KVS Class 1 Balvatika 2nd Lottery Result 2026: केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे का एडमिशन कराने के इच्छुक माता पिता या अभिभावकों के लिए बड़ी सूचना है। जिन अविभावकों के बच्चे का नाम पहली सूची में नहीं आया या Waiting दिखा रहा था वो अब KVS की ओर से जारी होने वाली 2nd List 2026 में नाम चेक करें। Kendriya Vidyalaya Balvatika (1,2,3) और Class 1 की दूसरी लिस्ट (KVS 2nd Lottery Result 2026) 16 अप्रैल को जारी हो रही है। यदि आपके भी बच्चे का नाम WL (Wait List) में रहा है तो दूसरी लिस्ट में आ सकता है।
इसे ऑनलाइन देखने के लिए आप KVS की ऑफिशियल वेबसाइट admission.kvs.gov.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। यदि लिस्ट में नाम आ जाता है तो निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी जिसमें लगने वाले जरूरी दस्तावेज और शुल्क भुगतान करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो सीट रद्द हो सकती है। यहां आगे लेख में KVS Lottery Result 2026 List जारी होने की अपडेट, ऑनलाइन कैसे चेक करें?, एडमिशन में लगने वाले डॉक्यूमेंट्स और Kendriya Vidyalaya Admission 2026 से संबंधित जरूरी जानकारी देख सकते हैं।
KVS Class 1 Balvatika Lottery Result 2026: महत्वपूर्ण विवरण
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से बालवाटिका (1, 2, 3) और कक्षा 1 के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के एडमिशन की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। पहला लॉटरी रिजल्ट 8 और 9 अप्रैल 2026 को जारी किया जा चुका है। इनकी दूसरी लॉटरी (KVS 2nd Provisional Selection List) के रिजल्ट घोषित करने की तारीख 16 अप्रैल निर्धारित है। यदि सीटें खाली रहती हैं तो तीसरी लिस्ट (KVS 3rd Lottery Result 2026) भी 21 अप्रैल को जारी होगी।

KVS Class 1 Balvatika 2nd Lottery Result List 2026
KVS 2nd Lottery Result List 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में जिन बच्चों का नाम पहली लॉटरी रिजल्ट लिस्ट में नहीं आया अब उनके और उनके माता पिता/अभिभावकों के लिए बड़ा दिन आ गया है। अब दूसरी लिस्ट (KVS Admission 2nd List 2026) क्लास 1 और बालवाटिका (1, 2 और 3) की 16 अप्रैल 2026 को जारी हो रही है। यदि आप एक पैरेंट्स/अविभावक हैं तो अपने बच्चे का नाम दूसरी लिस्ट में ऑनलाइन देखने के लिए KVS आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in या admission.kvs.gov.in पर जाकर चेक कर सकतें हैं। इसके अलावा यहां बताए गए तरीके व उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- खुशखबरी! यूपी बोर्ड का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, देखें ताजा अपडेट: UPMSP Result 2026 Class 10th 12th
KVS 2nd Lottery Result 2026: KVS की दूसरी लॉटरी लिस्ट कैसे देखें? स्टेप
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 व बालवाटिका एडमिशन 2026 की दूसरी लॉटरी लिस्ट जारी होते ही आप इसे ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं हम आपको सबसे आसान तरीके में स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं:
- स्टेप 1: सर्वप्रथम आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में केवीएस की ऑफिशियल एडमिशन वेबसाइट admission.kvs.gov.in खोलें।
- स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध Login ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अब अपना लॉगिन कोड, बच्चे की जन्मतिथि (DOB), मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
- स्टेप 4: और नीचे दिए Login बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: इतना करते ही आपके बच्चे का डैशबोर्ड खुल जाएगा, जहां आपको Selection Status दिखाई देगा।
KVS 2nd Lottery Result 2026 Link
एडमिशन में कौन कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे?
यदि आपके बच्चे का नाम चयन सूची (Selection List) में आ जाता है तो स्कूल में प्रवेश के लिए आपको ओरिजिनल और फोटो कॉपी के निम्नलिखित कागजात (Documents) लेकर निर्धारित समय सीमा के अंदर Kendriya Vidyalaya School पहुंचना है:
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- बच्चे की फोटो (हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज की)
- निवास प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल या रेंट एग्रीमेंट)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- सर्विस सर्टिफिकेट (Service certificate) (यदि माता पिता सरकारी नौकरी से हैं तो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PH Certificate): (यदि बच्चा शारीरिक रूप से विकलांग है तो)
KVS Admission 2026: कैसे होगा बच्चे का एडमिशन?
यदि आपके बच्चे का नाम केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी प्रवेश सूची (KVS Admission Provisional Selection List 2026) में आ जाता है तो यह मत समझ लेना कि आपके बच्चे का एडमिशन हो गया। आपकी असली जिम्मेदारी अब यह है कि सबसे पहले स्कूल संपर्क करें, वेबसाइट चेक करें या स्कूल जाकर नोटिस बोर्ड देखें। नाम आने के बाद स्कूल से एक Admission Form मिलेगा, वैसे कई स्कूल अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन PDF फॉर्म डालते हैं। आप फॉर्म को सावधानी पूर्वक भरें और उपरोक्त दिए गए ओरिजिनल कागजात (Original Documents) की फोटो कॉपी, शुल्क का भुगतान स्कूल में जमा करें। यह सारा काम निर्धारित तारीख के अंदर होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो आपके बच्चे की सीट रद्द हो सकती है।
KVS Class 1 Balvatika Admission 2026: अक्सर पूछे जा रहे प्रश्न (FAQs)
केवीएस की दूसरी लिस्ट कब आएगी?
केवीएस कक्षा 1 और बालवाटिका की दूसरी सूची 16 अप्रैल 2026 को जारी होना निर्धारित है।
अगर दूसरी लिस्ट में नाम ना आए तो क्या करें?
दूसरी लिस्ट में नाम नहीं आता है तो आप 21 अप्रैल को आने वाली तीसरी लिस्ट का इंतजार करें।
क्या केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका और कक्षा 1 की लिस्ट साथ आती है?
हां, केवीएस क्लास 1 और बालवाटिका की लॉटरी लिस्ट एक ही दिन अंतराल पर जारी करता है।







