MP Board 10th 12th Second Exam Admit Card 2026: एमपी बोर्ड की द्वितीय मुख्य परीक्षा (Second Main Exam) 2026 में शामिल होने जा रहे कक्षा 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जैसा कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने उन सभी छात्रों के लिए दूसरी मुख्य बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं या किसी विषय में फेल हुए हैं। एमपी सेकंड मुख्य परीक्षा या सप्लीमेंट्री परीक्षा (पूर्व नाम) का आयोजन 7 मई से 25 मई 2026 तक राज्य के कई निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया गया है।
परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों के पास प्रवेश पत्र (MP Board 2nd Exam Admit Card) का होना जरूरी है, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी। अगर आप भी MP Board 2nd Exam 2026 के लिए आवेदन किया है तो MPBSE Second Main Exam Admit Card 2026 प्राप्त करना होगा। यहां लेख में एडमिट कार्ड कहां से कैसे डाउनलोड या प्राप्त कर सकते हैं, द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए गाइडलाइन समेत जानकारी दी गई है।
MP Board Second Main Exam 2026: Overview
| बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) |
| परीक्षा का नाम | एमपी बोर्ड 10th 12th द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 7 मई से 25 मई 2026 तक |
| परीक्षा का समय | सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 2 मई 2026 (जारी) |
| आधिकारिक पोर्टल | mpbse.mponline.gov.in |
MP Board 10th 12th Second Exam 2026: Date & Time
MPBSE द्वारा जारी किए गए डेटशीट के अनुसार, द्वितीय मुख्य परीक्षा का आयोजन कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) के लिए 7 मई से 19 मई 2026 तक और कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) के लिए 7 मई से 25 मई 2026 तक किया गया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक ही पाली में निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्रों से बोर्ड ने ऑनलाइन 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आवेदन मांगे थे।
MP Board 10th 12th Second Exam Admit Card 2026 Out
यदि आपने भी सेकंड एग्जाम के लिए 22 अप्रैल तक सफलतापूर्वक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा किया है तो अब अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकतें हैं। MPBSE 10th 12th Second Main Exam Admit Card 2026 जारी कर दिया है। यदि आप किसी स्कूल से नियमित (Regular) रूप से पढ़ते हैं तो आपका एडमिट कार्ड आपके स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा डाउनलोड किया जाएगा। आपको अपने स्कूल से संपर्क कर एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा।
ध्यान रखना एडमिट कार्ड पर प्राचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मोहर लगी होनी चाहिए। वहीं यदि आप प्राइवेट (Private) छात्र हैं तो आप अपना एडमिट कार्ड सीधे MP Online के आधिकारिक पोर्टल mpbse.mponline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना आवेदन क्रमांक (Application Number) दर्ज करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए इसे भी पढ़ें: MP Board 10th 12th Supplementary Exam 2026 के लिए करें आवेदन, देखें अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि समेत पूरी जानकारी
MP Board 2nd Exam Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? Step By Step
यदि आप प्राइवेट छात्र हैं तो एडमिट कार्ड जारी होते ही ऑनलाइन MP Board 10th 12th Second Main Exam 2026 Admit Card Download कर सकते हैं। इसके लिए आप स्टेप बाय स्टेप चरणों का पालन करें:

- स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in खोलें।
- स्टेप 2: होम पेज पर आपको Examination/Enrollment Forms सेक्शन पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: यहां आपको Print Second Main Exam Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। (जल्द एक्टिव होगा)
- स्टेप 4: एक नया लॉगिन पेज खुलेगा जिसमें अपना Application Number या मुख्य परीक्षा का Roll Number, कैप्चा कोड को भरें।
- स्टेप 5: और फिर Submit बटन पर क्लिक कर दें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- स्टेप 6: अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। और इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना ना भूलें।
MP Board 10th 12th Second Exam Admit Card 2026 Link
| MP Board 10th Second Exam Admit Card 2026 | Link (Active) |
| MP Board 12th Second Exam Admit Card 2026 | Link (Active) |
| MP Online Portal | Link |
MPBSE Main Exam 2026: जरूरी गाइडलाइन
MPBSE यानी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस (दिशा निर्देश) जारी किए गए हैं, जिसे आपको पालन करना अनिवार्य है। परीक्षा 9:00 बजे से शुरू होनी है इसलिए कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश मिलना मुश्किल हो सकता है। एडमिट कार्ड के साथ अपना आधार कार्ड लेकर पहुंचे और प्रतिबंधित वस्तुएं जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, केलकुलेटर या किसी भी प्रकार की चिट लेकर जाना सख्त मना है।







