Maharashtra Board HSC 12th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड से HSC (12th) की परीक्षा दिए हुए छात्रों के लिए खुशखबरी। महाराष्ट्र माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) 2 मई 2026 को क्लास 12th का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। बोर्ड द्वारा दिए गए अपडेट अनुसार, 11:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू और 12:00 बजे HSC रिजल्ट का लिंक एक्टिव हुआ। रिजल्ट का लिंक एक्टिव है आप ऑफिशियल वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in पर जाकर अपने सीट नंबर (Seat Number और माता का पहला नाम (Mother’s First Name) दर्ज कर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको पता है कि इस बार महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चली थी। परीक्षा में करीब 14 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की अपडेट दी गई और अब इन सबके परिणाम लाइव किए जा चुके हैं। आप यहां से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि लेख में Maharashtra Board 12th Result 2026 का Direct Link हमने उपलब्ध किया है।
Maharashtra Board HSC Result 2026: Overview
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |
| कक्षा | 12वीं (HSC) |
| परीक्षा की तारीख | 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 |
| रिजल्ट की तारीख | 2 मई 2026 |
| रिजल्ट का समय (Online) | दोपहर 12:00 बजे |
| छात्रों की संख्या | लगभग 14.5 लाख |
| आधिकारिक पोर्टल | mahahsscboard.in |
कहां से चेक करें Maharashtra HSC 12th Result 2026?
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद आप इन आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं:
- mahahsscboard.in
- hscresult.mahahsscboard.in
- mahresult.nic.in
- hscresult.mkcl.org
- results.digilocker.gov.in

ऑनलाइन कैसे देखें महाराष्ट्र बोर्ड 12th क्लास रिजल्ट 2026? Step
महाराष्ट्र बोर्ड 12th क्लास रिजल्ट 2026 लिंक एक्टिव होते ही डायरेक्ट लिंक से अपनी मार्कशीट देखने व डाउनलोड करने के लिए यहां बताएं गए आसान स्टेप को फॉलो करें:
- Step 1: रिजल्ट देखने के लिए अभी नीचे उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- Step 2: आपके क्लिक करते ही महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट खुलेगी।
- Step 3: उसके बाद छात्र का मांगा गया जरूरी क्रेडेंशियल आप दर्ज करें।
- Step 4: और View Result बटन पर क्लिक करें।
- Step 5: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। देखें और डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें या स्क्रीनशॉट लेकर रख लें।
रिजल्ट के बाद पुनर्मूल्यांकन और सप्लीमेंट्री का ऑप्शन
महाराष्ट्र बोर्ड 12th क्लास रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो छात्र अपने प्राप्त मार्क्स (अंक) से संतुष्ट नहीं होते हैं उनके लिए बोर्ड 2 विकल्प देता है। आप अपनी कंडीशन के अनुसार इन विकल्पों का उपयोग करके सुधार कर सकते हैं:
- पुनर्मूल्यांकन (Re evaluation): यदि आपको लगे कि आपके मार्क्स कम आए हैं तो आप अपनी उत्तर कॉपियों की रिचेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Supplementary Exam: यदि आप एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स (35% अंक) न प्राप्त कर फेल हो जाते हैं तो बोर्ड जुलाई 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका देता है। इसके लिए फॉर्म रिजल्ट के कुछ दिनों बाद ही भरें जाएंगे।
Maharashtra HSC 12th Result: Digilocker पर डिजिटल मार्कशीट
आपको बता दें कि अब महाराष्ट्र बोर्ड डिजिटल की ओर अग्रसर हो चुका है। अब आप अपना ओरिजिनल डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट Digilocker अकाउंट में लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल मार्कशीट आपके कॉलेज एडमिशन के लिए हर जगह मान्य रहती है। इसके लिए आपको केवल अपना आधार नंबर और बोर्ड रोल नंबर लिंक करना होगा।
इसे भी पढ़ें-
hpbose.org पर देखें हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट: HPBOSE 10th 12th Result 2026
यहां चेक करें झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट: JAC 12th Class Result 2026







