AISSEE 6th 9th Result 2026 कब आएगा? Date, कितने नंबर पर होगा एडमिशन?

By: Monika

On: January 31, 2026

Follow Us:

AISSEE 6th 9th Result 2026

AISSEE 6th 9th Result 2026: सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन हेतु आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए अहम जानकारी है। जैसा कि AISSEE 2026 (All India Sainik School Entrance Examination) परीक्षा NTA की ओर से 18 जनवरी 2026 को देश भर के 464 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद से ही छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट जारी होने की अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं और जानना चाहते हैं कि Sainik School Result 2026 कब तक आएगा और कितने नंबर पर एडमिशन हो जाएगा।

तो इसी विषय को लेकर इस पेज पर AISSEE 2026 रिजल्ट और कट ऑफ की सटीक जानकारी दी गई है। हर साल लाखों छात्र और उनके पेरेंट्स सैनिक स्कूल में दाखिले का सपना देखते हैं, क्योंकि यहां पर अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और भविष्य में डिफेंस सेवाओं की मजबूत नींव रखी जाती है इसलिए सैनिक स्कूल आज भी सबसे भरोसेमंद संस्थानों में से एक माने जाते हैं।

अब इस साल 2026 में कक्षा 6 और 9 की प्रवेश परीक्षा दे चुके छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है, रिजल्ट स्कोरकार्ड के रूप में जारी होगा, एडमिशन कट ऑफ और मेरिट रैंक के आधार पर होता है। कट ऑफ हर साल अलग-अलग कई कारकों पर निर्भर करती है। अगर आप भी परीक्षा दिए हुए हैं तो आइए इस लेख में रिजल्ट डेट और एडमिशन कट ऑफ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को डिटेल्स में देखते हैं।

AISSEE 6th 9th Result 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

AISSEE Admit Card Release Date12 January 2026
AISSEE Entrance Exam Date18 January 2026
AISSEE Answer Key Release DateFebruary 2026
AISSEE Result & Cut Off Release DateMarch 2026
AISSEE E-Counselling Process Start DateRound-1 March/April 2026
AISSEE Medical Exam & Final Merit ListApril 2026

AISSEE 6th 9th Result 2026 Kab Ayega? Date

जैसा कि AISSEE 2026 की परीक्षा कक्षा 6 और 9 के लिए 18 जनवरी 2026 को आयोजित हुई थी। परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया गया है और रिजल्ट भी इसी एजेंसी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जारी होगा। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो परीक्षा समाप्त होने के लगभग 6 से 8 हफ्ते बाद रिजल्ट जारी किया जाता है। इसी आधार पर AISSEE 6th 9th Result 2026 मार्च 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में आने की पूरी संभावना है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा आप NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

AISSEE Result 2026: स्कोरकार्ड में क्या-क्या देख सकेंगे?

जब आप AISSEE 2026 का रिजल्ट चेक करेंगे, तो उसमें यह जानकारियां चेक कर पाएंगे:

  • छात्र का नाम 
  • रोल नंबर
  • कक्षा (6वीं या 9वीं)
  • विषय वार अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • क्वालीफाई/ नॉट क्वालीफाई स्टेटस

यही स्कोर आगे मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग का आधार बनता है।

AISSEE 2026 में पास होने के लिए कितने नंबर होने चाहिए?

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पास होने और एडमिशन के लिए कितने नंबर होने जरूरी हैं? यह सवाल लगभग हर अभिभावक पूछता है। तो सैनिक स्कूल में पास होने के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं। AISSEE में शामिल होने के लिए छात्र को:

  • हर विषय में काम से कम 25% अंक 
  • कुल मिलाकर न्यूनतम 40% अंक लाने जरूरी होते हैं

लेकिन ध्यान रखें कि सिर्फ पास होना ही एडमिशन की गारंटी नहीं होती है।

AISSEE Cut Off 2026 Class 6th 9th: कितने नंबर पर मिलेगा एडमिशन?

सैनिक स्कूल कक्षा 6 या 9 में एडमिशन का असली खेल कट ऑफ और मेरिट का होता है। Sainik School Admission Cut Off और Merit रैंक के आधार पर होता है। कट ऑफ हर साल सीटों की संख्या, छात्रों की संख्या, कैटिगरी (General,OBC,SC,ST) , संबंधित सैनिक स्कूल पर निर्भर करती है। इसलिए एक्चुअल एडमिशन कट ऑफ न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स से बहुत ऊपर जाती है। यहां हमने पिछले साल के कट ऑफ और एक्सपर्ट द्वारा पेपर एनालिसिस करने के बाद संभावित कट ऑफ 2026 (AISSEE 6th 9th Exapected Cut Off 2026) तैयार की है देख सकते हैं:

Sainik School Category Wise Cut Off (Class 6- 300 marks)

General250-280+ Marks
OBC240-270
SC220-260
ST210-250
डिफेंस 245-275

हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि पेपर मध्यम – कठिन था इसलिए Cut Off पिछले साल से थोड़ा कम या सामान रह सकता है। सेफ स्कोर 250 +(Gen/OBC के लिए), 200 से नीचे बहुत कम चांस।

Sainik School Category Wise Cut Off (Class 9- 400 marks)

General300-360+ Marks (Safe 320+)
OBC280-340
SC/ST260-320 Marks

नोट: उपरोक्त दी गई दोनों कक्षाओं की एडमिशन कट ऑफ संभावित हैं। ओरिजिनल कट ऑफ रिजल्ट जारी होने के बाद निश्चित होगी। कुछ स्कूलों में रैंक के रूप में भी दिया जाता है। क्लास 9 में सीट्स कम है, कट ऑफ ज्यादा कॉम्पिटेटिव।

AISSEE Actual Cut Off 2026 कब और कहां से चेक करें?

आधिकारिक रूप से सैनिक स्कूल का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद आप निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं:

  • रिजल्ट: https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/
  • Cut और Counselling: pesa.ncog.gov.in/Sainikschoolecounselling/ (राउंड 1 मार्च/अप्रैल में)

AISSEE 2026 Merit List और आगे की प्रक्रिया

बता दें कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट छात्रों के अंकों और रैंक के आधार पर जारी होती है। मेरिट में चयनित छात्रों का ई- काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है, जहां स्कूल का विकल्प, सीट उपलब्धता को ध्यान में रखकर किया जाता है। आपको जरूरी सलाह है कि सिर्फ कट ऑफ ही नहीं मेडिकल फिटनेस पर भी ध्यान दें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार करके रख लें।

रिजल्ट जारी होने के बाद अपना स्कोर कार्ड चेक करें काउंसलिंग की तारीख मिस ना करें और हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट से ही अपडेट देखें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment