा, तो उसमें नीचे दी गई जानकारियां जरूर चेक करें:
- छात्र का पूरा नाम
- रोल नंबर और रोल कोड
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- विषयों का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा तिथि और शिफ्ट
- छात्र की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
अगर इनमें कोई भी जानकारी गलत हो, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते सुधार हो सके।
Bihar Board 12th Practical Exam 2026 को लेकर जरूरी बातें
बिहार बोर्ड इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए अलग से 27 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध था। बता दें प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहने पर रिजल्ट प्रभावित हो सकता है, इसलिए प्रैक्टिकल को हल्के में लेने की गलती न करें।
परीक्षा के दिन किन बातों का रखें खास ध्यान?
- एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी साथ लेकर जाएं
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं
- शांत मन से प्रश्न पत्र पढ़ें और समय का सही उपयोग करें
- एडमिट कार्ड को परीक्षा समाप्त होने तक सुरक्षित रखें
छात्रों के लिए एक जरूरी सलाह
इंटर की परीक्षा सिर्फ अंक लाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह आपके भविष्य की नींव रखती है। ऐसे में घबराने की बजाय सही प्लानिंग और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करें। Bihar Board 12th Admit Card 2026 मिलते ही अपनी परीक्षा केंद्र की लोकेशन जरूर देख लें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी तरह की परेशानी न हो।







