Sainik School Admit Card 2026 Download Link: बड़ी खबर, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन किए हुए कक्षा 6वीं और 9वीं के छात्रों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। बता दें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) का आयोजन 18 जनवरी 2026 को देशभर के 464 परीक्षा केंद्रों पर पेन और पेपर यानी ऑफलाइन मोड में किया है। 12 जनवरी 2026 को परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
जो छात्र परीक्षा में बैठने वाले हैं उनके लिए यह प्रवेश पत्र बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसके बगैर परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। अगर आपने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक सूचना दी गई है कि उम्मीदवार एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें और उससे किसी प्रकार की छेड़छाड़ ना करें।
Sainik School Admit Card 2026 Class 6th 9th
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 12 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए कक्षा 6 और 9 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को पूरे देश में पेन और पेपर मोड में कुल 464 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा हाल में एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अपने प्रवेश पत्र के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ ना करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक नीचे पेज पर देख सकते हैं।
Sainik School Admit Card 2026 Kaise Download Kare?
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड अब जारी हो गया है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप का इस्तेमाल करें:
- स्टेप 1: सबसे पहले अपने ब्राउज़र में आधिकारिक वेबसाइट खोलें: exams.nta.nic.in/sainik-school-society
- स्टेप 2: होमपेज पर “AISSEE Admit Card 2026” वाला लिंक खोजें और क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपना Application Number (आवेदन संख्या) और Password/Date of Birth डालें।
- स्टेप 4: सभी डिटेल्स सही होने के बाद Login पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकालें, परीक्षा के दिन यह जरुरी है।
ध्यान रखें: एडमिट कार्ड पोस्ट से नहीं भेजा जाएगा, आप इसे सिर्फ इंटरनेट से ही डाउनलोड कर सकते हैं।
Sainik School Admit Card 2026 Download Link
महत्वपूर्ण टिप्स
सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर अपना नाम, फोटो, एग्जाम तिथि, समय, परीक्षा सेंटर आदि चेक कर लें। यदि कोई गलती हो तो तुरंत NTA हेल्पलाइन नंबर -011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क करें। एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि और रिपोर्टिंग समय पर लेकर अवश्य पहुंचे।
कैसा होगा पेपर? परीक्षा का पैटर्न
कक्षा 6: सैनिक स्कूल कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 2.5 घंटे की होगी, जिसमें 125 प्रश्न – गणित, इंटेलिजेंस, लैंग्वेज, जनरल नॉलेज के शामिल होंगे। सभी प्रश्न 2 अंकों का होगा यानी कुल 300 अंक के होंगे।
कक्षा 9: सैनिक स्कूल कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की होगी और इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका पेपर कुल 400 अंकों का होगा। इसमें अंग्रेजी, इंटेलिजेंस, सामाजिक विज्ञान और सामान्य विज्ञान से प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा।
इसे भी पढ़ें-
MPSOS RJN December Result 2026: रुक जाना नहीं दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट चेक व डायरेक्ट लिंक







