रोल नंबर से ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, BSEB का बड़ा अपडेट: Bihar Board Class 10th Result 2026

By: Monika

On: March 25, 2026

Follow Us:

Bihar Board Class 10th Result 2026

Bihar Board Class 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित की गई मैट्रिक (10th) परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। बिहार बोर्ड इंटर (कक्षा 12वीं) के रिजल्ट जारी होने के बाद अब सभी Bihar Board 10th Result 2026 चेक करेंगे। बोर्ड सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही अपडेट के अनुसार परीक्षा समिति रिजल्ट जारी करने के लिए बिल्कुल तैयार है। यदि आप भी 10वीं की परीक्षा दिए हुए हैं और अपना रिजल्ट चेक करने का इंतजार कर रहे हैं तो अपने रोल नंबर और रोल कोड के साथ तैयार हो जाएं,

क्योंकि बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय की लेटेस्ट अपडेट आ गई है। बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही एक साथ भारी ट्रैफिक की वजह से यदि वेबसाइट ना खुले और आपको रिजल्ट चेक करने में देरी लगे तो आप सबसे पहले अपना रिजल्ट ऑनलाइन कहां से कैसे आसानी से चेक कर सकते हैं, बिना इंटरनेट के SMS से कैसे देखें रिजल्ट समेत जानकारी यहां देख सकते हैं।

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: मुख्य जानकारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा इस साल 2026 में (मैट्रिक 10वीं) की वार्षिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी और इस साल करीब 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज की है। अब इन सभी छात्रों के रिजल्ट जारी हो रहे हैं।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा का नाममैट्रिक (10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026
परीक्षा की तारीख15 – 23 फरवरी 2026
रिजल्ट की संभावित तिथि27 – 31 मार्च 2026
पासिंग मार्क्सन्यूनतम 30% अंक
आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.bihar.gov.in

Bihar Board 10th Class Result 2026 Date Time

जैसा कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी हो चुका है। और अब 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने की बारी है। BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा दी गई पिछली जानकारियों के अनुसार बिहार बोर्ड हर साल मार्च के महीने में ही मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखता है। साल 2026 में भी यही पैटर्न देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि Bihar Board 10th Result 27 से 31 मार्च 2026 के बीच किसी भी दिन दोपहर 1:00 बजे जारी होगा। हालांकि आप निश्चिंत रहें बोर्ड 24 घंटे पहले रिजल्ट की तिथि और समय की घोषणा करेगा, जिसे यहां पर अपडेट कर दिया जाएगा।

Bihar Board Class 10th Result 2026
Bihar Board Class 10th Result 2026

इसे भी देखें- अभी यहां से चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट: BSEB 12th Result 2026 Check

Bihar Board 10th Class Result 2026 रोल नंबर और रोल कोड से कैसे चेक करें? Step

आपको बता दें जब रिजल्ट जारी होता है तो लाखों छात्र एक साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, जिससे कभी कभी सर्वर धीमा या क्रैश हो जाता है। और घंटों तक रिजल्ट देखने में लग जाता है तो ऐसी घड़ी में आपको सही प्रक्रिया अपनानी चाहिए जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट/मार्कशीट देख सकें:

  • स्टेप 1: BSEB मुख्य आधिकारिक वेबसाइट या वैकल्पिक पर जाएं: बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • स्टेप 2: उपलब्ध लिंक देखें और क्लिक करें: होम पेज पर आपको Secondary Annual Examination Result 2026 लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: लॉगिन विवरण दर्ज करें: आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप अपना Roll Number और Roll Code दर्ज करें।
  • स्टेप 4: कैप्चा कोड डालें: सुरक्षा के लिए दिए गए गणितीय कैप्चा (जैसे 10+5=15) को भरें।
  • स्टेप 5: View/Search पर क्लिक करें: बताई गई सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Search Result बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6: मार्कशीट डाउनलोड करें: इतना करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा मार्कशीट देखें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

बिना इंटरनेट के SMS से कैसे देखें Bihar Board 10th Result?

यदि ऑफिशियल वेबसाइट नहीं खुल रही है तो आप अपने मोबाइल के जरिए बिना इंटरनेट के एसएमएस (SMS) के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल के मैसेज सेक्शन में जाकर नए SMS में Bihar10 स्पेस Roll Number टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। बस इतना करते ही कुछ ही सेकंड में आपका विषयवार स्कोर आपके मोबाइल पर एसएमएस के रूप में आ जाएगा।

Bihar Board 10th Topper List 2026

जैसा कि आप जानते हैं कि बिहार बोर्ड हर साल राज्य में टॉप करने वाले छात्रों की सूची (Topper List) जारी करता है और मेधावी छात्रों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। इसलिए बिहार बोर्ड के छात्र लगातार रिजल्ट में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रहे हैं।ऐसे में इस साल 2026 में रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट जारी होगी, जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर ही देख सकते हैं। अब देखना यह है कि इस साल Top 10 में कौन-कौन अपनी जगह बना रहे हैं।

Bihar Board Compartmental और Scrutiny प्रक्रिया

बिहार बोर्ड अपने छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा और स्क्रुटनी की सुविधा देता है। यानी जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होते हैं वो Bihar Board Scrutiny यानी कापियों की दोबारा जांच करा सकते हैं। हालांकि इसके लिए प्रति विषय शुल्क देकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। वहीं जो छात्र एक या दो विषयों में  फेल होते हैं, उनके लिए बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित करता है जिससे उनको पास होने का एक और मौका मिलता है। और साल खराब होने से बच जाता है। ये सभी प्रक्रियाएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद शुरू होती है।

बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने की तारीख क्या है?

आधिकारिक घोषणा के अनुसार बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी होगा।

बिहार बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने अंक होने चाहिए?

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक लाना जरूरी है।

क्या मैं ऑनलाइन ओरिजिनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकता हूं?

आप ओरिजिनल मार्कशीट ऑनलाइन नहीं डाउनलोड कर सकते हैं यह मार्कशीट आपको अपने स्कूल से रिजल्ट जारी होने के 15 से 20 दिनों बाद मिलेगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment