MP Board Supplementary Result Update 2025: 10वीं, 12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर

By: Monika

On: July 14, 2025

Follow Us:

MP Board Supplementary Result Update 2025

MP Board Supplementary Result Update 2025: एमपी बोर्ड यानी मध्य प्रदेश बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा आयोजित की गई कक्षा 10वीं, 12वीं पूरक (Supplementary) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की खबर है। इस रिजल्ट की घोषणा MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर किया जाएगा। एमपी बोर्ड की ओर से इस बार सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक प्रदेश के कई निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

इस बार सप्लीमेंट्री परीक्षा में लगभग 3 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की खबर दी गई है। बोर्ड द्वारा परीक्षा दिए हुए सभी छात्रों की उत्तर कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग पूरा करा लिया गया है। यह रिजल्ट खासकर कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बहुत अहम है, क्योंकि उन्हें कक्षा 12वीं में एडमिशन लेना है।

इस समय सभी स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में अब एमपी बोर्ड भी रिजल्ट जारी करने में देरी नहीं करने वाला है। जैसे ही सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 की घोषणा होती है छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकरअपने रोल नंबर एवं एप्लीकेशन नंबर की मदद से अपना स्कोर कार्ड चेक कर पाएंगे।

MP Board 10th 12th Supplementary Result Latest Update 2025

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से अभी एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी होने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन जिन छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा दिया हुआ है, उनके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 कब आएगा?, सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने की लेटेस्ट अपडेट क्या है? तो इसको लेकर बोर्ड से जुड़े सूत्रों एवं विभिन्न मीडिया स्रोतों से मिली लेटेस्ट अपडेट को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि “MP Board Supplementary Result 2025 Class 10th 12th” जुलाई के तीसरे या अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- MP Board 2025 Supplementary Result: कब और कहाँ जारी होगा रिजल्ट?

MP Board Supplementary Result 2025: कब जारी हुए थे मुख्य परीक्षा के रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट 6 मई 2025 को MPBSE आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। इस साल कक्षा 10वीं में 76.22 प्रतिशत और 12वीं में 74.48 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। अब जो छात्र 1 या 2 विषयों में पास नहीं हो पाए थे, उनके लिए बोर्ड ने सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा 2025 करवाई है। एमपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 से 26 जून तक और 12वीं कक्षा की 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न की गई है। अब परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

MPBSE Supplementary रिजल्ट 2025 कहां से देख सकते हैं?

MPBSE (MP Board Of Secondary Education) की तरफ से जैसे ही कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 की घोषणा होती है, उसके तुरंत बाद छात्र निम्नलिखित ऑफिशियल वेबसाइट्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in

इसे भी पढ़ें- MPESB Varg 3 Teacher Bharti 2025: एमपी वर्ग 3 टीचर की निकली बड़ी भर्ती, योग्यता, आवेदन तिथि..

MP Board Supplementary Result 2025 कैसे चेक करें?

एमपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 का लिंक एक्टिव होते ही छात्र या उनके अभिभावक निम्नलिखित आसान चरणों को फॉलो करते हुए परिणाम चेक कर सकते हैं:

  • सर्वप्रथम MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर चलें जाएं।
  • होम पेज पर “MP Board High School/Higher Secondary School Supplementary Result 2025” से संबंधित लिंक खोजें।
  • और उस पर क्लिक करके मांगे गए छात्र का एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर दर्ज कर सबमिट कर दें।
  • एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • उसके बाद रिजल्ट की जांच करें और स्क्रीन पर दिए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
  • फिर आगे के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Also ReadAgniveer Physical Test Details 2025: फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या होगा?, अभी देख लें पूरी डिटेल्स

सप्लीमेंट्री रिजल्ट में निम्नलिखित जानकारियां दर्ज होगी

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • विषयवार प्राप्त अंक
  • टोटल प्राप्त अंक
  • ग्रेड या डिवीजन
  • पास/फेल स्थिति

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment