UPSSSC PET 2025 New Syllabus: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) हर साल Preliminary Eligibility Test (PET) आयोजित करता है, जो सरकार की तमाम ग्रुप C परीक्षाओं की पहली सीढ़ी होती है। इस साल 2025 में आयोग की ओर से परीक्षा का आयोजन करने में थोड़ा देरी हुई लेकिन अब “UP PET 2025 Exam Date” का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) की लिखित परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर और 7 सितंबर 2025 को प्रदेश के 1479 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होना है। यूपी में ग्रुप सी लेवल की नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा देना जरूरी भी है। क्योंकि यूपी पीईटी परीक्षा पास किए बिना कोई भी अभ्यर्थी ग्रुप C स्तर की भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकता है।
यदि आप भी UPSSSC PET 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको PET का पूरा सिलेबस 2025 पता होना जरूरी है। ताकि आप पीईटी में एक अच्छा स्कोर प्राप्त कर सकें। इस लेख में हम आपको UPSSSC PET 2025 का नया Syllabus विषयवार और टॉपिक्स प्रदान करने वाले हैं। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा की फुल तैयारी करके परीक्षा में बैठें।
UPSSSC PET 2025: परीक्षा तिथि और समय क्या है?
UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस साल 2025 में यूपी पीईटी की लिखित परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में किया है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक होगी। उसके बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। बता दें इस बार यूपी पीईटी के लिए लगभग 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसलिए आयोग इसकी परीक्षा सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के अलावा केंद्रीय बोर्ड के CBSE व ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी आयोजित करेगा।
इसे भी पढ़ें- Indian Navy Tradesman Bharti 2025: 10वीं पास के लिए नेवी ट्रेड्समैन की निकली भर्ती, आवेदन शुरू
UPSSSC PET 2025 Syllabus: एक नजर में
आपको पता होगा कि यूपी पीईटी की परीक्षा का स्कोर कार्ड अब 3 साल के लिए मान्य रहता है। UPSSSC PET परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते हैं, जिनके कुल 100 अंक निर्धारित रहते हैं। प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होते हैं और नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है।
- कुल प्रश्न: 100
- परीक्षा का समय: 2 घंटे
- नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर पर
यह भी पढ़ें- CTET Exam Notification 2025: सीटेट का नोटिफिकेशन जारी होने जा रहा, देखें योग्यता रजिस्ट्रेशन समेत जानकारी
UPSSSC PET 2025 New Syllabus: विषयवार टॉपिक्स और अंक
- भारतीय इतिहास (5 अंक): इस टॉपिक में सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक संस्कृति, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, मौर्य और गुप्त साम्राज्य, मध्यकालीन भारत, 1857 की क्रांति और स्वतंत्रता संग्राम से प्रश्न आते हैं।
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (5 अंक): 1857 की क्रांति, कांग्रेस की स्थापना, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा, भारत छोड़ो आंदोलन।
- भूगोल (भारत एवं विश्व)- (5 अंक): भारत का भौगोलिक विस्तार, नदियां, पर्वत, जलवायु, विश्व के महाद्वीप, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी।
- भारतीय अर्थव्यवस्था (5 अंक): मौलिक अवधारणाएं, भारतीय बजट, योजनाएं, जीडीपी, मुद्रा नीति।
- भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन (5 अंक): संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, संसद, राष्ट्रपति, पंचायती राज व्यवस्था।
- सामान्य विज्ञान (5 अंक): भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान के बेसिक सिद्धांत, दैनिक जीवन में विज्ञान का उपयोग।
- प्रारंभिक अंकगणित (5 अंक): प्रतिशत, लाभ- हानि, औसत, सरल व चक्रवृद्धि ब्याज, समय, कार्य, दूरी।
- सामान्य हिंदी और गद्यांश (5+5 अंक): व्याकरण, पर्यायवाची, विलोम, मुहावरे, लोकोक्तियां, अपठित गद्यांश।
- सामान्य अंग्रेजी (5 अंक): इंग्लिश विषय में पर्यायवाची (Synonyms), विलोम (Antonyms), Fill in the Blanks, Tens & Verb Usage, Articles (a,an,the), Prepositions, और संक्षिप्त गद्यांश (Reading Comprehension) जैसे टॉपिक शामिल होंगे।
- लॉजिक एंड रीजनिंग (5अंक): आंकड़ों की व्याख्या, वेन डायग्राम, कोडिंग डिकोडिंग, रक्त संबंध, दिशा ज्ञान।
- करंट अफेयर्स (10 अंक): राज्य, देश और विश्व की प्रमुख खबरें, सरकारी योजनाएं, नियुक्तियां व पुरस्कार जैसे टॉपिक से 6 माह तक का करंट अफेयर्स पूछा जाएगा।
- जनरल अवेयरनेस (10 अंक): भारत और विश्व से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं, पुरस्कार, खेल, संस्कृति, समसामयिक घटनाएं।
- ग्राफ चार्ट और विश्लेषण (10 अंक): बार ग्राफ, पाई चार्ट, टेबल डाटा शामिल होते हैं।
UPSSSC PET 2025 New Syllabus PDF डाउनलोड करें
नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप UPSSSC PET 2025 का आधिकारिक सिलेबस PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
डाउनलोड करें- UPSSSC PET 2025 Syllabus PDF
UP PET से कौन-कौन सी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं?
UPSSSC PET पास करने के बाद आप ग्रुप C लेवल की नौकरियों जैसे लेखपाल भर्ती, ग्राम पंचायत अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, वनरक्षक, क्लर्क, स्टेनो, एग्रीकल्चर असिस्टेंट, राजस्व विभाग में जूनियर अस्सिटेंट, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, आईटीआई अनुदेशक, एक्स-रे टेक्निशियन, यूपी एएनएम एवं मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग एवं अन्य ग्रुप सी की भर्तियों के लिए पात्र होंगे।







