CTET February 2026 Result Link: ctet.nic.in पर ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट

By: Monika

On: March 17, 2026

Follow Us:

CTET February 2026 Result Link

CTET February 2026 Result Link: बड़ी खबर, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों का अब खत्म होने वाला है। जो उम्मीदवार 7 और 8 फरवरी को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही समाप्त होने वाला है। सूत्रों और पिछले रुझानों के अनुसार CBSE अब किसी भी वक्त रिजल्ट का सीधा लिंक एक्टिवेट कर सकता है।

लिंक एक्टिव होते ही आपको सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक करना चाहिए। क्योंकि आप जानते हैं कि भारी ट्रैफिक की वजह से ऑफिशियल वेबसाइट खुल नहीं पाती है। ऐसे में आप डायरेक्ट लिंक से प्रयास कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं और क्वालीफाई करने के बाद अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करेंगे।

CTET Result 2026: मुख्य जानकारी

अगर आपने सीटीईटी फरवरी 2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे तो आपको पता होगा कि CBSE ने 12 मार्च को प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) जारी कर दी थी और 15 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया था। अब बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) और परिणाम एक साथ जारी करने वाला है। यहां मुख्य जानकारी देख सकते हैं:

विवरणमुख्य जानकारी
परीक्षा आयोजककेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा का नामCTET फरवरी 2026
परीक्षा की तारीख7, 8 फरवरी और 1 मार्च (पुनः परीक्षा)
आंसर की (Provisional)12 मार्च 2026 को जारी
चुनौती देने की अंतिम तिथि15 मार्च 2026
रिजल्ट की स्थितिजल्द जारी होगा
आधिकारिक वेबसाइटctet.nic.in

CTET February 2026 Result Date

CTET 2026 रिजल्ट जारी होने की तारीख का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों को बता दें कि CTET February 2026 Result 19 से 25 मार्च के बीच कभी भी जारी हो सकता है। क्योंकि पिछले बार की पैटर्न को देखें तो आंसर की पर ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के 4 दिन बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया गया था। ऐसे में रिजल्ट अब इन्हीं तिथियों में जारी होने के पूरे संकेत हैं। फिलहाल बोर्ड की ओर से अभी तक ऑफिशियल डेट घोषित नहीं हुई है। आप ctet.nic.in पर नजर रखें, जैसे लिंक एक्टिव हो तुरंत यहां बताए गए तरीके व लिंक से चेक करें।

ctet.nic.in पर रिजल्ट कैसे चेक करें? Step-by-Step Guide

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर धीमा हो सकता है। ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स का पालन करके या लिंक की मदद से अपना स्कोरकार्ड तुरंत देख सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने ब्राउज़र में ctet.nic.in टाइप करें।
  2. रिजल्ट लिंक खोजें: होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन में CTET Feb 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्रेडेंशियल्स दर्ज करें: अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना Roll Number दर्ज करना होगा।
  4. सबमिट करें: विवरण भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. स्कोरकार्ड देखें: आपकी स्क्रीन पर पेपर 1 और पेपर 2 दोनों  के मार्क्स दिखाई देंगे।
  6. डाउनलोड करें: आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें या PDF सेव कर लें।
CTET February 2026 ResultClick Here

CTET Official WebsiteLink

CTET 2026 Qualifying Marks: कितने नंबर पर होंगे पास?

आपको पता होना चाहिए कि CTET परीक्षा केवल एक पात्रता परीक्षा है, इसमें पास होने के लिए श्रेणियों के आधार पर न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं:

  • सामान्य श्रेणी (General Category): उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 अंक (60%) प्राप्त करने होंगे।
  • आरक्षित श्रेणी (OBC/SC/ST): इन श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 82 अंक (55%) रखे गए हैं।

अवगत करा दें CTET का सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम (आजीवन) के लिए मान्य है, इसलिए एक बार क्वालीफाई करने के बाद आपको दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है, जब तक कि आप अपना स्कोर सुधारना न चाहें।

इसे भी पढ़ें:

DigiLocker से मार्कशीट और सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें?

बता दें CBSE अब Hard Copy सर्टिफिकेट नहीं भेजता है। सफल उम्मीदवारों की डिजिटल मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र DigiLocker पर अपलोड किए जाते हैं। आप DigiLocker App डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं। अपने Aadhaar Number और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से साइन इन करें। और Education सेक्शन में जाकर Central Board of Secondary Education (CBSE) चुनें। फिर CTET Marksheet/Certificate पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और परीक्षा का वर्ष (February 2026) डालकर डॉक्यूमेंट फेच (Fetch) करें। बता दें ये डिजिटल डॉक्यूमेंट IT एक्ट के तहत कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य होते हैं।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

CTET परीक्षा पास करना शिक्षक बनने की दिशा में पहला कदम है। यदि आप अच्छे नंबर से पास हो जाते हैं तो आप निम्नलिखित भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्र रहेंगे:

  • KVS (Kendriya Vidyalaya Sangathan)
  • NVS (Navodaya Vidyalaya Samiti)
  • DSSSB (Delhi Subordinate Services Selection Board)
  • State Government Teacher Recruitment: कई राज्य सरकारें अब अपने यहाँ शिक्षक भर्ती के लिए CTET को मान्यता देती हैं।

अंत में

CTET 2026 का रिजल्ट किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो सकता है।  आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी फर्जी लिंक या भ्रामक खबरों से बचें और केवल ctet.nic.in पर ही भरोसा करें। जैसे ही लिंक एक्टिवेट होगा, हम यहाँ सीधा लिंक अपडेट कर देंगे।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment