CG Board 10th 12th Result 2026 घोषित, ऐसे अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड करें

By: Monika

On: May 1, 2026

Follow Us:

CG Board 10th 12th Result 2026

CG Board 10th 12th Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से आयोजित की गई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 दिए हुए छात्रों के लिए खुशखबरी। एक दिन पहले छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने ट्वीट कर घोषणा किया कि 29 अप्रैल दोपहर 2:30 बजे CGBSE 10th 12th Result 2026 जारी होगा। ऐसे में अगर आप भी परीक्षा में शामिल हुए थे तो अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर (Roll Number) तैयार रखें। रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है अब आप तुरंत अपना परिणाम चेक करें।

बता दें छत्तीसगढ़ बोर्ड (CG) रिजल्ट के साथ टॉप करने वाले छात्रों की टॉपर लिस्ट भी जारी किया है, जो छात्र राज्य में इस साल टॉप पोजीशन पर हैं उन्हें राज्य सरकार की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यहां आप छत्तीसगढ़ बोर्ड क्लास 10th, 12th रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के आसान तरीके व डायरेक्ट लिंक की मदद से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट 2026 देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

CGBSE Result 2026: मुख्य जानकारी

ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट चेक करने व डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले एक नजर इस साल के संक्षिप्त विवरण पर:

बोर्ड का नामछत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE)
कक्षाएंहाई स्कूल (10th) और हायर सेकेंडरी (12th)
परीक्षा की तारीख21 फरवरी से 18 मार्च 2026
रिजल्ट की तारीख29 अप्रैल 2026 (जारी)
आधिकारिक वेबसाइटcgbse.nic.in, results.cg.nic.in
लॉगिन विवरणरोल नंबर (Roll Number)

CG Board 10th 12th Result 2026 जारी होने की तारीख व समय

CGBSE 10th 12th Result 2026 Date Time: जैसा कि इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी। वहीं 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक चली थी। छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा एक ट्वीट के जरिए 24 घंटे पहले ही कर दी थी। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट का लिंक 29 अप्रैल दोपहर 2:30 बजे सक्रिय किया गया है। अब आप CGBSE की ऑफिसियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। या यहां उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से भी अपने रिजल्ट देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

यहां चेक करें झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट: JAC 12th Class Result 2026

CBSE Board Class 12th Result 2026: लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट चेक करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक यहां देखें

CG Board 10th 12th Result 2026: रोल नंबर से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

  • स्टेप 1: ऑनलाइन रिजल्ट देखने व मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में ऑफिसियल वेबसाइट results.cg.nic.in या cgbse.nic.in खोलें।
  • स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध High School (10th) Main Examination Result 2026 या Higher Secondary (12th) Main Examination Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: नया पेज खुलेगा, जिसमें रोल नंबर (Roll Number) ओर कैप्चा कोड भरने का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • स्टेप 4: आप अपना रोल नंबर भरकर कैप्चा कोड भरें और नीचे उपलब्ध Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: आपके सबमिट पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
  • स्टेप 6: देखें और अपनी ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
CG Board 10th Result 2026Link (Active)
CG Board 12th Result 2026Link (Active)
CGBSE Official WebsiteLink

कुछ जरूरी बातें –

  • सर्वर एरर: रिजल्ट देखने के समय अगर ऑफिशियल वेबसाइट ना खुले तो थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें। क्योंकि रिजल्ट के दिन ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण ऐसा हो जाता है।
  • Original Marksheet: आपको इस जानकारी से अवगत करा दें कि ऑनलाइन डाउनलोड की गई कॉपी प्रोविजनल मार्कशीट होती है। आपकी ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट के 15 से 20 दिनों के बाद आपके स्कूल से मिलेगी।
  • DigiLocker: इसके अलावा यदि आप ऑनलाइन अपनी मार्कशीट डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप DigiLocker ऐप से भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल मार्कशीट हर जगह मान्य होती है। इसके लिए आप आधार नंबर से साइन अप करके CGBSE सर्च करके अपना रोल नंबर डालें।

CGBSE Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या करें?

यदि आप अपना परिणाम देखने के बाद एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाए हैं तो सप्लीमेंट्री परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं। सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए बोर्ड अलग से वेबसाइट पर सूचित करता है। वहीं यदि आपको किसी विषय में कम अंक मिले हैं और आप अपनी कॉपी दोबारा चेक कराना चाहते हैं तो स्क्रुटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप अपने प्राप्त मार्क्स से संतुष्ट हैं और 10वीं से हैं तो अपनी इच्छा अनुसार साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चुनाव कर आगे की पढ़ाई की तैयारी करें। और 12वीं कक्षा से हैं तो अपनी स्नातक (Graduation) की पढ़ाई के लिए कॉलेज का चुनाव शुरू करें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment