यहां चेक करें झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट: JAC 12th Class Result 2026

By: Monika

On: May 1, 2026

Follow Us:

JAC 12th Class Result 2026

JAC 12th Class Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड द्वारा आयोजित की गई इंटरमीडिएट (12th) की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। बोर्ड सूत्रों से मिल रही ताजा खबर के मुताबिक, झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट अब किसी भी पल जारी कर सकता है। अगर आपने भी इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा दिया है तो अपने रोल नंबर और रोल कोड के साथ तैयार हो जाएं। जैसे ही JAC Board 12th Result 2026 (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) का लिंक एक्टिव हो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक करें।

बता दें इस साल इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 3 लाख 75 हजार से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की अपडेट दी गई है। और अब इन सभी के परिणाम जारी होने जा रहें हैं। इससे पहले 23 अप्रैल 2026 को बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है। इस लेख में हम आपको झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया, लिंक, महत्वपूर्ण तिथियां और रिजल्ट के बाद के विकल्पों की जानकारी दें रहें हैं।

Jharkhand Board Inter Result 2026: Overview

जैसा कि आप जानते हैं झारखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट (12th Class) की परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस साल राज्य भर के केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हुई थी। और परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं की रिजल्ट जारी होने की घड़ी आ चुकी है। JAC बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर चुका है।

बोर्ड का नामझारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची
परीक्षा का नामइंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026
स्ट्रीमसाइंस (Science), कॉमर्स (Commerce) और आर्ट्स (Arts)
परीक्षा की तारीख3 फरवरी से 23 फरवरी 2026
रिजल्ट की तारीख3-5 मई के बीच (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटjacresults.com और jac.jharkhand.gov.in

JAC 12th Class Result 2026: तारीख और समय

JAC Board Inter Result 2026 Date Time: झारखंड बोर्ड सबसे पहले साइंस, कॉमर्स और फिर आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करता है क्योंकि इन छात्रों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय की आवश्यकता होती है। JAC 12th Result Date 2026 की बात करें तो कुछ विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड सूत्रों से मिली लेटेस्ट खबर के अनुसार, झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट इसी हफ्ते (3-5 मई 2026) में किसी भी समय जारी हो सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा हम यहां अपडेट करेंगे और यहां पर बताए गए तरीके व डायरेक्ट लिंक से आप अपना रिजल्ट बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: CBSE Board Class 12th Result 2026: लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट चेक करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक यहां देखें

JAC 12th Class Result 2026 नमूना चित्र

ऑनलाइन कैसे चेक करें JAC Board 12th Result 2026? स्टेप

झारखंड बोर्ड इंटर, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी होते ही आप इन 5 आसान स्टेप्स के जरिए अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं:

  • स्टेप 1: अपने मोबाइल या लैपटॉप पर झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in खोलें।
  • स्टेप 2: आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको JAC 12th Result 2026 लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें।
  • स्टेप 3: लॉगिन विंडो खुलेगी जिसमें आप अपना रोल नंबर और रोल कर दर्ज करें।
  • स्टेप 4: ध्यान पूर्वक लॉगिन डीटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्टेप 5: अब आप अपना स्कोर कार्ड देखें और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
JAC Board 12th Result 2026 (Soon)Link
JAC Official WebsiteLink

झारखंड बोर्ड इंटर पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम

JAC बोर्ड के नियमानुसार, आपको प्रत्येक विषय में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है। ग्रेडिंग सिस्टम इस प्रकार से है:

  • 75% या अधिक: डिस्टिंक्शन (Distinction)
  • 60% या अधिक: प्रथम श्रेणी (1st Division)
  • 45% से 60% के बीच: द्वितीय श्रेणी (2nd Division)
  • 33% से 45% के बीच: तृतीय श्रेणी (3rd Division)

रिजल्ट के बाद आपके पास क्या विकल्प हैं?

रिजल्ट चेक करने के बाद आप अच्छे मार्क्स से पास हो गए हैं तो उच्च शिक्षा के लिए आगे की तैयारी पर ध्यान दें। साइंस स्ट्रीम से हैं तो इंजीनियरिंग, मेडिकल या डिग्री कोर्स कर सकते हैं। और कॉमर्स से हैं तो CA ,CS या B.Com या मैनेजमेंट की पढ़ाई कर सकते हैं। आर्ट्स स्ट्रीम से हैं तो UPSC, SSC जैसी सरकारी नौकरियों की तैयारी के साथ साथ फाइन आर्ट्स में करियर बना सकते हैं।

वहीं, यदि आप अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं तो आपके पास स्क्रुटनी के लिए आवेदन करने का विकल्प होता है जिसमें प्रति विषय निर्धारित शुल्क जमा करना होता है। और आपकी कॉपियों की दोबारा जांच की जाएगी। यदि एक या दो विषयों में फेल हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका मिलता है। झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा जून या जुलाई 2026 में आयोजित होगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment