hpbose.org पर देखें हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट: HPBOSE 10th 12th Result 2026

By: Monika

On: May 2, 2026

Follow Us:

HPBOSE 10th 12th Result 2026

HPBOSE 10th 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला द्वारा आयोजित की गई कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों के लिए खुशखबरी है। करीब 1.84 लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो रहा है। बताया जा रहा है कि बोर्ड मई 2026 के पहले सप्ताह में ही रिजल्ट घोषित करेगा। ऐसे में अगर आप भी हिमाचल प्रदेश बोर्ड से क्लास 10th या 12th की परीक्षा दिए हुए हैं तो अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज रोल नंबर को याद कर लें या निकाल कर रख लें। ताकि रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर पाएं।

इस बार हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक राज्य की कई निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था। एक महीने बाद अब रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है। रिजल्ट के साथ राज्य में टॉप करने वाले टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत समेत डिटेल्स में देख पाएंगे। यहां नीचे लेख में रिजल्ट जारी होने की अपेक्षित तारीख, चेक करने का आसान तरीका व लिंक भी उपलब्ध है जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

HP Board 10th 12th Result 2026: Highlights

हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2026 के संबंध में नीचे दी गई टेबल्स में मुख्य विवरण दिया गया है देख सकते हैं:

बोर्ड का नामहिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)
परीक्षा का नामHP Board Class 10th 12th Exam 2026
परीक्षा की तिथियां 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026
रिजल्ट की तारीख10 मई 2026 से पहले
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hpbose.org/
लॉगिन विवरणरोल नंबर (Roll Number)

HPBOSE Class 10th 12th Result 2026 Latest Update

HP Board 10th 12th Result Date 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड से क्लास 10th या 12th की परीक्षा दिए हुए छात्र व उनके अभिभावकों का रिजल्ट को लेकर इंतजार अब जल्द ही खत्म हो रहा है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है।हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉक्टर मेजर विशाल शर्मा के मुताबिक रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में घोषित होने वाला है। यानी अब आपके रिजल्ट का इंतजार 2-7 मई के बीच कभी भी खत्म होने वाला है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के समाप्त होने के बाद HPBOSE 10th 12th Result Link सक्रिय होता है, जिसके बाद आप अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: यहां चेक करें झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट: JAC 12th Class Result 2026

HPBOSE 10th 12th Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें? आसान स्टेप

हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होते ही सभी छात्र यहां नीचे दिए आसान स्टेप्स को देखकर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट: अपने मोबाइल या लैपटॉप पर सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org खोलें।
  2. रिजल्ट टैब पर क्लिक करें: वेबसाइट के होम पेज पर मेनू बार में दिए गए Results सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. लिंक का चयन करें: आप अपनी कक्षा के अनुसार HP Board 10th Result 2026 या HP Board 12th Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन विवरण भरें: क्लिक करते ही लॉगिन पेज खुलेगा जिसमें आप अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी को सही से भरें।
  5. सबमिट करें रिजल्ट देखें: विवरण भरने के बाद Search या Submit बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा चेक करें। आगे के लिए स्क्रीनशॉट या प्रिंट निकाल लें।
HPBOSE 10th Result 2026 (Soon)Link
HPBOSE 12th Result 2026 (Soon)Link

HP Board Result 2026: पासिंग मार्क्स और पुनर्मूल्यांकन

HP Board 10th 12th बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए आपके प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक आने चाहिए। यदि आपको लगे कि आपका अंक आपकी मेहनत और अपेक्षा से कम आए हैं तो आप पुनर्मूल्यांकन (Re evaluation) यानी रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया HPBOSE की ओर से रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के अंदर शुरू होती है। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment