gseb.org पर अभी चेक करें Gujarat Board HSC 12th Result 2026, ये रहा रिजल्ट लिंक

By: Monika

On: May 5, 2026

Follow Us:

Gujarat Board HSC 12th Result 2026

Gujarat Board HSC 12th Result 2026: यदि आपने गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) द्वारा आयोजित की गई कक्षा 12वीं (HSC) की बोर्ड परीक्षा 2026 दिए थे तो आपके लिए खुशखबरी है। Gujarat Board ने 4 मई 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर चुका 0है। अब राज्य के लाखों छात्र अपना स्कोरकार्ड GSEB की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने एक साथ HSC साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी किए हैं।

अगर आपने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं चेक कर पाएं तो यहां रिजल्ट चेक करने का आसान स्टेप व डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध है, जो आपको अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने में मदद करेगा। लेकिन रिजल्ट देखने के लिए छात्र का 6 अंकों का Seat Number दर्ज करना है। तो चलिए गुजरात बोर्ड 12th क्लास रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड करते हैं।

Gujarat Board 12th Result 2026: परीक्षा कब हुई थी?

गुजरात बोर्ड की ओर से इस साल 2026 में SSC (10th) और HSC (12th) की परीक्षाओं का आयोजन 26 फरवरी से 18 मार्च के बीच किया गया था। परीक्षा दो पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित हुई थी। अब गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने दोनों कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। 12वीं का रिजल्ट आज 4 मई को जारी किया गया है। जबकि कक्षा 10वीं का रिजल्ट 6 मई 2026 को जारी होगा।

Gujarat Board HSC 12th Result तीन तरीके से चेक कर सकते हैं

गुजरात बोर्ड HSC रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आपके पास तीन ऑप्शन है:

  1. Online Result: गुजरात बोर्ड ऑनलाइन इंटरनेट की मदद से चेक करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जा सकते हैं।
  2. Offline Result: गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आप बिना इंटरनेट के ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नया एसएमएस (SMS) में साइंस स्ट्रीम के लिए GJ12S Seat Number लिखकर 58888111 पर SMS भेजना है। जनरल स्ट्रीम के रिजल्ट के लिए GJ12G Seat Number लिखकर इसी नंबर पर भेजें।
  3. WhatsApp के जरिए HSC रिजल्ट: गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आप अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए अपना सीट नंबर 6357300971 भेजकर तुरंत रिजल्ट पा सकते हैं।

Gujarat Board 12th Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें? स्टेप

  • अपने मोबाइल पर सबसे पहले GSEB की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  • होम पेज पर HSC Result 2026 लिंक देखें और उसपर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना 6 नंबर वाला Seat Number और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब GO बटन पर क्लिक करें, बस गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अपना स्कोर कार्ड चेक करें और आगे के लिए प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल लें।

GSEB HSC 12th Result 2026 Link

Gujarat Board HSC Result 2026Link
GSEB Official WebsiteLink

रिजल्ट देखने के बाद क्या करें?

  • मार्कशीट चेक करें: डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद आप अपना नाम (खासकर स्पेलिंग), स्कूल का नाम और प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों को चेक कर लें कहीं कोई त्रुटि तो नहीं।
  • गुजरात बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा: यदि आप एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स न पाकर सफल नहीं हो पाए हैं तो बोर्ड जल्द ही सप्लीमेंट्री परीक्षा फार्म जारी करेगा जिसे भरकर आप सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
  • असली मार्कशीट का इंतजार: गुजरात बोर्ड की ओर से ऑनलाइन जारी की गई यह डिजिटल मार्कशीट है। आपको असली यानी ओरिजिनल मार्कशीट अगले सप्ताह तक अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करना है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment