अभी अभी आया अपडेट: JNV 9th Class Result 2026 को लेकर खुशखबरी

By: Monika

On: April 4, 2026

Follow Us:

JNV 9th Class Result 2026

JNV 9th Class Result 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 9वीं में एडमिशन लेने का सपना देख रहे हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय आ गया है। इस बार 7 फरवरी 2026 को आयोजित हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVST) के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली है और समिति की ओर से Navodaya 9th Class Result 2026 जारी होने के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। यह रिजल्ट NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध होगा।

इसके बाद छात्र अपने रोल नंबर व जन्मतिथि को दर्ज करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। नवोदय कक्षा 9th का रिजल्ट कैसे देखें, कितने अंक होने पर मेरिट लिस्ट में नाम आता है, और रिजल्ट में नाम आने के बाद आपको कौन से दस्तावेज तैयार रखना हैं इसकी समस्त जानकारी डिटेल्स में यहां दी गई है।

JNVST Class 9th Result 2026: संक्षेप में मुख्य जानकारी

आपको इस जानकारी से अवगत कर दें कि नवोदय विद्यालय समिति (NVS) हर साल देश भर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के होनहार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए लैटरल एंट्री परीक्षा आयोजित करता है। इस साल भी प्रतियोगिता काफी कड़ी रही है।

समिति का नामजवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNVS)
परीक्षा का नामClass IX Lateral Entry Selection Test (LEST) 2026
परीक्षा की तिथि7 फरवरी 2026
रिजल्ट की तिथिअप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.navodaya.gov.in/
जरूरी क्रेडेंशियल्सरोल नंबर और जन्म तिथि
चयन प्रक्रियामेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

JNV 9th Class Result को लेकर क्या है खुशखबरी?

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 में एडमिशन लेने के लिए यदि आपने प्रवेश परीक्षा दिया है तो आपके लिए खुशखबरी या है कि रिजल्ट बहुत जल्द ही घोषित होने वाले हैं। और रिजल्ट की घोषणा के साथ ही वेटिंग लिस्ट (Waiting List) के नियमों में भी कुछ रियायत मिल सकती हैं, जिससे उन छात्रों को फायदा होगा जो महज 1 या 2 अंकों से चयन लिस्ट में आने से पीछे रह जाते हैं। इसके अतिरिक्त समिति डिजिटल माध्यम से सारी अपडेट प्रदान कर रहा है जिससे आप अपने मोबाइल पर एक क्लिक के जरिए अपना स्कोर देख सकते हैं और अपनी रैंक का भी अंदाजा लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: JNVST 9th 11th Result 2026 Update: नवोदय 9वीं और 11वीं रिजल्ट की आधिकारिक तिथि और डाउनलोड लिंक

JNV 9th Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

नवोदय रिजल्ट जारी होते ही अक्सर भारी ट्रैफिक आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाता है और वेबसाइट स्लो हो जाती है। तो ऐसे में आपको रिजल्ट चेक करने का सही तरीका पता होना चाहिए। हमने नीचे रिजल्ट चेक करने का आसान स्टेप दिया है आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए इसे फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सर्वप्रथम अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए ब्राउजर में नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in खोलें।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर ही एक पॉप अप विंडो खुलेगी जिसमें Result of Class IX Lateral Entry Selection Test 2026 लिंक दिखाई देगा।
  3. लिंक पर क्लिक करें, एक नया पेज खुलेगा। यहां पर अपना Roll Number और Date of Birth (DOB) दर्ज करें।
  4. और फिर नीचे Submit बटन पर क्लिक करें आपका सिलेक्शन स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. रिजल्ट चेक करें और आगे के लिए रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें या PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

JNVST 9th Result 2026: कितने अंक होने पर मेरिट लिस्ट में नाम आता है?

यदि आपने परीक्षा दिया है तो आपको इस जानकारी से अवगत करा दें कि नवोदय की परीक्षा में पास होना ही काफी नहीं है, बल्कि आपको मेरिट लिस्ट में जगह बनानी होती है। हर साल मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों के कट ऑफ अंक में बदलाव देखने को मिलता है।इस साल मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों का अनुमानित कट ऑफ मार्क्स कुछ इस प्रकार रह सकता है:

  • सामान्य (General): 85% – 92%
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 80% – 87%
  • अनुसूचित जाति (SC): 75% – 82%
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 70% – 78%

ध्यान दें: यह केवल एक अनुमान है, वास्तविक कट-ऑफ जिलेवार सीटों की संख्या और पेपर के कठिनाई स्तर पर निर्भर करेगा।

Navodaya 9th Class Selection List जारी होने के बाद क्या होगा?

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से सिलेक्शन लिस्ट जारी होने के बाद यदि आपका नाम आता है तो आपको खुश होने के साथ साथ सतर्क भी रहना है। क्योंकि चयन होने के बाद एडमिशन के लिए सबसे जरूरी चीज दस्तावेज सत्यापन करने की प्रक्रिया होती है, जिसके लिए आपके पास इन जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट होना जरूरी है:

  • मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 पास होने की मार्कशीट।
  • निवास प्रमाण पत्र जिससे यह साबित होगा कि आप उसी जिले या ग्रामीण के निवासी हैं।
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • यदि आप एससी, एसटी या ओबीसी श्रेणी से हैं तो आपके पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • 2 नया फोटो
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

JNV 9th Class Result 2026 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या नवोदय रिजल्ट SMS के जरिए भी भेजा जाता है?

जी नहीं, NVS आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट जारी करता है। हालांकि चयनित छात्रों को संबंधित विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा फोन के माध्यम से सूचित किया जा सकता है।

यदि रोल नंबर खो गया हो तो क्या करें?

आप अपने एडमिट कार्ड पर रोल नंबर देख सकते हैं। यदि एडमिट कार्ड भी गायब है तो आप अपने स्कूल रिकॉर्ड या NVS के कार्यालय से संपर्क करें।

क्या नवोदय विद्यालय सेकंड लिस्ट या Waiting List जारी करता है?

जी हां, यदि पहली लिस्ट के छात्र एडमिशन नहीं लेते या उनके डॉक्यूमेंट गलत होते हैं तो उन्हें एडमिशन नहीं देता और खाली बची सीटों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी करता है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment