MP Board 10th 12th Supplementary Exam 2026 के लिए करें आवेदन, देखें अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि समेत पूरी जानकारी

By: Monika

On: April 18, 2026

Follow Us:

MP Board 10th 12th Supplementary Exam 2026

MP Board 10th 12th Supplementary Exam 2026: जैसा कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से आयोजित की गई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट 16 अप्रैल को जारी किया जा चुका है। अगर आप भी अपना रिजल्ट चेक कर चुके हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। बता दें बोर्ड ने उन छात्रों के लिए सेकंड चांस एग्जाम (सप्लीमेंट्री या द्वितीय मुख्य परीक्षा) जैसी व्यवस्था लागू किया है इसमें पास व फेल दोनों छात्र शामिल हो सकतें हैं।

बोर्ड ने इस बार छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए Supplementary Exam शब्द हटाकर इसे द्वितीय मुख्य परीक्षा का नाम दिया है। यदि आप सप्लीमेंट्री नाम ही जानते हैं तो इसकी सारी अपडेट यहां हम दे रहें हैं। आपको पता होना चाहिए कि बोर्ड ने आवेदन से लेकर MP Board 10th 12th Supplementary Exam Date 2026 तक का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

MPBSE ने सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट जारी करने के 1 दिन पहले यानी 15 अप्रैल को ही जारी किया था। अगर आप भी दो विषयों में पासिंग मार्क ना लाकर फेल हुए हैं या पास होकर भी अपने अंकों में सुधार लाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है यहां लेख में सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण देख सकते हैं।

MP Board Supplementary Exam 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

बोर्ड का नाममध्य प्रदेश बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE)
परीक्षा का नामएमपी बोर्ड 10th, 12th द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026
परीक्षा तिथि7 मई से 25 मई 2026 तक
परीक्षा के लिए आवेदन16 अप्रैल 2026 से शुरू
आवेदन की अंतिम तिथि22 अप्रैल 2026
आधिकारिक पोर्टलmpbse.mponline.gov.in

MP Board 10th 12th Supplementary Exam Date 2026

MP Board Supplementary Exam Date Time: मध्य प्रदेश बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 7 मई 2026 से शुरू कर रहा है। कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) की सप्लीमेंट्री परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 तक होगी और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की सप्लीमेंट्री परीक्षा 7 मई से 25 मई 2026 तक चलेगी।

दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। हालांकि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे रिपोर्ट करना होगा। क्योंकि थर्मल स्कैनिंग और जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।

MP Board Supplementary Exam 2026 Apply Last Date: आवेदन की अंतिम तिथि 

यदि आप भी एमपी बोर्ड 10th 12th की द्वितीय मुख्य परीक्षा/ सेकंड चांस एग्जाम/सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। MPBSE की ओर जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अप्रैल 2026 से शुरू है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन MP Online पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! यूपी बोर्ड का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, देखें ताजा अपडेट: UPMSP Result 2026 Class 10th 12th

सप्लीमेंट्री परीक्षा में कौन-कौन शामिल हो सकते हैं?

बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्देशानुसार MP Board 2nd Main Exam 2026 (पूर्व सप्लीमेंट्री एग्जाम) में शामिल होने वाले छात्रों की पात्रता निम्नलिखित होगी:

  • कक्षा 10वीं के वो छात्र जो मुख्य परीक्षा में 2 या अधिक विषयों में फेल हुए हैं।
  • कक्षा 12वीं के छात्र जो सिर्फ एक से अधिक विषयों में फेल हुए हों।
  • या वो छात्र जो अपने अंको से संतुष्ट नहीं है वो अपने अंको में सुधार के लिए शामिल हो सकते हैं।
  • वे छात्र जो मुख्य परीक्षा के दौरान किसी अनिवार्य विषय में उपस्थित नहीं हो पाए।

MP Board Supplementary Exam के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल होना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले MPBSE की MP Online आधिकारिक पोर्टल mpbse.mponline.gov.in खोलें।
  2. मुख्य पेज पर MP Board Second Exam 2026 Application लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगे गए जरूरी डीटेल्स जैसे अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. उन विषयों का चयन करें जिसकी परीक्षा आपको दोबारा देना है।
  5. निर्धारित किए गए ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फाइनल सबमिट कर रसीद निकालकर सुरक्षित रख लें।

अंतिम सलाह: जरूरी जानकारी

उपरोक्त दी गई जानकारी पढ़कर अब आप फैसला ले सकते हैं यदि आप पात्रता में शामिल है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा या सेकंड मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं आवेदन के लिए प्रत्येक विषय ₹500 शुल्क जमा करना होगा। यदि आप सभी विषयों में फेल हैं तो सप्लीमेंट्री परीक्षा के बजाय आप रुक जाना नहीं योजना या अगले साल की मुख्य परीक्षा का विकल्प चुन सकते हैं।

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 से जुड़े अक्सर पूछे जा रहे प्रश्न

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी?

MPBSE की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार सप्लीमेंट्री या सेकंड चांस एग्जाम 2026 का आयोजन 7 से 25 मई 2026 तक होगा।

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन कब तक होंगे?

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन कहां से करें?

सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन MP Online पोर्टल mpbse.mponline.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment