RPSC Police SI Bharti 2025: राजस्थान पुलिस SI भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

By: Monika

On: August 30, 2025

Follow Us:

RPSC Police SI Bharti 2025

RPSC Police SI Bharti 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तरफ से राजस्थान पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए 1 पद पाने का अच्छा मौका है। राजस्थान पुलिस SI (सब इंस्पेक्टर) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है, अभ्यर्थी डाउनलोड करके पूरी डिटेल्स ले सकते हैं।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से शुरू किये गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है, जो कि अब नजदीक है। राजस्थान पुलिस एसआई की इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि तक अपना आवेदन पूरा कर लें, अन्यथा आवेदन तिथि निकल जाने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती की शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, ऊंचाई, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी जानकारी इस लेख में देख सकते हैं।

Rajasthan Police SI Bharti 2025: महत्वपूर्ण जानकारियां

आयोग का नामराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
भर्ती का नामराजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025
पदों का नामसब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर
कुल रिक्तियां1015 पद
ऑनलाइन आवेदन तिथि10 अगस्त से 8 सितंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rpsc.rajasthan.gov.in/
शैक्षिक योग्यताग्रेजुएशन पास
आयु सीमान्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष

इसे भी पढ़ें- RSSB Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर करें चेक

RPSC Police SI Vacancy 2025 Details

आरपीएससी द्वारा राजस्थान पुलिस विभाग में कुल 1015 रिक्तियों की पूर्ति की जाएगी। इसमें सब इंस्पेक्टर (SI)/प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं। Rajasthan SI रिक्त पदों की जानकारी नीचे देख सकते हैं-

  • सब इंस्पेक्टर – 896
  • सब इंस्पेक्टर सहरिया – 4
  • सब इंस्पेक्टर अनुसूचित क्षेत्र – 25
  • सब इंस्पेक्टर (IB) – 26
  • प्लाटून कमांडर (RAC) – 64
  • कुल – 1015 पद

Rajasthan Police SI Bharti 2025: योग्यता क्या होनी चाहिए?

  • शैक्षिक योग्यता (Qualification) : राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर की इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा (Age Limit): उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी।
  • ऊंचाई (Height): पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 168 सेमी और महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 152 सेमी होनी चाहिए।

RPSC Police SI Bharti 2025 आवेदन शुल्क (Application Fee)

राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 में आवेदन करने का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन शुल्क निम्न अनुसार निर्धारित किया गया है –

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य/ पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/₹600
आर्थिक रूप से कमजोर/ सहरिया आदिम जाति₹400
दिव्यांगजन₹400

यह भी पढ़ें- MPESB Excise Constable Exam Admit Card 2025: एमपी एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड

RPSC Police SI Bharti 2025: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती में ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से निर्धारित तिथि तक कर सकते हैं, जिसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करना है –

  • Step 1. ऑनलाइन आवेदन के लिए RPSC की वेबसाइट पर जाएं।
  • Step 2. वेबसाइट के मुख्य पेज पर ‘Apply Online Link‘ पर क्लिक करें।
  • Step 3. पहली बार आप नाम, पिता का नाम समेत मांगे के जरूरी डीटेल्स भरकर One Time Registration (OTR) पूरा कर लॉगिन आईडी सुरक्षित रखें।
  • Step 4. फिर SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉगिन कर Recruitment Portal का चयन करें।
  • Step 5. फिर रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से ऑनलाइन आवेदन करना शुरू करें।
  • Step 6. आवेदन में मांगी गई सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
  • Step 7. निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।
  • Step 8. आवेदन फार्म फाइनल सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

RPSC Police SI Bharti 2025 की चयन प्रक्रिया

अगर आप राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने जा रहें हैं तो इसकी चयन प्रक्रिया की जानकारी होना चाहिए।  बता दें कि इस भर्ती में आपको पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने पर शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आयोग (RPSC) नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को अपनाएगा। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के योग के अनुसार फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

Rajasthan SI Exam Date: परीक्षा कब होगी?

RPSC की ओर से राजस्थान SI भर्ती परीक्षा तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में सूचना आवेदन के बाद जारी होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में (Online/Offline) आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के शामिल होंगे। विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Rajasthan SI Exam 2021 Cancelled

राजस्थान उच्च न्यायालय ने अगस्त 2025 में 2021 की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को पेपर लीक और भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण रद्द कर दिया है। इस परीक्षा के तहत 859 पदों पर भर्ती होनी थी। वकील हरेंद्र नील के अनुसार, अदालत ने 17 जुलाई 2025 को जारी नए भर्ती विज्ञापन के साथ 2021 के 1015 (859) पदों को जोड़ने के आदेश दिए हैं। अगर पिछली भर्ती 2021 की रिक्तियां इसमें जोड़ी जाती हैं तो कुल वैकेंसी 1874 हो जाएगी। 2021 में शामिल हुए वे सभी उम्मीदवार, जिनकी अब आयु सीमा निकल चुकी है, वे भी नई भर्ती में शामिल हो सकेंगे

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment