CBSE Board Class 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड से क्लास 12th की परीक्षा दिए हुए छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र CBSE 12th Result 2026 का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने को है, क्यूंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही (5-7 दिन में) रिजल्ट जारी करने वाला है। अगर आप भी परीक्षा में शामिल हुए थे तो अब अपना रिजल्ट देखने के लिए Roll Number, School Number और Admit Card ID के साथ तैयार हो जाएं।
जैसे ही CBSE 12th Class Result 2026 Link एक्टिव हो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक करें। आपकी सुविधा के लिए हमने यहां ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका व डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध किया है यहां से भी आप अपना परिणाम देख पाएंगे।
CBSE Board 12th Result 2026 Date Time
जैसा कि सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई। बताया गया कि इस बार परीक्षा में करीब 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है और अब उनके रिजल्ट जारी होने जा रहें हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकॉपियों की चेकिंग का कार्य पूरा हो चुका है और सीबीएसई मई 2026 के दूसरे सप्ताह में किसी भी समय 12th Class Result 2026 जारी कर सकता है। वैसे आपको भी पता होगा सीबीएसई बोर्ड बिना पूर्व सूचना के ही रिजल्ट जारी कर देता है। ऐसे में आप तैयार रहें और CBSE 12th Result Link सक्रिय होते ही यहां से देख सकते हैं।
CBSE Board Result 2026 चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट्स
जैसे ही सीबीएसई क्लास 12th रिजल्ट जारी होगा आप नीचे दी गई इन आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं:
- results.cbse.gov.in
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- results.nic.in
- digilocker.gov.in
इसे भी पढ़ें- यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें: UP Board 10th 12th Result 2026 Link
CBSE Board 12th Class Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे देखें? Step
सीबीएसई बोर्ड की ओर से Class XII रिजल्ट 2026 जारी होने के पश्चात आप इन आसान स्टेप को फॉलो करते हुए अपना स्कोर देख सकते हैं:
- Step 1: ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in खोलें।
- Step 2: होम पेज पर Senior School Certificate Examination (Class XII) Result 2026 का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें।
- Step 3: फिर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- Step 4: मांगे गए डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- Step 5: बस आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए सेव या प्रिंट निकाल लें।
CBSE Board Class 12th Result 2026 Link
| CBSE 12th Class Result 2026 (Soon) | Link |
| CBSE Board Official Website | cbse.gov.in |
रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
- रिचेकिंग या पुनर्मूल्यांकन: रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आप अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है तो कुछ दिनों बाद ऑनलाइन री वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे आपकी उत्तर कॉपियों की दोबारा जांच की जाएगी।
- कंपार्टमेंट परीक्षा (Supplementary Exams): यदि आप एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं तो जुलाई 2026 में आयोजित होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। हालांकि इसके लिए भी आपको आवेदन करना होगा।
- आगे की पढ़ाई: यदि आपके अच्छे मार्क्स आए हैं तो आगे की पढ़ाई के लिए रिजल्ट के आधार पर आप CUET, NEET, JEE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए योजना बना सकते हैं।







