GDS 2nd Merit List Result 2026: चेक करें दूसरी मेरिट लिस्ट में अपना नाम, इतने नंबर वालों का होगा चयन!

By: Monika

On: March 10, 2026

Follow Us:

GDS 2nd Merit List Result 2026

GDS 2nd Merit List Result 2026: जैसा कि भारतीय डाक (India Post) में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन किए हुए लाखों उम्मीदवारों का रिजल्ट पहली मेरिट लिस्ट के रूप में 6 मार्च को जारी किया जा चुका है। और उम्मीदवारों से 23 मार्च 2026 तक अपना दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) पूरा करने की तिथि दी गई है। वहीं अब जिन उम्मीदवारों का चयन नहीं हो पाया है वह निराश ना हों, विभाग अब दूसरी मेरिट लिस्ट (GDS Second Merit List 2026) जारी करने वाला है जिसमें पहली मेरिट लिस्ट के मुकाबले 1% से 3% तक कट ऑफ कम होने की गुंजाइश है।

अगर आपके मार्क्स पहली लिस्ट की कट ऑफ के करीब थे तो दूसरी या तीसरी लिस्ट में आपका चयन होने के मौके बढ़ जाते हैं। अगर आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है तो दूसरी मेरिट लिस्ट चेक करें, सेकंड मेरिट लिस्ट जारी होनी की अपडेट, कितने नंबर वालों का होगा चयन? व चेक करने का तरीका, लिंक समेत विवरण नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं।

GDS 1st Merit List Result 2026: जारी होने के बाद वर्तमान स्थिति

डाक विभाग ने देशभर के विभिन्न सर्किलों के लिए खाली हजारों पदों की पूर्ति करने हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद इसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को 23 मार्च 2026 तक अपने संबंधित डिवीजन में Document Verification (DV) यानी दस्तावेजों की जांच करवाने के निर्देश जारी किए हैं। अब इसमें जिन उम्मीदवारों के दस्तावेजों में कमी या फर्जी होगी या निर्धारित समय के भीतर वेरीफिकेशन कराने सेंटर पर नहीं पहुंचेंगे या कुछ उम्मीदवारों का चयन अन्य सरकारी नौकरियों में हो जाता है तो ऐसे पद खाली रह जाने के कारण डाक विभाग इन सीटों को भरने के लिए दूसरी तीसरी यहां तक की छठवीं मेरिट लिस्ट तक जारी करता है।

GDS 2nd Merit List 2026 कब आएगी?

इंडिया पोस्ट द्वारा जीडीएस भर्ती के नियम के अनुसार पहली लिस्ट के वेरिफिकेशन प्रक्रिया समाप्त होने के लगभग 10 से 15 दिनों के अंदर अगली लिस्ट जारी की जाती है। ऐसे में पहली लिस्ट का DV 23 मार्च तक चलेगा, इसलिए जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावना है। आपको सलाह है की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर नजर बनाए रखें।

GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट में कितने नंबर वालों का होगा चयन?

जिन उम्मीदवारों का चयन पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद नहीं हो पाया है उनका सबसे जरूरी सवाल है कि GDS 2nd Merit List की कट ऑफ कितनी जाएगी? तो बता दें पहली लिस्ट की कट ऑफ काफी हाई (95% से 100%) देखने को मिली है। लेकिन दूसरी लिस्ट में की कट ऑफ में थोड़ा गिरावट निश्चित है, यहां देख सकते हैं-

  • जनरल (UR): पहली लिस्ट के मुकाबले 1-2% की कमी।
  • OBC/EWS: यहाँ कट-ऑफ 2% से 3% तक नीचे जा सकता है।
  • SC/ST: इन श्रेणियों में 3% से 5% तक की गिरावट देखी जा सकती है।
  • PWD: दिव्यांग श्रेणी में कम अंक वालों का भी चयन होने की अच्छी संभावना रहती है।

अगर आपके 10वीं में 88% से 93% के बीच अंक हैं, तो दूसरी या तीसरी लिस्ट में आपके नाम आने की उम्मीद काफी ज्यादा है (सर्कल और कैटेगरी के अनुसार)।

इसे भी पढ़ें- India Post GDS 1st Merit List 2026 PDF जारी, यहाँ से डाउनलोड करें राज्यवार रिजल्ट लिंक

GDS 2nd Merit List 2026: राज्यवार खाली सीटों का अनुमान

ग्रामीण डाक सेवक जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में प्रतिस्पर्धा (Competition) ज्यादा रहती है, इसलिए यहां कट ऑफ धीरे-धीरे कम होता है। वहीं उत्तर पूर्वी के राज्यों या ग्रामीण इलाकों में दूसरी लिस्ट में कट ऑफ काफी कम हो जाती है। देखा जाता है कई बार अभ्यर्थी केवल एक ही पोस्ट के लिए आवेदन करते हैं, जबकि ज्यादा पदों पर प्रेफरेंस देने वालों के चयन की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

कैसे चेक करें GDS 2nd Merit List Result 2026?

लिस्ट जारी होने पर आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख पाएंगे:

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।
  2. होमपेज पर बाईं ओर Shortlisted Candidates: Schedule 2- January 2026 में जाएं।
  3. ‘Shortlisted Candidates’ टैब पर क्लिक करें।
  4. अपने राज्य (Circle) पर क्लिक करें और ‘Supplementary List-II’ डाउनलोड करें।
  5. PDF में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।

दूसरी लिस्ट के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखें

अगर आपको उम्मीद है कि दूसरी लिस्ट में आपका नाम आ सकता है, तो अभी से निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें ताकि वेरिफिकेशन के समय कोई दिक्कत न हो:

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • कंप्यूटर सर्टिफिकेट (यदि मांगा गया हो)।
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड)।
  • मेडिकल सर्टिफिकेट (चयन के बाद आवश्यक)।

GDS 2nd Merit List Result 2026: FAQs

GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट कब आएगी?

इंडिया पोस्ट द्वारा पहली लिस्ट के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (23 मार्च 2026) के समाप्त होने के बाद, दूसरी लिस्ट अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

क्या दूसरी लिस्ट में कट-ऑफ कम होगा?

हाँ, आमतौर पर दूसरी लिस्ट में पहली लिस्ट के मुकाबले कट-ऑफ 1% से 3% तक कम हो जाता है। कुछ श्रेणियों (जैसे SC/ST/PWD) में यह गिरावट और भी अधिक हो सकती है।

पहली लिस्ट में नाम क्यों नहीं आया?

पहली लिस्ट में केवल उन उम्मीदवारों का चयन होता है जिनके अंक (Percentage) सबसे अधिक होते हैं। अगर आपके क्षेत्र का कट-ऑफ 98% गया है और आपके 97% हैं, तो आपको दूसरी लिस्ट का इंतज़ार करना चाहिए।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment