NIOS 10th 12th Admit Card 2026 (Out): 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा के हॉल टिकट जारी, यहां से अभी करें डाउनलोड

By: Monika

On: April 5, 2026

Follow Us:

NIOS 10th 12th Admit Card 2026

NIOS 10th 12th Admit Card 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) से कक्षा 10वीं (Secondary) और 12वीं (Senior Secondary) की अप्रैल- मई सेशन की परीक्षा 2026 के लिए आवेदन किए हुए छात्रों के लिए बड़ी सूचना है। आपको बता दें एनआईओएस ने थ्योरी परीक्षाओं के लिए Admit Card (Hall Ticket) 2 अप्रैल 2026 को जारी कर दिए हैं। अब आप बिना देरी किए हुए अपने Enrollment Number की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध है।

इस बार अप्रैल 2026 सेशन की परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है ऐसे में यदि अभी तक आपने अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, यहां हमने डाउनलोड करने का आसान तरीका व डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया है। यहां से भी आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र (Exam Centre) पर क्या-क्या ले जाना है इसकी भी जानकारी देख सकते हैं।

NIOS 10th 12th Exam Hall Ticket 2026: मुख्य जानकारी

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड का नामनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS)
कक्षा10वीं और 12वीं
सत्रअप्रैल-मई 2026
परीक्षा की तिथि 10 अप्रैल से 6 मई 2026 तक
एडमिट कार्ड जारी2 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइटhttps://sdmis.nios.ac.in/

NIOS Class 10th 12th Exam Date & Time 

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा जारी की गई आधिकारिक डेटशीट के अनुसार, अप्रैल सत्र की 10वीं 12वीं थ्योरी परीक्षा 10 अप्रैल से 6 मई 2026 तक आयोजित की गई है। परीक्षा का समय एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगी। हालांकि कुछ विषयों की परीक्षा का समय 2:30 बजे से 4:30 बजे तक है। आप अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज तारीख और समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

NIOS 10th 12th Admit Card डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

  • स्टेप 1: एनआईओएस 10वीं या 12वीं हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में NIOS की आधिकारिक छात्र पोर्टल sdmis.nios.ac.in खोलें।
  • स्टेप 2: होम पेज पर आपको ऊपर Exam & Result का विकल्प दिखेगा। वहां Examination मेनू में जाएं।
  • स्टेप 3: यहां आपको Hall Ticket March April 2026 का विकल्प मिलेगा इस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, यहां पर आप अपना 12 अंकों का एनरोलमेंट नंबर (Enrollment Number) दर्ज करें।
  • स्टेप 5: ड्रॉप डाउन मेनू में से Theory Examination विकल्प को चुनें। क्योंकि प्रेक्टिकल के लिए अलग एडमिट कार्ड होता है।
  • स्टेप 6: उसके बाद नीचे उपलब्ध Submit बटन पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्टेप 7: अब आप अपने एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में सेव करें और इसका एक साफ कलर प्रिंटआउट निकाल लें इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना है।

NIOS 10th 12th Class Admit Card 2026: डायरेक्ट लिंक

NIOS 10th Class Admit Card 2026 Link
NIOS 12th Class Admit Card 2026 Link
NIOS Official Website

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाएं? जरूरी निर्देश

आपको बता दें कि NIOS की ओर से परीक्षा के संबंध में कुछ जरूरी निर्देश दिए गए हैं, जिसे पालन करना अनिवार्य है ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी परेशानी से बचा जा सके। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी डिटेल्स को बारीकी से चेक कर लें और परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र (Exam Centre) पर क्या ले जाना है क्या नहीं देख लें:

  • एडमिट कार्ड के साथ अपना NIOS ओरिजिनल आई- कार्ड जरूर लेकर जाएं। क्योंकि इसके बिना परीक्षा हाल के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • फोटो, आधार कार्ड या वोटर आईडी भी साथ रखें।
  • परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचे।
  • परीक्षा हाल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जाना नहीं है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment