India Post GDS 1st Merit List 2026 PDF जारी, यहाँ से डाउनलोड करें राज्यवार रिजल्ट लिंक

By: Monika

On: March 7, 2026

Follow Us:

India Post GDS 1st Merit List 2026 PDF

India Post GDS 1st Merit List 2026 PDF: खुशखबरी, भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा निकाली गई ग्रामीण डाक सेवक (GDS), Branch Postmaster (BPM), और Assistant Branch Postmaster (ABPM) के पदों पर भर्ती में आवेदन किए हुए लाखों उम्मीदवार के लिए खुशखबरी है। डाक विभाग ने जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार अभी तक अपना नाम नहीं चेक कर पाए हैं वो इस आर्टिकल में उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से पीडीएफ में चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न डॉक सर्किलों में कुल 28,636 रिक्तियों को भरा जाएगा। यदि आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया था तो आप अपना नाम और सिलेक्शन स्टेटस नीचे दिए गए चरणों का पालन कर चेक कर सकते हैं। यदि पहली मेरिट लिस्ट में आपका नाम नहीं मिल रहा है तो दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करें, दूसरी मेरी लिस्ट कब आएगी इसकी भी जानकारी इस लेख में दी गई है।

India Post GDS Result 2026: मुख्य विवरण

संगठन का नामभारतीय डाक विभाग (India Post)
पद का नामग्रामीण डाक सेवक (GDS/BPM/ABPM)
कुल रिक्तियां28,636 पद
GDS 1st Merit List 2026 की तारीख6 मार्च 2026
चयन प्रक्रिया10वीं के अंकों के आधार पर (बिना परीक्षा)
आधिकारिक वेबसाइटindiapostgdsonline.gov.in

GDS 1st Merit List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी राज्यवार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर लॉग ऑन करें।
  2. Shortlisted Candidates सेक्शन खोजें: होमपेज पर बाईं ओर ‘Candidate’s Corner’ में ‘Shortlisted Candidates’ का लिंक दिखाई देगा।
  3. अपना सर्किल चुनें: ड्रॉपडाउन मेनू से अपने राज्य या डाक सर्किल (जैसे- उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान आदि) का चयन करें।
  4. PDF डाउनलोड करें: सर्किल चुनते ही ‘List of Shortlisted Candidates’ पर क्लिक करें, जिससे मेरिट लिस्ट की PDF आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
  5. अपना नाम चेक करें: PDF फाइल खोलें और Ctrl + F दबाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम सर्च करें। यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो बधाई हो, आप शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं!

GDS Cut Off 2026: इस बार क्या रही स्थिति?

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की यह भर्ती पूरी तरह से कक्षा 10वीं के अंकों पर आधारित है। इसलिए इस बार भी कट ऑफ काफी हाई देखने को मिली है। कई सर्किलों में सामान्य श्रेणी (UR) के लिए कट ऑफ 95% से 100% के बीच देखी जा रही है।

General (UR)90% – 100%
OBC88% – 98%
SC/ST85% – 95%
EWS87% – 97%

नोट: कट ऑफ अलग-अलग राज्यों और डिवीजन के लिए भिन्न हो सकती है।

India Post GDS 1st Merit List 2026 PDF Direct Link

GDS 1st Merit List 2026 Document Verification प्रक्रिया

जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें अब अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 23 मार्च 2026 से पहले अपने आवंटित डिविजनल हेड के पास सत्यापन के लिए पहुंचना है। जिन जरूरी दस्तावेजों के साथ जाना है उनकी लिस्ट नीचे देख सकते हैं-

  • 10वीं कक्षा की मूल मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड / पहचान पत्र।
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • हालिया पासपोर्ट साइज फोटो।
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

India Post GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट कब आएगी?

जिन उम्मीदवारों का पहले लिस्ट में शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है वो अब दूसरी लिस्ट कब आएगी सर्च कर रहे हैं। तो उन्हें बता देना चाहते हैं कि अक्सर देखा गया है की पहली लिस्ट में चुने गए कई उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल नहीं हो पाते या अपात्र घोषित कर दिए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में खाली पदों को भरने के लिए GDS 2nd Merit List जारी की जाती है। पहली लिस्ट की DV प्रक्रिया समाप्त होने के लगभग 10 से 15 दिनों के बाद दूसरी लिस्ट जारी होगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment