India Post GDS 3rd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में आवेदन किए हुए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है। भारतीय डाक विभाग (India Post) अब तक दो मेरिट लिस्ट जारी कर चुका है। हाल ही में 10 अप्रैल 2026 को GDS (ग्रामीण डाक सेवक) भर्ती की 2nd Merit List 2026 जारी की गई। अब इन दोनों मेरिट लिस्ट में उन्हीं अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया जो आरक्षित हैं और 10वीं में उनके मार्क्स 95 से 100 अंक के बीच थे। अगर आप भी GDS Bharti 2026 में शामिल हैं और अभी तक आपका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आया है तो चिंता ना करें, बता दें डाक विभाग पिछले साल 2025 में 6 मेरिट लिस्ट जारी किया था।
हर बार कुछ एक अंक से चुके हुए उम्मीदवारों का नाम अगली मेरिट लिस्ट में आ जाता है। ऐसे में आप GDS Ki 3rd Merit List 2026 में अपना रोल नंबर चेक करें। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट की अपेक्षा जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी होगी। इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट, चेक करने का तरीका व लिंक समेत जानकारी नीचे देख सकते हैं।
India Post GDS Result 2026: Overview
| विभाग का नाम | भारतीय डाक विभाग (India Post) |
| पद का नाम | ग्रामीण डाक सेवक (GDS/BPM/ABPM) |
| कुल रिक्तियां | 28,636 पद |
| चयन प्रक्रिया | 10वीं के अंकों के आधार पर, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| GDS 1st Merit List Released | 6 मार्च 2026 |
| GDS 2nd Merit List Released | 10 अप्रैल 2026 |
| GDS 3rd Merit List 2026 | मई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | indiapost.gov.in/gdsonlineengagement, indiapostgdsonline.gov.in |
GDS की 3rd Merit List 2026 कब आएगी? देखें अपडेट
India Post GDS 3rd Merit List Date 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की भर्ती में शामिल हुए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में जगह पाने से कुछ ही अंकों से चुके हैं उन्हें India Post GDS की 3rd Merit List 2026 में अपना नाम चेक करना चाहिए। रही बात कि ग्रामीण डाक सेवक की तीसरी लिस्ट कब आएगी तो बता दें कि दूसरी लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 27 अप्रैल तक का समय डॉक्यूमेंट वेरीफाई करवाने के लिए दिया गया है। डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई प्रक्रिया समाप्त होने के बाद महज 10 से 15 दिनों में जल्द ही GDS 3rd Merit List 2026 Pdf में जारी होगी। जिसके बाद आप India Post की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement या indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: gseb.org Result 2026: गुजरात बोर्ड SSC, HSC रिजल्ट की तारीख, 12th साइंस का रिजल्ट पहले आएगा
कहां से कैसे चेक करें GDS 3rd Merit List 2026 Pdf?
जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट PDF 2026 जारी होने के बाद इसे आप ऑनलाइन इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं:
- स्टेप 1: ऑनलाइन डायरेक्ट लिंक से जीडीएस 3rd मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: क्लिक करते ही इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन होगी।
- स्टेप 3: होम पेज पर बाएं साइड आपको Shortlisted Candidates Schedule 1 January 2026 List-III का लिंक दिखाई देगा।
- स्टेप 4: इस पर जैसे ही क्लिक करेंगे आपके सामने सर्कल वाइज मेरिट लिस्ट देखने का विकल्प मिलेगा।
- स्टेप 5: अब आप जिस भी सर्कल से आवेदन किए हैं उसे सिलेक्ट कर क्लिक करें।
- स्टेप 6: जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में खुल जाएगी। Ctrl+F करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?
Gramin Dak Sevak 3rd Merit List 2026 जारी होने के बाद लिस्ट में शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर, कैटेगरी,डिवीजन, ऑफिस पोस्ट आईडी, पोस्ट नाम और परसेंटेज मार्क्स के साथ-साथ कैंडीडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने की तिथि भी रहेगी। निर्धारित तिथि तक आपको अपने डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल और 2 सेट फोटोकॉपी के साथ डॉक्यूमेंट वेरीफाई करवाने होंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निम्नलिखित कागजात ले जाना जरूरी है:
For GDS Documents Verification: 10वीं कक्षा की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मेडिकल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड या पैन कार्ड, आरक्षित EWS वालों के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और दिव्यांग हैं तो दिव्यंगता प्रमाण पत्र
GDS भर्ती में कुल कितने पदों को भरा जाएगा?
इस बार भारतीय डाक विभाग की ओर से कुल 28,636 पदों की पूर्ति हेतु भर्ती निकाली गई है। इसकी प्रक्रिया चल रही है और अब तक 2 मेरिट लिस्ट जारी कर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है। नीचे टेबल में कैटेगरी वाइज पदों का विवरण देख सकते हैं:
| कैटेगरी | पदों की संख्या |
| सामान्य (GEN) | 12696 पद |
| ओबीसी (OBC) | 5694 पद |
| एससी (SC) | 3942 पद |
| एसटी (ST) | 2716 पद |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 2719 पद |
| दिव्यांग | 869 पद |
India Post GDS की Salary
जीडीएस भर्ती में वेतनमान (Salary) पद अनुसार निर्धारित की गई है। BPM (ब्रांच पोस्ट मास्टर) के लिए ₹12000 से 29380 रुपए, ABPM (सहायक ब्रांच पोस्टमास्टर) या ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के लिए ₹10000 से ₹24770 है।







